Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के साम्यागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने थाना परिसर में छापेमारी कर पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे जेसीबी चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत आरोपी थानाध्यक्ष को घूस लेते हुए दबोच लिया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी थानाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Khabar Junction Live
पटना के साम्यागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने थाना परिसर में छापेमारी कर पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे जेसीबी चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत आरोपी थानाध्यक्ष को घूस लेते हुए दबोच लिया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी थानाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना के साम्यागढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने थाना परिसर में छापेमारी कर पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे जेसीबी चलाने के एवज में साप्ताहिक रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विशेष धावा दल का गठन किया गया और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत आरोपी थानाध्यक्ष को घूस लेते हुए दबोच लिया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी थानाध्यक्ष से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।1
- समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार पांडेय ने मंगलवार को मोहिउद्दीननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कई स्तरों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस बदहाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं के बेड पर गंदी चादरें मिलने पर एसडीओ ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई का जिम्मा संभाल रही एजेंसी 'महाशिवा इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही। इसके अलावा, एनजीओ की सुपरवाइजर उषा रानी अपनी ड्यूटी से नदारद मिलीं और उनके स्थान पर उनके पति रंजन कुमार (जो खुद गार्ड हैं) कार्य संभालते पाए गए। एसडीओ ने इस मामले की जांच कराने के साथ-साथ यह भी जांचने का निर्देश दिया कि एनजीओ कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी मिल रही है या नहीं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उनकी नियमित अनुपस्थिति को गंभीर मामला बताते हुए एसडीओ ने इसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निर्धारित ड्रेस कोड में न मिलने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भविष्य में वर्दी पहनकर आने की हिदायत दी गई। अस्पताल परिसर में सक्रिय निजी नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के बिचौलियों को सख्त चेतावनी देते हुए एसडीओ ने कहा कि सरकारी अस्पताल के मरीजों को बाहर भेजने या अवैध राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर सीधे प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- वैशाली जिले के महनार अंतर्गत बासुदेवपुर चंदेल में खरीदी गई जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति से आने वाली पीड़िता मुन्नी देवी ने साल 2019 में 23 डिसमिल केवाला भूमि खरीदी थी, जिस पर अब अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। अपनी ही जमीन को वापस पाने के लिए पीड़िता लगातार न्याय की गुहार लगा रही हैं। इस जमीन विवाद में पीड़िता को न केवल अपनी संपत्ति गंवानी पड़ रही है, बल्कि उन्हें जातिसूचक भेदभाव और अपमान का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर वैशाली प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने प्रशासन से इस अतिक्रमण को तुरंत हटाने और धमकी देने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।1
- बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वह लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने मोदी को एक बार फिर घेरते हुए सीधे 15-15 लाख रुपये का हिसाब मांगा है।1
- बिहार के वैशाली जिले के गोरौल में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की एक जानने वाले लड़के के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर गई थी। इसके बाद उस लड़के ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और मामले की जाँच में जुट गई है।1