Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल चले हम अभियान का जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव गुरैया में नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत और साइकिल पुस्तक वितरण मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग की पहल पर “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज बुधवार दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा जिले में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन सांदीपनि विद्यालय गुरैया में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर विक्रम अहके, जबकि राजशंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति इंद्रमणि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशित छात्रों के नाम विद्यालय के नामांकन पंजीकरण पुस्तक में दर्ज करते हुए हुई। सभी नए और पुराने छात्र–छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं, जबकि निर्धारित योग्यता वाले छात्र–छात्राओं को शिक्षा सुविधा बढ़ाने के लिए साइकिल वितरण भी की गई।
KB live News
स्कूल चले हम अभियान का जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव गुरैया में नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत और साइकिल पुस्तक वितरण मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग की पहल पर “स्कूल चले हम अभियान” के तहत आज बुधवार दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा जिले में जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव का आयोजन सांदीपनि विद्यालय गुरैया में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर विक्रम अहके, जबकि राजशंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलपति इंद्रमणि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशित छात्रों के नाम विद्यालय के नामांकन पंजीकरण पुस्तक में दर्ज करते हुए हुई। सभी नए और पुराने छात्र–छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं, जबकि निर्धारित योग्यता वाले छात्र–छात्राओं को शिक्षा सुविधा बढ़ाने के लिए साइकिल वितरण भी की गई।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा *भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने की उच्च अधिकारियों से चर्चा* छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के खिरसाडोह में विगत दिनों ग्रामवासियों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों द्वारा कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था कि वन विभाग द्वारा कॉलेज के खेल मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे खेल मैदान पूरी तरह प्रभावित हो सकता था और छात्रों के खेल गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। *छात्रों और ग्रामीणों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि खेल मैदान पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो खिरसाडोह में छात्रों के लिए कोई भी उपयुक्त खेल मैदान नहीं बचेगा, जिससे वे खेलों एवं एथलेटिक्स की तैयारी नहीं कर पाएंगे। *इस विषय की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी जी ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की उन्होंने छात्रों के भविष्य और खेल गतिविधियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण को अन्य उपयुक्त स्थान पर कराने का आग्रह किया। *भाजपा मंडल अध्यक्ष की पहल के बाद वन विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल मैदान को यथावत रखने और वृक्षारोपण कार्यक्रम को किसी अन्य स्थान पर आयोजित करने की सहमति प्रदान की।1
- छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल: उपभोक्ताओं का गुस्सा, अफसर हरकत में छिंदवाड़ा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी विफल होने से उपभोक्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर तो आपूर्ति विभाग के मुताबिक पर्याप्त है, लेकिन वितरण व्यवस्था बिगड़ने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आज बुधवार सुबह 10 बजे बताया की खासकर परासिया रोड और शक्ति नगर क्षेत्र में निर्धारित समय पर सिलेंडर न पहुंचने से उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने गोदामों पर जाकर हंगामा कर दिया। गुस्साए उपभोक्ता सीधे गैस गोदाम पहुंच गए, जहां उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि बुकिंग तो पहले ही कर दी है, लेकिन कई दिनों से भी सिलेंडर नहीं पहुंचा है, जिससे रसोई बंद होने जैसी स्थिति हो गई।1
- चार श्रम संहिता के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वेकोलि ट्रेड यूनियन ने पेंच कन्हान की खदानों में1
- बिछुआ विकासखंड के ग्राम झामटा में गुरुवार को पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी जी द्वारा सिमरिया सड़क हादसे में दिवंगत स्व. रवि धारे जी के निवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार, विशेष रूप से मृतक की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित भविष्य में हर आवश्यक मदद करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पटेल जी, श्री देशलाल धुर्वे जी, श्री अतरलाल कुमरे जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज पटेल जी सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, तथा सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने शक्ति दें।1
- ग्राम कुरई में बनेगा चिल्ड्रन पार्क जिला पंचायत सिवनी उपाध्यक्ष श्री राकेश सनोडिया जी द्वारा अपनी निधि से स्वीकृत जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क का फॉरेस्ट कॉलोनी के पास भूमि पूजन किया गया। यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बहुत जल्द कुरई में सर्व सुविधायुक्त, आधुनिक गार्डन का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों—विशेषकर युवाओं और बच्चों—को स्वास्थ्य, मनोरंजन और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- ye hakikat hai ajj ke for ki har kisi ko bhgwan bachaane nahin na ayenge apni rakhchha khud ko hi karna hoga1
- छिंदवाड़ा: नागपुर रोड पर बाइक स्टंट वीडियो वायरल रील के चक्कर में जान जोखिम में छिंदवाड़ा के नागपुर रोड पर एक युवक–युवती का बाइक स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा है, जबकि युवती भी सीट पर बैठी इसी रील को रिकॉर्ड कर रही है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम रील और फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में युवा यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। आज बुधवार शाम 4 बजे यातायात थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मामला प्रशासन के संज्ञान में आ गया है और वाहन चालक की पहचान कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों में शहर और आसपास के इलाकों से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें युवक तेज रफ्तार में बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। नागपुर रोड का यह ताजा वीडियो भी उसी सिलसिले का हिस्सा है, जिसमें रास्ते पर गाड़ियां और पैदल चलने वाले पूरी तरह खतरे में हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ खुद चलाने वाले की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकते हैं।1