राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन,संशोधित शमन राशि पर लगभग आधा जुर्माना माफ, वाहन चालकों को बड़ी राहत आरा। उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 09 मई, 2026 (शनिवार) को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में परिवहन विभाग से संबंधित लंबित ई-चालान एवं ट्रैफिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर द्वारा कुल 19 बेंचों का गठन किया गया है, जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जाएगा। ट्रैफिक मामलों में पक्षकारों को सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 3 विशेष बेंच ट्रैफिक एवं ई-चालान मामलों के निष्पादन के लिए निर्धारित की गई हैं। बिहार सरकार, परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय, आरा द्वारा लंबित ई-चालानों के निष्पादन हेतु संशोधित शमन राशि की सूची जारी की गई है। लोक अदालत में विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर पूर्व निर्धारित जुर्माने में लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक वाहन चालक अपने लंबित चालानों का निपटारा कर सकें। *विशेष सुविधाएं:* - 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों को प्राथमिकता दी जाएगी। - केवल भोजपुर जिले से निर्गत चालान ही लोक अदालत में मान्य होंगे। - ट्रैफिक चालान मामलों के लिए व्यवहार न्यायालय, आरा की *न्यू बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर* पर विशेष बेंच का गठन किया गया है। - लोक अदालत का समय *पूर्वाह्न 10:00 बजे* से प्रारंभ होगा। *जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री दिवाकर कुमार* ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी पक्षकार का मामला सुलहनीय है और वे सुलह करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें न्यायालय से नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, तो ऐसी स्थिति में भी वे सीधे न्यायालय में आकर अपने वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर करा सकते हैं। उन्होंने आमजनों से इस विशेष अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित चालानों का शीघ्र निपटारा कराने की अपील की है। इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

- बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही परिसर में आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ेगी। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।4
- आरा में खुला स्वाद का नया ठिकाना — ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ बना लोगों की पहली पसंद में खुला स्वाद का नया ठिकाना — ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ बना लोगों की पहली पसंद भोजपुर आरा के पकड़ी सिटी काट के ठीक सामने स्वाद प्रेमियों के लिए खुल गया है नया और खास फूड पॉइंट ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’, जहां देसी अंदाज में तैयार हांडी मटन, हांडी चिकन, बिरयानी और मछली का लाजवाब स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां मिलने वाला हर व्यंजन स्वाद में अनोखा और बाजार से सस्ता बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जो एक बार यहां का स्वाद चख लेता है, वह बार-बार आने को मजबूर हो जाता है। दुकान के प्रोपराइटर Suraj Singh Rajput ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध मसालों और देसी तरीके से तैयार स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑर्डर पर होम डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है। अगर आप मटन, चिकन, मछली या बिरयानी खाने के शौकीन हैं और आरा आते हैं, तो एक बार ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ का स्वाद जरूर लें। पता — पकड़ी सिटी काट के सामने, आरा।1
- बिहार में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए NDA ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में राज्यसभा सांसद, विधायक और कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में रणनीति तैयार की। साथ ही, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन किया गया।1
- बंगाल शांत है कहीं दंगा नहीं बोले सुभेन्दु अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट से अखिलेश की फरीहाद, हार से डरने वाले नहीं तेजस्वी, चुनाव आयोग बीजेपी ने की कठपुतली- उमर अब्दुल्ला और मान का मानना बीजेपी ने कराए पंजाब में ब्लास्ट... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... बंगाल शांत है कहीं दंगा नहीं बोले सुभेन्दु अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट से अखिलेश की फरीहाद, हार से डरने वाले नहीं तेजस्वी, चुनाव आयोग बीजेपी ने की कठपुतली- उमर अब्दुल्ला और मान का मानना बीजेपी ने कराए पंजाब में ब्लास्ट... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- लश्करीपुर तिलकार परसागढ एकमा सारण मुख्य मार्ग पर विशाल आम का पेड सड़क पर गिरने से अवागमन ठप1
- पटना के बिहटा में देवकुली रोड पर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ESIC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।1
- ओझवलिया-बचरी सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश भोजपुर ओझवलिया-बचरी सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने पीरो प्रखंड अंतर्गत बचरी में ओझवलिया-बचरी सड़क निर्माण परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने परियोजना स्थल से सभी अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल से विद्युत पोलों को शीघ्र स्थानांतरित कराने का भी निर्देश संबंधित विभाग को दिया, जिससे परियोजना कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पीरो, संबंधित अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः आरा। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः- घटना का विवरण/कार्रवाई दिनांक 06.05.2026 को समय लगभग 21:15 बजे चादी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना कांड सं0-05/26 के फिरार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम मिनत सिंह, सा०-सलेमपुर थाना चांदी जिला भोजपुर कुम्हारी नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास अपना मोटरसाईकिल खड़ा कर झोपडी में छिपे हुए है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चांदी थाना के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चांदी थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 22:05 बजे ग्राम सलेमपुर कुम्हार नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास पहुंचा जहाँ पुलिस बल को देखकर झोपडी के पास चौकी पर लेटा एक व्यक्ति उठ कर भागने लगा जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति एवं झोपडी का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्ति द्वारा लेटे हुए चौकी के पास बिछावन से ढका हुआ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं झोपड़ी के पास ही एक मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं० मिटाया हुआ बरामद किया गया। पकडाये व्यक्ति का नाम एवं पत्ता पुछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर बताया। बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया, ना ही कोई कागजाज प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में चांदी थाना कांड सं0-58/2026, दिनांक-06.05.2026, धारा-317 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फलाफल की विवरणी इस प्रकार है:- बरामदगी (1) देशी कट्टा-01 (ii) जिदा कारतूस 01 (iii) मोटरसाईकिल-01 गिरफ्तारी (1) अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चादी, जिला भोजपुर ।3
- भोजपुर के पवना बाजार के खरैचा के पास, पिकअप और बाइक में जोरदार तक जिसमें तीन लोग में दो लोग जख्मी भोजपुर के पवना बाजार के खरैचा के पास, पिकअप और बाइक में जोरदार तक जिसमें तीन लोग में दो लोग जख्मी एक व्यक्ति का बहुत ही नाजुक स्थिति जिसको एंबुलेंस द्वारा अभी निजी अस्पताल में भेजा गया2