समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 138/26 के प्राथमिकी अभियुक्त, भदैया निवासी इंद्रजीत महतो के 19 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, माननीय एसडीजेएम शाहपुर पटोरी न्यायालय से जारी टीआर संख्या 1038/26 के वारंटी संजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कल्याणपुर बस्ती के निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 138/26 के प्राथमिकी अभियुक्त, भदैया निवासी इंद्रजीत महतो के 19 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, माननीय एसडीजेएम शाहपुर पटोरी न्यायालय से जारी टीआर संख्या 1038/26 के वारंटी संजय कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कल्याणपुर बस्ती के निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- बिहार के वैशाली जिला स्थित महुआ में आजादी के दशकों बाद भी सड़क नहीं बनने से नाराज पासवान समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इलाके में सड़क का निर्माण न होने से आक्रोशित लोगों ने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पीएचईडी मंत्री संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है और अपनी मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की कड़ी चेतावनी दी है।1
- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंदगामा में बारिश के पानी के कारण भारी जलजमाव हो गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह बाधित हो गया है। विद्यालय परिसर से लेकर क्लास रूम तक पानी भर जाने से स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। बताया जा रहा है कि बीते कई वर्षों से बरसात का मौसम आते ही स्कूल में जलजमाव की यही स्थिति बन जाती है। यदि जल्द ही पानी की निकासी नहीं की गई, तो पानी सड़ने के कारण गंभीर बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, जिला पार्षद, मुखिया और समिति सदस्यों को आवेदन देकर अवगत कराया है और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। इसके साथ ही, बिन्दगामा चौक से विद्यालय और जलालपुर पंचायत होते हुए दियारा क्षेत्र जाने वाली सड़कें भी पानी भरने से झील में तब्दील हो चुकी हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कारनामों को देखते हुए बिहार के पूर्णिया में छात्र पूरी तरह से तोड़फोड़ पर उतारू हो गए हैं और जमकर हंगामा कर रहे हैं।1
- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय सरकारी अस्पताल के गेट नंबर एक के पास भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया है। इस जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल आने-जाने में बेहद कठिनाई और काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की कोई भी व्यवस्था न होने की वजह से पूरा रास्ता अवरुद्ध हो गया है। यहाँ की बदहाल व्यवस्था को देखते हुए सरकार से तुरंत इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की अपील की गई है। मांग की जा रही है कि अस्पताल के सामने से पानी निकालने का जल्द से जल्द कोई जुगाड़ किया जाए ताकि मरीजों को राहत मिल सके।1
- पटना के साम्यागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने थाना परिसर में छापेमारी कर पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे जेसीबी चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत आरोपी थानाध्यक्ष को घूस लेते हुए दबोच लिया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी थानाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- पटना के बाढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर ३ में विकास के दावों की पोल खुल गई है। यहाँ बारिश होते ही हर तरफ जलजमाव और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे स्थिति पूरी तरह नारकीय बन जाती है। जलजमाव और कीचड़ की इस विकट समस्या ने नगर परिषद द्वारा किए गए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है।1
- समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा सोनम कुमारी की बाइक सवार बदमाशों ने बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मलंग स्थान के पास हुई, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। मृतका के पिता उमेश ठाकुर ने बताया कि एक युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद शादी से इनकार पर ही इस हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच टीम गठित कर दी है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।1
- बिहार के समस्तीपुर में स्कूल जा रही एक छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सामने आई है, जहां स्कूल जा रही छात्रा सोनम कुमारी को गोली मार दी गई। इस हत्या के बाद मामले में पुलिस जांच की जा रही है।1