Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंतर-मंतर से आज का ताजा अपडेट सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम को न्यूज पिंच और अभिनय पांडे द्वारा सामने लाया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर #CJP के साथ भी अपनी बात रखी जा रही है।
Er. Rakesh Rajput
जंतर-मंतर से आज का ताजा अपडेट सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम को न्यूज पिंच और अभिनय पांडे द्वारा सामने लाया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर #CJP के साथ भी अपनी बात रखी जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जंतर-मंतर से आज का ताजा अपडेट सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम को न्यूज पिंच और अभिनय पांडे द्वारा सामने लाया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर #CJP के साथ भी अपनी बात रखी जा रही है।1
- झांसी के टोडी फतेहपुर थाना परिसर में शासन के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को "भूजल सप्ताह" के अंतर्गत जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष पवन जायसवाल ने थाना पुलिस बल और समस्त कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य धरोहर है और इसकी प्रत्येक बूंद का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों से जल का सदुपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझने, जल का अनावश्यक दुरुपयोग न करने और जल संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर थाना टोडी फतेहपुर का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।1
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा तुर्का लहचूरा4
- जालौन के उरई में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है और पत्र लिखकर किसानों के मुद्दों पर हल्ला बोल दिया है। किसान यूनियन ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे इस पत्र में स्पष्ट कहा है कि वर्तमान में किसान गहरे संकट में हैं और उनके लिए खेती अब पूरी तरह से घाटे का सौदा बन चुकी है। संगठन ने खेती की बढ़ती लागत, एमएसपी (MSP), गन्ना भुगतान और भारत-अमेरिका समझौते को लेकर अपनी गंभीर चिंता जाहिर की है।1
- कानपुर देहात के माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 5 ने अवैध हीरोइन बरामद होने के मामले में दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने भोगनीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहरौली शेख निवासी रिक्की पुत्र नेत्रपाल और मिथलेश पत्नी नेत्रपाल को दोषी ठहराते हुए 1-1 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों पर ₹10,000-10,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है।1
- कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के अमराहट कैनाल नहर में एक विशालकाय मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। नहर में अचानक इतना बड़ा मगरमच्छ दिखने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अमराहट थानाध्यक्ष महेश कुमार और वन विभाग की टीम ने मिलकर इस विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को यमुना नदी में छोड़ दिया गया है। इस बीच, स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में और भी मगरमच्छ होने की आशंका जताई है।2
- महोबा जिले के जैतपुर स्थित राजकीय बीज भंडार में अवैध वसूली और धमकियों का मामला लगातार गहराता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में अब डीडी डायरेक्टर के बयान के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, जिसने इस विवाद को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।1