भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः आरा। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः- घटना का विवरण/कार्रवाई दिनांक 06.05.2026 को समय लगभग 21:15 बजे चादी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना कांड सं0-05/26 के फिरार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम मिनत सिंह, सा०-सलेमपुर थाना चांदी जिला भोजपुर कुम्हारी नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास अपना मोटरसाईकिल खड़ा कर झोपडी में छिपे हुए है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चांदी थाना के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चांदी थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 22:05 बजे ग्राम सलेमपुर कुम्हार नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास पहुंचा जहाँ पुलिस बल को देखकर झोपडी के पास चौकी पर लेटा एक व्यक्ति उठ कर भागने लगा जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति एवं झोपडी का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्ति द्वारा लेटे हुए चौकी के पास बिछावन से ढका हुआ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं झोपड़ी के पास ही एक मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं० मिटाया हुआ बरामद किया गया। पकडाये व्यक्ति का नाम एवं पत्ता पुछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर बताया। बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया, ना ही कोई कागजाज प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में चांदी थाना कांड सं0-58/2026, दिनांक-06.05.2026, धारा-317 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फलाफल की विवरणी इस प्रकार है:- बरामदगी (1) देशी कट्टा-01 (ii) जिदा कारतूस 01 (iii) मोटरसाईकिल-01 गिरफ्तारी (1) अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चादी, जिला भोजपुर ।
भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः आरा। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः- घटना का विवरण/कार्रवाई दिनांक 06.05.2026 को समय लगभग 21:15 बजे चादी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना कांड सं0-05/26 के फिरार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम मिनत सिंह, सा०-सलेमपुर थाना चांदी जिला भोजपुर कुम्हारी नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास अपना मोटरसाईकिल खड़ा कर झोपडी में छिपे हुए है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चांदी थाना के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चांदी
थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 22:05 बजे ग्राम सलेमपुर कुम्हार नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास पहुंचा जहाँ पुलिस बल को देखकर झोपडी के पास चौकी पर लेटा एक व्यक्ति उठ कर भागने लगा जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति एवं झोपडी का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्ति द्वारा लेटे हुए चौकी के पास बिछावन से ढका हुआ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं झोपड़ी के पास ही एक मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं० मिटाया हुआ बरामद किया गया। पकडाये व्यक्ति का नाम
एवं पत्ता पुछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर बताया। बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया, ना ही कोई कागजाज प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में चांदी थाना कांड सं0-58/2026, दिनांक-06.05.2026, धारा-317 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फलाफल की विवरणी इस प्रकार है:- बरामदगी (1) देशी कट्टा-01 (ii) जिदा कारतूस 01 (iii) मोटरसाईकिल-01 गिरफ्तारी (1) अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चादी, जिला भोजपुर ।
- एमएलसी चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन आयोजित! ------------------------------------- * स्थानीय प्राधिकार (विधान परिषद) आरा-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज भाकपा-माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का कन्वेंशन भाकपा-माले जिला कार्यालय, श्रीटोला, आरा में आयोजित किया गया। कन्वेंशन में भाकपा-माले के जिला सचिव अभ्युदय, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव,राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव,राजद के वरिष्ठ नेता एवं सन्देश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव,पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,चन्द्रदीप सिंह सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि जिला पार्षद मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य आदि शामिल हुए! सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत लोकतांत्रिक और जनपक्षधर ताकतों को मजबूत करेगी।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे एकजुट होकर महागठबंधन प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करें। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे दौर में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के सवालों और अधिकारों की आवाज को मजबूत करें। कन्वेंशन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार चलाने तथा महागठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कन्वेंशन का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया। कन्वेंशन में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला पार्षद प्रतिनिधि दुदुन सिंह, मुखिया भरत सिंह,मुखिया पिंटू साह,मुखिया संतोषी देवी,पंचायत समिति अजय सिंह,राजद नेता मिंटू शर्मा,पंचायत समिति प्रतिनिधि हरेंद्र पासवान,वार्ड मु०राजन,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लल्लू कुमार,मुखिया प्रतिनिधि आजाद राम,मुखिया रामबाबू चंद्रवंशी,वार्ड सदस्य वैजनाथ यादव,वार्ड सदस्य संजय कुमार राम,वार्ड पार्षद दुर्गावती कुमार,वार्ड पार्षद नागेन्द्र राम,मुखिया देवी, मुखिया संजय यादव,वार्ड सदस्य संतोष यादव,भोला यादव,शिवमंगल यादव,निरंजन केसरी, महेश प्रसाद,दिलिप कुमार,सुधीर सिंह,चंदन कुमार,हरिनाथ राम,रणधीर कुमार राणा आदि कई लोग शामिल थे!1
