logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुनाई चौक के पास एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया है। आशंका रेप की जताई जा रही है। बीजेपी शासित राज्य बिहार में महिला सुरक्षा और सम्मान का पोल खोल रहा है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।

1 hr ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•
1 hr ago

पुनाई चौक के पास एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया है। आशंका रेप की जताई जा रही है। बीजेपी शासित राज्य बिहार में महिला सुरक्षा और सम्मान का पोल खोल रहा है। प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही परिसर में आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ेगी। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।
    4
    बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही परिसर में आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ेगी। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • आरा में खुला स्वाद का नया ठिकाना — ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ बना लोगों की पहली पसंद में खुला स्वाद का नया ठिकाना — ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ बना लोगों की पहली पसंद भोजपुर आरा के पकड़ी सिटी काट के ठीक सामने स्वाद प्रेमियों के लिए खुल गया है नया और खास फूड पॉइंट ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’, जहां देसी अंदाज में तैयार हांडी मटन, हांडी चिकन, बिरयानी और मछली का लाजवाब स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां मिलने वाला हर व्यंजन स्वाद में अनोखा और बाजार से सस्ता बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जो एक बार यहां का स्वाद चख लेता है, वह बार-बार आने को मजबूर हो जाता है। दुकान के प्रोपराइटर Suraj Singh Rajput ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध मसालों और देसी तरीके से तैयार स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑर्डर पर होम डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है। अगर आप मटन, चिकन, मछली या बिरयानी खाने के शौकीन हैं और आरा आते हैं, तो एक बार ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ का स्वाद जरूर लें। पता — पकड़ी सिटी काट के सामने, आरा।
    1
    आरा में खुला स्वाद का नया ठिकाना — ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ बना लोगों की पहली पसंद
में खुला स्वाद का नया ठिकाना — ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ बना लोगों की पहली पसंद
भोजपुर आरा के पकड़ी सिटी काट के ठीक सामने स्वाद प्रेमियों के लिए खुल गया है नया और खास फूड पॉइंट ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’, जहां देसी अंदाज में तैयार हांडी मटन, हांडी चिकन, बिरयानी और मछली का लाजवाब स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां मिलने वाला हर व्यंजन स्वाद में अनोखा और बाजार से सस्ता बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जो एक बार यहां का स्वाद चख लेता है, वह बार-बार आने को मजबूर हो जाता है।
दुकान के प्रोपराइटर Suraj Singh Rajput ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध मसालों और देसी तरीके से तैयार स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑर्डर पर होम डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है।
अगर आप मटन, चिकन, मछली या बिरयानी खाने के शौकीन हैं और आरा आते हैं, तो एक बार ‘ओल्ड चंपारण देसी हांडी’ का स्वाद जरूर लें। पता — पकड़ी सिटी काट के सामने, आरा।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है, बिहार के मंत्रिमंडल में इन नेताओं का नाम है जो आज शपथ लेंगे। बीजेपी 1 विजय कुमार सिन्हा 2 दिलीप जायसवाल 3 रामकृपाल यादव 4 मिथलेश तिवारी 5 रमा निषाद 6 केदार गुप्ता 7 नीतीश मिश्रा 8 प्रमोद चंद्रवंशी 9 लखेंद्र पासवान 10 संजय टाइगर 11 ई कुमार शैलेन्द्र 12 अरुण शंकर प्रसाद 13 रामचंद्र प्रसाद 14 नंद किशोर राम 15 श्रेयसी सिंह जेडीयू 1 श्रवण कुमार 2 निशांत कुमार 3 मदन सहनी 4 लेसी सिंह 5 दामोदर रावत 6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 7 बुलो मंडल 8 श्वेता गुप्ता 9 सुनील कुमार 10 शीला मंडल 11 रत्नेश सदा 12 जमा खान 13 अशोक चौधरी एलजेपीआर 1 संजय पासवान 2 संजय सिंह हम 1 संतोष कुमार सुमन आरएलएम 1 दीपक प्रकाश
    1
    बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है, बिहार के मंत्रिमंडल में इन नेताओं का नाम है जो आज शपथ लेंगे। 

बीजेपी

1 विजय कुमार सिन्हा
2 दिलीप जायसवाल 
3 रामकृपाल यादव
4 मिथलेश तिवारी 
5 रमा निषाद 
6 केदार गुप्ता 
7 नीतीश मिश्रा 
8 प्रमोद चंद्रवंशी 
9 लखेंद्र पासवान 
10 संजय टाइगर 
11 ई कुमार शैलेन्द्र 
12 अरुण शंकर प्रसाद 
13 रामचंद्र प्रसाद 
14 नंद किशोर राम 
15 श्रेयसी सिंह 

जेडीयू 

1 श्रवण कुमार 
2 निशांत कुमार 
3 मदन सहनी 
4 लेसी सिंह 
5 दामोदर रावत 
6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 
7 बुलो मंडल 
8 श्वेता गुप्ता 
9 सुनील कुमार 
10 शीला मंडल 
11 रत्नेश सदा 
12 जमा खान 
13 अशोक चौधरी 

एलजेपीआर

1 संजय पासवान 
2 संजय सिंह 

हम 

1 संतोष कुमार सुमन 

आरएलएम

1 दीपक प्रकाश
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने देशभर में तीखे बयान और गंभीर आरोप लगाए हैं। बंगाल में शांति के दावे से लेकर चुनाव आयोग पर कठपुतली होने और भाजपा पर पंजाब में धमाके कराने के आरोप तक, सियासत गरमा गई है।
    1
    विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने देशभर में तीखे बयान और गंभीर आरोप लगाए हैं। बंगाल में शांति के दावे से लेकर चुनाव आयोग पर कठपुतली होने और भाजपा पर पंजाब में धमाके कराने के आरोप तक, सियासत गरमा गई है।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    6 hrs ago
  • सारण के एकमा में लश्करीपुर तिलकार परसागढ मुख्य मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इस घटना से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    सारण के एकमा में लश्करीपुर तिलकार परसागढ मुख्य मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इस घटना से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना के बिहटा में देवकुली रोड पर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ESIC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
    1
    पटना के बिहटा में देवकुली रोड पर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ESIC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • तरारी के बिहटा में कॉमफेड के नए प्लांट हेतु प्रस्तावित 5 एकड़ भूमि का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण तरारी के बिहटा में कॉमफेड के नए प्लांट हेतु प्रस्तावित 5 एकड़ भूमि का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण आज दिनांक 07 मई 2026 को जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को कॉमफेड के नए प्लांट की स्थापना हेतु उपलब्ध कराई गई 5 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं यथा पहुंच पथ, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कॉमफेड प्लांट की स्थापना से दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय किसानों एवं पशुपालकों को बेहतर बाजार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।
    1
    तरारी के बिहटा में कॉमफेड के नए प्लांट हेतु प्रस्तावित 5 एकड़ भूमि का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
तरारी के बिहटा में कॉमफेड के नए प्लांट हेतु प्रस्तावित 5 एकड़ भूमि का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
आज दिनांक 07 मई 2026 को जिलाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया ने तरारी प्रखंड अंतर्गत बिहटा पंचायत में डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को कॉमफेड के नए प्लांट की स्थापना हेतु उपलब्ध कराई गई 5 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं यथा पहुंच पथ, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कॉमफेड प्लांट की स्थापना से दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय किसानों एवं पशुपालकों को बेहतर बाजार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी पीरो, भूमि सुधार उप समाहर्ता पीरो, विशेष कार्य पदाधिकारी भोजपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तरारी उपस्थित रहे।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः आरा। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः- घटना का विवरण/कार्रवाई दिनांक 06.05.2026 को समय लगभग 21:15 बजे चादी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना कांड सं0-05/26 के फिरार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम मिनत सिंह, सा०-सलेमपुर थाना चांदी जिला भोजपुर कुम्हारी नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास अपना मोटरसाईकिल खड़ा कर झोपडी में छिपे हुए है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चांदी थाना के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चांदी थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 22:05 बजे ग्राम सलेमपुर कुम्हार नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास पहुंचा जहाँ पुलिस बल को देखकर झोपडी के पास चौकी पर लेटा एक व्यक्ति उठ कर भागने लगा जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति एवं झोपडी का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्ति द्वारा लेटे हुए चौकी के पास बिछावन से ढका हुआ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं झोपड़ी के पास ही एक मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं० मिटाया हुआ बरामद किया गया। पकडाये व्यक्ति का नाम एवं पत्ता पुछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर बताया। बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया, ना ही कोई कागजाज प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में चांदी थाना कांड सं0-58/2026, दिनांक-06.05.2026, धारा-317 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फलाफल की विवरणी इस प्रकार है:- बरामदगी (1) देशी कट्टा-01 (ii) जिदा कारतूस 01 (iii) मोटरसाईकिल-01 गिरफ्तारी (1) अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चादी, जिला भोजपुर ।
    3
    भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः
आरा। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस की कार्रवाई.. चांदी थानान्तगर्त 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अपराधकर्मी गिरफ्तारः-
घटना का विवरण/कार्रवाई दिनांक 06.05.2026 को समय लगभग 21:15 बजे
चादी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना कांड सं0-05/26 के फिरार अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता राम मिनत सिंह, सा०-सलेमपुर थाना चांदी जिला भोजपुर कुम्हारी नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास अपना मोटरसाईकिल खड़ा कर झोपडी में छिपे हुए है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, चांदी थाना के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चांदी थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 22:05 बजे ग्राम सलेमपुर कुम्हार नदी स्थित एक झोपडी नुमा मकान के पास पहुंचा जहाँ पुलिस बल को देखकर झोपडी के पास चौकी पर लेटा एक व्यक्ति उठ कर भागने लगा जिसे उपस्थित बल के सहयोग से पकड लिया गया।
पकडाये व्यक्ति एवं झोपडी का विधिवत तलाशी लेने के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्ति द्वारा लेटे हुए चौकी के पास बिछावन से ढका हुआ एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं झोपड़ी के पास ही एक मोटरसाईकिल जिसका रजि० नं० मिटाया हुआ बरामद किया गया। पकडाये व्यक्ति का नाम एवं पत्ता
पुछने पर अपना नाम अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चांदी, जिला भोजपुर बताया। बरामद देशी कट्टा, कारतूस एवं मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया, ना ही कोई कागजाज प्रस्तुत किया गया।
इस संबंध में चांदी थाना कांड सं0-58/2026, दिनांक-06.05.2026, धारा-317 (5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फलाफल की विवरणी इस प्रकार है:-
बरामदगी (1) देशी कट्टा-01 (ii) जिदा कारतूस 01 (iii) मोटरसाईकिल-01 गिरफ्तारी (1) अभिषेक कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राम मिनत सिंह, ग्राम सलेमपुर, थाना चादी, जिला भोजपुर ।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुर के पवना बाजार में पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए, जिनमें से एक की स्थिति बेहद नाजुक है। गंभीर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    2
    भोजपुर के पवना बाजार में पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए, जिनमें से एक की स्थिति बेहद नाजुक है। गंभीर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.