09.03.2026* *थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ।* *👉 थाना कुण्डा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *थाना कुण्डा के उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह उ0नि0 राजकुमार यादव, का0 हरेन्द्र कुमार मय चालक पीआरडी राम किशन* द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, *अ0सं0-398/2023 धारा - 341/504/506/ भादवि व 3 (1) द, 3 (1) ध 3(2) va एससी एसटी एक्ट थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़* से संबंधित 01 वारंटी असदाशिव यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी ग्राम पितांबर का पुरवा बरबलिया अतौलिया थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* *01.* सदाशिव यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी ग्राम पितांबर का पुरवा बरबलिया अतौलिया थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ । *पुलिस टीम का विवरण-* उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह उ0नि0 राजकुमार यादव, का0 हरेन्द्र कुमार मय चालक पीआरडी राम किशन थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ ।
09.03.2026* *थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ।* *👉 थाना कुण्डा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *थाना कुण्डा के उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह उ0नि0 राजकुमार यादव, का0 हरेन्द्र कुमार मय चालक पीआरडी राम किशन* द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, *अ0सं0-398/2023 धारा - 341/504/506/ भादवि व 3 (1) द, 3 (1) ध 3(2) va एससी एसटी एक्ट थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़* से संबंधित 01 वारंटी असदाशिव यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी ग्राम पितांबर का पुरवा बरबलिया अतौलिया थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* *01.* सदाशिव यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी ग्राम पितांबर का पुरवा बरबलिया अतौलिया थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ । *पुलिस टीम का विवरण-* उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह उ0नि0 राजकुमार यादव, का0 हरेन्द्र कुमार मय चालक पीआरडी राम किशन थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ ।
- “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”1
- Post by अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️1
- Post by Dharmendra Mishra1
- प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। *संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव (पट्टी ग्रामीण) की सूरसती पत्नी मोतीलाल सोमवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि रविवार की रात करीब 10:00 बजे गांव के ही आधा दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे भद्दी भद्दी गाली देते हुए महिला को मारपीट कर घायल कर दिया , महिला के हल्ला गुहार मचाने पर अगल-बगल के लोग पहुंचे तब जान बच सके आरोपी गण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए। इसी क्रम में कुंदनपुर गांव की संगीता विधवा राम सहाय ने भी प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि गांव के आधा दर्जन लोग रात रविवार की रात 9:30 बजे उनके घर भी पहुंच कर महिला को मार पीटा।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहेंतियापुर गांव निवासी चंचल पुत्र लहुरी अपनी ससुराल आशापुर निवासी बबलू के घर आया हुआ था। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पट्टी–रानीगंज मार्ग पर गड़ौरी गांव के समीप पहुंचा, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। हादसे में युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल ई-रिक्शा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात करीब 8 बजे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया गालिब को जिला मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।1