Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर के शिव सिटी में जल संकट नर्मदा पाइपलाइन टूटने से रहवासी परेशान
Sarju Kumar Patrakar
इंदौर के शिव सिटी में जल संकट नर्मदा पाइपलाइन टूटने से रहवासी परेशान
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- इंदौर के शिव सिटी में जल संकट नर्मदा पाइपलाइन टूटने से रहवासी परेशान1
- कोरबा में रफ्तार का कहर, सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हादसे की घटना1
- वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर आज छत्तीसगढ़ के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे रामलीला मैदान दिल्ली में1
- 54 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना में बाल श्रम का आरोप, PWD की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल, 54 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना में बाल श्रम का आरोप, PWD की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सक्ती-मालखरौदा-छपोरा सड़क निर्माण परियोजना में बाल श्रम कराए जाने का आरोप सामने आया है। मामला मिशन चौक से कलमी के बीच चल रहे निर्माण कार्य का है, जहां सड़क किनारे नाली निर्माण के दौरान नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा छोटे बच्चों को निर्माण कार्य में लगाया गया है। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो यह बाल श्रम से जुड़े नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला होगा। स्थानीय लोगों ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये की परियोजना में इस तरह का मामला सामने आने के बावजूद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी क्यों कराई जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर ठेकेदार सहित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामले में संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।1
- खोखरा नहर पुल के पास कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज जांजगीर-चांपा। जांजगीर में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने और मारने के लिए दौड़ाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली की टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केरा रोड स्थित खोखरा नहर पुल के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा रहा है और मारने के लिए दौड़ा रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंण्डेन यॉर्क और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु डहरिया उर्फ मोनू, पिता विनोद डहरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाटापारा जांजगीर बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर तथा आरक्षक संतुका खुटे और दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।1
- हसौद में स्कूल निर्माण सामग्री चोरी करने वाले छय आरोपी गिरफ्तार, तीस सेटरिंग प्लेट बरामद। हसौद में स्कूल निर्माण सामग्री चोरी करने वाले छय आरोपी गिरफ्तार, तीस सेटरिंग प्लेट बरामद।1
- 05344658963244853258859997771233696322544786633588966544551
- कोरबा में कांग्रेस की बड़ी बैठक वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को धार देने की तैयारी1