- पुनाई चौक के पास एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया है। आशंका रेप की जताई जा रही है। बीजेपी शासित राज्य बिहार में महिला सुरक्षा और सम्मान का पोल खोल रहा है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।1
- 📚 शिक्षा के क्षेत्र में लगातार परचम लहरा रहा है भोजपुर आरा का SPP पब्लिक स्कूल ✨ 📚 शिक्षा के क्षेत्र में लगातार परचम लहरा रहा है भोजपुर आरा का SPP पब्लिक स्कूल ✨ 🚸 स्मार्ट क्लासेस | 🏫 स्वच्छ क्लासरूम | 🎥 प्रोजेक्टर से पढ़ाई | ⚽ प्लेग्राउंड | 🚌 वाहन सुविधा 12 वर्षों से बच्चों को CBSE पैटर्न पर बेहतर शिक्षा देने वाला यह स्कूल कम फीस में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए बना अभिभावकों की पहली पसंद। गरीब छात्र-छात्राओं को विशेष सुविधा भी दी जाती है। 📍मेन ब्रांच – पवना पुराना पेट्रोल पंप, आरा-सहार रोड 📍दूसरा ब्रांच – कोरी बाजार 👨💼 डायरेक्टर – शशि प्रकाश 👩🏫 प्रिंसिपल – सोनम सिंह 📞 संपर्क करें: 9955005539 / 9508464528 / 91222802201
- राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन,संशोधित शमन राशि पर लगभग आधा जुर्माना माफ, वाहन चालकों को बड़ी राहत आरा। उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 09 मई, 2026 (शनिवार) को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में परिवहन विभाग से संबंधित लंबित ई-चालान एवं ट्रैफिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर द्वारा कुल 19 बेंचों का गठन किया गया है, जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जाएगा। ट्रैफिक मामलों में पक्षकारों को सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 3 विशेष बेंच ट्रैफिक एवं ई-चालान मामलों के निष्पादन के लिए निर्धारित की गई हैं। बिहार सरकार, परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय, आरा द्वारा लंबित ई-चालानों के निष्पादन हेतु संशोधित शमन राशि की सूची जारी की गई है। लोक अदालत में विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर पूर्व निर्धारित जुर्माने में लगभग 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक वाहन चालक अपने लंबित चालानों का निपटारा कर सकें। *विशेष सुविधाएं:* - 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों को प्राथमिकता दी जाएगी। - केवल भोजपुर जिले से निर्गत चालान ही लोक अदालत में मान्य होंगे। - ट्रैफिक चालान मामलों के लिए व्यवहार न्यायालय, आरा की *न्यू बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर* पर विशेष बेंच का गठन किया गया है। - लोक अदालत का समय *पूर्वाह्न 10:00 बजे* से प्रारंभ होगा। *जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री दिवाकर कुमार* ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी पक्षकार का मामला सुलहनीय है और वे सुलह करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें न्यायालय से नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, तो ऐसी स्थिति में भी वे सीधे न्यायालय में आकर अपने वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर करा सकते हैं। उन्होंने आमजनों से इस विशेष अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित चालानों का शीघ्र निपटारा कराने की अपील की है। इससे न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।1
- एमएलसी उप चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के लिए माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का हुआ कन्वेंशन आरा - भाकपा-माले समर्थित जनप्रतिनिधियों का एक कन्वेंशन भाकपा-माले जिला कार्यालय में आयोजित की गई !12 मई को होने वाले स्थानीय प्रधिकार आरा-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सोनू को जिताने के लिए भाकप-माले समर्थित जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित किया गया! बैठक में भाकप-माले के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ! बैठक में सोनू राय को चुनाव जिताने के लिए रणनीति पर बात करते हुए राजद नेता विजेंद्र यादव ने कहा कि इस बार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन का हवा चल रहा है और इस बार महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय की जीत सुनिश्चित होगी । वही भाकपा माले नेता राजू यादव ने कहा कि अभी जो बंगाल में चुनाव हुआ है और वहां के भाजपा नेता तानाशाह हो गए हैं और कॉमरेड के कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इससे तो साफ झलक रहा है कि गरीबों पर बड़ी आफत आने वाली है। क्योंकि बिहार से लेकर कई राज्यों में बुलडोजर राज चल रहा है। और वह बुलडोजर राज गरीबों के ऊपर चलाए जा रहे हैं।1
- आरा नगर निगम द्वारा लाखों खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय बदहाल स्थिति में पहुँच गए हैं। नल-सिंक टूटे हैं और गंदगी के अंबार के साथ कीड़े-मकोड़े घूम रहे हैं, जिससे जनता को कोई सुविधा नहीं मिल रही। स्थानीय लोग इसे फंड की बर्बादी बता रहे हैं, वहीं नगर आयुक्त सवालों से बच रही हैं।9
- शपथ ग्रहण समारोह में आने से पहले बिहार के लिए मोदी जी की सौगात,मे अरवा,उसीना चावल,बिहार के लोगो ने भी आपको भोट दिया है,राजा बनाया है, शपथ ग्रहण समारोह में आने से पहले बिहार के लिए मोदी जी की सौगात,मे अरवा,उसीना चावल,बिहार के लोगो ने भी आपको भोट दिया है,राजा बनाया है,तो बिहार को भी कुछ विकाश वाला योजना देते,प्रशांत किशोर?1
- बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप सड़क पार कर रही गाय से उनकी बाइक टकरा गई।, तीन जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप सड़क पार कर रही गाय से उनकी बाइक टकरा गई।, तीन जख्मी बताया जाता है कि हित नारायण सिंह अपनी बेटी के शादी के रिश्ते के सिलसिले में अपने गांव के ही सुरेंद्र शर्मा और गुला शर्मा के साथ बाइक द्वारा बिहिया से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप सड़क पार कर रही गाय से उनकी बाइक टकरा गई।जिससे तीनों जख्मी हो गए। तब स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद सुरेंद्र शर्मा की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया1