logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजसमंद-नाथद्वारा में उमड़ेगा भक्ति का सैलाब: राम नवमी पर विराजेंगे 'श्रीजी के हनुमान' राजस्थान की प्रसिद्ध धर्मनगरी और पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ नाथद्वारा के गौरव में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 26 मार्च,राम नवमी के शुभ अवसर पर, गिरिराज पर्वत की ऊँचाइयों पर 'श्रीजी के हनुमानजी' की विशाल प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।यह केवल एक प्रतिमा नहीं,बल्कि शिल्पकारी और अटूट श्रद्धा का अद्भुत मेल है।विशालता: करीब 300 मीटर ऊँचे पर्वत शिखर पर स्थापित यह प्रतिमा लगभग 25 किलोमीटर की दूरी से भी स्पष्ट दिखाई देगी/ हनुमानजी यहाँ दक्षिणमुखी मुद्रा में, हाथ जोड़े हुए और प्रभु श्री राम के चरणों में पूरी तरह लीन नजर आएंगे। यह शांत और भक्तिमय स्वरूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। मुंबई के विजनरी उद्योगपति गिरीश भाई शाह की इस भव्य कल्पना को दिल्ली के मशहूर मूर्तिकार नरेश भाई कुमावत ने साकार किया है।नाथद्वारा पहले से ही 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' (विश्वास स्वरूपम) और श्रीनाथजी मंदिर के कारण विश्व मानचित्र पर चमक रहा है। अब गिरिराज पर्वत पर हनुमानजी की इस दिव्य उपस्थिति से यहाँ धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।"यह प्रतिमा न केवल नाथद्वारा की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा और सेवा का जीवंत प्रतीक बनेगी।"राजसमंद से हस्ती मल साहू की रिपोर्ट

11 hrs ago
user_रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
Citizen Reporter राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
11 hrs ago

राजसमंद-नाथद्वारा में उमड़ेगा भक्ति का सैलाब: राम नवमी पर विराजेंगे 'श्रीजी के हनुमान' राजस्थान की प्रसिद्ध धर्मनगरी और पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ नाथद्वारा के गौरव में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 26 मार्च,राम नवमी के शुभ अवसर पर, गिरिराज पर्वत की ऊँचाइयों पर 'श्रीजी के हनुमानजी' की विशाल प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।यह केवल एक प्रतिमा नहीं,बल्कि शिल्पकारी और अटूट श्रद्धा का अद्भुत मेल है।विशालता: करीब 300 मीटर ऊँचे पर्वत शिखर पर स्थापित यह प्रतिमा लगभग 25 किलोमीटर की दूरी से भी स्पष्ट दिखाई देगी/ हनुमानजी यहाँ दक्षिणमुखी मुद्रा में, हाथ जोड़े हुए और प्रभु श्री राम के चरणों में पूरी तरह लीन नजर आएंगे। यह शांत और भक्तिमय स्वरूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। मुंबई के विजनरी उद्योगपति गिरीश भाई शाह की इस भव्य कल्पना को दिल्ली के मशहूर मूर्तिकार नरेश भाई कुमावत ने साकार किया है।नाथद्वारा पहले से ही 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' (विश्वास स्वरूपम) और श्रीनाथजी मंदिर के कारण विश्व मानचित्र पर चमक रहा है। अब गिरिराज पर्वत पर हनुमानजी की इस दिव्य उपस्थिति से यहाँ धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।"यह प्रतिमा न केवल नाथद्वारा की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा और सेवा का जीवंत प्रतीक बनेगी।"राजसमंद से हस्ती मल साहू की रिपोर्ट

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फरसा वाले बाबा की हत्या का दोष गौरक्षा कानून न लानेवाली सरकार का ही है
    7
    फरसा वाले बाबा की हत्या का दोष गौरक्षा कानून न लानेवाली सरकार का ही है
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    1
    Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Chittaurgarh, Chittorgarh•
    8 hrs ago
  • Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    1
    Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़। जिले में नारकोटिक्स विभाग की कथित अवैध कार्रवाइयों और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में अफीम किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 13 मार्च को हुए बड़े प्रदर्शन के बाद आज 21 मार्च 2026 शनिवार से जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर अफीम किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। हालांकि शाम को प्रशासन से वार्ता और कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना आगामी 01 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। CBI जांच की मांग पर अड़े किसान धरने से पहले किसानों की शिकायतों पर डूंगला थाने में नारकोटिक्स विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बावजूद किसान इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान नेता बद्रीलाल जाट (जगपुरा) ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द CBI जांच के आदेश जारी नहीं करती, तो किसान हाईकोर्ट का रुख करेंगे। करोड़ों की वसूली के आरोप किसानों ने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। डूंगला क्षेत्र के देवास सहित आसपास के गांवों में किसानों से करीब 1 करोड़ से अधिक राशि वसूलने की बात सामने आई है। किसानों ने मांग की है कि यह पूरी राशि तत्काल वापस लौटाई जाए, क्योंकि कई किसान कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं। गिरफ्तारी और उत्पीड़न के आरोप किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा जबरन घरों में घुसकर कार्रवाई, मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और झूठे मामलों में फंसाने जैसी घटनाएं हुई हैं। मांग-देवरिया प्रकरण में मुखिया और एक किसान की पत्नी को रिहा करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। “कच्चे तौल” और मुखिया प्रथा पर सवाल धरने में किसानों ने “कच्चे तौल” व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि लुआई-चिराई के दौरान अफीम में पानी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन उसी आधार पर कार्रवाई कर किसानों को परेशान किया जाता है। साथ ही, अफीम खेती में भ्रष्टाचार की जड़ मानी जा रही “मुखिया प्रथा” को समाप्त करने की मांग भी उठी। नेताओं और किसानों की भागीदारी धरने में बड़ी संख्या में किसान नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख रूप से पूर्व डेयरी चेयरमेन एवं किसान नेता बद्रीलाल जाट (जगपुरा), कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, प्रकाश जाट मेवदा, पूर्व सभापति चित्तौड़गढ़ नगर परिषद् संदीप शर्मा, लोकेश जाट, भरत आंजना, दिलीप चौधरी, रामनारायण जाट झांझरिया, आजाद पालीवाल, विक्रम जाट, गोवर्धन (सांवलिया खेड़ा), रवीन्द्र सिंह, राहुल शर्मा, जसवंत आंजना, सुरेश जटिया, अशोक धाकड़, रामचंद्र डांगी (मंदसौर), मोहनलाल जाट (कपासन), भैरू लाल चिकसी, भोपाल सिंह चौहान (बालपुर), शम्भू जाट (निम्बाहेड़ा), बालूराम चित्तौड़िया, कमलेश अनोपपुरा, मांगीलाल मेघवाल (बिलोट), गोपाल धाकड़ “टाइगर”, लेहरूलाल जाट, रामेश्वर लाल जाट (सिंहपुर) सहित कई किसान मौजूद रहे। मांगीलाल मेघवाल (बिलोट) ने कहा कि नारकोटिक्स विभाग द्वारा वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए और देवरिया मामले में पारदर्शिता बरती जाए। वहीं गोपाल “टाइगर” धाकड़ ने किसान हितैषी कानून बनाने की मांग उठाते हुए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की बात कही। प्रशासन सतर्क, पुलिस बल तैनात धरने को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर पुलिस बल, क्यूआरटी टीम और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। वार्ता के बाद धरना स्थगित शाम 5 बजे जिला पुलिस अधीक्षक से हुई वार्ता में किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद अफीम किसान संघर्ष समिति ने धरना 1 अप्रैल तक स्थगित करने का निर्णय लिया और धरने पर बैठे किसान वापस लौट गए। किसानों की प्रमुख मांगें CBI से निष्पक्ष जांच गिरफ्तार किसानों और महिलाओं की रिहाई दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई अवैध वसूली की राशि वापस दिलाना “कच्चे तौल” व्यवस्था में बदलाव या समाप्ति मुखिया प्रथा खत्म करना समिति के अनुसार एक अप्रैल बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो पच्चास लोगों की कोर कमेटी बनाकर नारकोटिक्स की नीति के खिलाफ दिल्ली जंतर मंतर पर धरने की तैयारी की जाएगी। अब पूरे मामले में सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन फिर से तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
    1
    चित्तौड़गढ़। जिले में नारकोटिक्स विभाग की कथित अवैध कार्रवाइयों और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में अफीम किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 13 मार्च को हुए बड़े प्रदर्शन के बाद आज 21 मार्च 2026 शनिवार से जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर अफीम किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। हालांकि शाम को प्रशासन से वार्ता और कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना आगामी 01 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
CBI जांच की मांग पर अड़े किसान
धरने से पहले किसानों की शिकायतों पर डूंगला थाने में नारकोटिक्स विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बावजूद किसान इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
किसान नेता बद्रीलाल जाट (जगपुरा) ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द CBI जांच के आदेश जारी नहीं करती, तो किसान हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
करोड़ों की वसूली के आरोप
किसानों ने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। डूंगला क्षेत्र के देवास सहित आसपास के गांवों में किसानों से करीब 1 करोड़ से अधिक राशि वसूलने की बात सामने आई है। किसानों ने मांग की है कि यह पूरी राशि तत्काल वापस लौटाई जाए, क्योंकि कई किसान कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं।
गिरफ्तारी और उत्पीड़न के आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा जबरन घरों में घुसकर कार्रवाई, मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और झूठे मामलों में फंसाने जैसी घटनाएं हुई हैं।
मांग-देवरिया प्रकरण में मुखिया और एक किसान की पत्नी को रिहा करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
“कच्चे तौल” और मुखिया प्रथा पर सवाल
धरने में किसानों ने “कच्चे तौल” व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि लुआई-चिराई के दौरान अफीम में पानी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन उसी आधार पर कार्रवाई कर किसानों को परेशान किया जाता है।
साथ ही, अफीम खेती में भ्रष्टाचार की जड़ मानी जा रही “मुखिया प्रथा” को समाप्त करने की मांग भी उठी।
नेताओं और किसानों की भागीदारी
धरने में बड़ी संख्या में किसान नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रमुख रूप से पूर्व डेयरी चेयरमेन एवं किसान नेता बद्रीलाल जाट (जगपुरा), कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, प्रकाश जाट मेवदा, पूर्व सभापति चित्तौड़गढ़ नगर परिषद् संदीप शर्मा, लोकेश जाट, भरत आंजना, दिलीप चौधरी, रामनारायण जाट झांझरिया, आजाद पालीवाल, विक्रम जाट, गोवर्धन (सांवलिया खेड़ा), रवीन्द्र सिंह, राहुल शर्मा, जसवंत आंजना, सुरेश जटिया, अशोक धाकड़, रामचंद्र डांगी (मंदसौर), मोहनलाल जाट (कपासन), भैरू लाल चिकसी, भोपाल सिंह चौहान (बालपुर), शम्भू जाट (निम्बाहेड़ा), बालूराम चित्तौड़िया, कमलेश अनोपपुरा, मांगीलाल मेघवाल (बिलोट), गोपाल धाकड़ “टाइगर”, लेहरूलाल जाट, रामेश्वर लाल जाट (सिंहपुर) सहित कई किसान मौजूद रहे।
मांगीलाल मेघवाल (बिलोट) ने कहा कि नारकोटिक्स विभाग द्वारा वसूली गई राशि वापस दिलाई जाए और देवरिया मामले में पारदर्शिता बरती जाए।
वहीं गोपाल “टाइगर” धाकड़ ने किसान हितैषी कानून बनाने की मांग उठाते हुए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की बात कही।
प्रशासन सतर्क, पुलिस बल तैनात
धरने को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मौके पर पुलिस बल, क्यूआरटी टीम और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
वार्ता के बाद धरना स्थगित
शाम 5 बजे जिला पुलिस अधीक्षक से हुई वार्ता में किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद अफीम किसान संघर्ष समिति ने धरना 1 अप्रैल तक स्थगित करने का निर्णय लिया और धरने पर बैठे किसान वापस लौट गए।
किसानों की प्रमुख मांगें
CBI से निष्पक्ष जांच
गिरफ्तार किसानों और महिलाओं की रिहाई
दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
अवैध वसूली की राशि वापस दिलाना
“कच्चे तौल” व्यवस्था में बदलाव या समाप्ति
मुखिया प्रथा खत्म करना
समिति के अनुसार एक अप्रैल बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो पच्चास लोगों की कोर कमेटी बनाकर नारकोटिक्स की नीति के खिलाफ दिल्ली जंतर मंतर पर धरने की तैयारी की जाएगी।
अब पूरे मामले में सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन फिर से तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Vikas Rana
    1
    Post by Vikas Rana
    user_Vikas Rana
    Vikas Rana
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
    1
    झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    31 min ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गुज-राज युवा संघ अहमदाबाद मनाएगा भव्य होली* स्नेहमिलन अहमदाबाद में गुज-राज युवा संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली स्नेहमिलन व रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “होली के रंग अपनों के संग”थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम 22 मार्च 2026, रविवार शाम 4:00 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल मधुवन ग्रीन पार्टी प्लॉट, निकोल-नरोडा रोड, निकोल, अहमदाबाद रहेगा। इस अवसर पर राजस्थानी गायक व कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में राजस्थानी गैर नृत्य, तलवारबाजी, डफ-चंग की धमाल और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। संघ के पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और होली के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं। 📅*दिनांक: 22 मार्च 2026* 🕓समय: शाम 4:00 बजे से 📍 *स्थान: मधुवन ग्रीन पार्टी प्लॉट,* निकोल, अहमदाबाद
    1
    गुज-राज युवा संघ अहमदाबाद मनाएगा भव्य होली* स्नेहमिलन 
अहमदाबाद में गुज-राज युवा संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली स्नेहमिलन व रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “होली के रंग अपनों के संग”थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम 22 मार्च 2026, रविवार शाम 4:00 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम स्थल मधुवन ग्रीन पार्टी प्लॉट, निकोल-नरोडा रोड, निकोल, अहमदाबाद रहेगा।
इस अवसर पर राजस्थानी गायक व कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में राजस्थानी गैर नृत्य, तलवारबाजी, डफ-चंग की धमाल और पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और होली के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं।
📅*दिनांक: 22 मार्च 2026*
🕓समय: शाम 4:00 बजे से
📍 *स्थान: मधुवन ग्रीन पार्टी प्लॉट,* निकोल, अहमदाबाद
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    1
    Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.