Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौडगढ : (हिंदुस्तान जिंक )फर्टिलाइजर प्लांट के विरोध में बैठक मुगां का खेडा में हुई संपन्न
(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
चित्तौडगढ : (हिंदुस्तान जिंक )फर्टिलाइजर प्लांट के विरोध में बैठक मुगां का खेडा में हुई संपन्न
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si1
- भीलवाड़ा जिले के गंगरार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सर्विस रोड पर चल रही थी, तभी अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- उदयपुर जिले के भटेवर में कृष्णराज सभागार में रविवार को आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महाअभियान का आगाज हुआ। जिसमे वल्लभनगर, भींडर एवं कुराबड़ मंडलों के कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम व शिविर गीत के साथ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे। अपने संबोधन में विधायक डांगी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।1
- मनासा। सोनी महिला मंडल द्वारा आयोजित गणगौर चल समारोह 22 मार्च रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। एवं नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सोमनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बम्बई वालों की धर्मशाला तक निकाली गई। समारोह में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लहंगा- चुनरी पहनकर सोलह श्रृंगार के साथ भाग लिया। जिसमे महिलाएं गणगौर माता की प्रतिमा को सिर पर धारण कर भजन- कीर्तन एवं मंगल गीत गाते चल रही थीं। चल समारोह के दौरान जगह जगह पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं नाश्ते का प्रबंध किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की। अंत में सभी ने गणगौर पूजन एवं स्वल्पाहार लिया। सोनी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती किरण राजेश सोनी एवं समस्त टीम के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में सभी समाज जनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- *पं प्रदीप जी मिश्रा के मुखारबिंद से होगी 8 से 14 अप्रेल तक होंगी, भीलवाड़ा में श्री शिव महापुराण कथा!* हर तरफ गूंज थी संकटमोचन हनुमानजी महाराज ओर भोले शंकर महादेव के जयकारों की, इनके जयकारों से पूरा माहौल भक्तिपूर्ण हो गया। ये नजारा रविवार को प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा के मुखारबिंद से 8 से 14 अप्रेल तक होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए मंत्रोच्चार के बीच धर्म ध्वजा की पूजा एवं स्थापना के अवसर पर दिखा। *श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में कथा स्थल आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउण्ड में ध्वज स्थापना श्री हरिशेवाधाम के महामंडलेश्वर श्री हंसरामजी उदासीन महाराज के कर कमलो से श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में की गई।* *भूमि पूजन व ध्वज स्थापना से ध्वज पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य की गई। ध्वज पूजा एवं भूमि पूजन आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक अशोक कुमार जी कोठारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम जी सोमानी के नेतृत्व में किया गया।* वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अनुष्ठान कर सभी देवताओं से कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। ध्वज पूजा के बाद अभिजीत मुर्हुत में श्री हरिशेवाधाम के महामंडलेश्वर श्री हंसरामजी उदासीन एवं महंत बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन कर विधिवत रूप से धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। *कोटडी के गौ वत्स संत लालदासजी महाराज का भी सानिध्य मिला।* हनुमानजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। ध्वज पूजा एवं स्थापना में मंत्रोच्चार पंडित अशोक व्यास के नेतृत्व किया गया। पूजन कराने वालों में पंडित देवेन्द्र शास्त्री,, ऋषि शास्त्री, हिमांशु शास्त्री, राजेंद्र शास्त्री, अविश शास्त्री शामिल थे। ध्वजा पूजा एवं स्थापना के मौके पर श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के संरक्षक श्रीगोपालजी राठी, निवृतमान महापौर राकेशजी पाठक,संयोजक अशोकजी बाहेती एवं गजानंदजी बजाज, महासचिव पीयूषजी डाड, कन्हैयालालजी स्वर्णकार, सह संयोजक सत्येंद्रजी बिरला, रामजीजी गुर्जर,ललितजी सोमानी, रजनीकांतजी आचार्य,बद्रीलालजी सोमानी, कैलाशजी सोनी, रामेश्वरलालजी ईनाणी, हनुमानजी अग्रवाल,पवनजी पंवार, दुर्गालालजी सोनी, रमेशजी बंसल, मंजूजी पोखरना, अलकाजी जोशी, लक्ष्मी कंवर जी राणावत, पुष्पा जी, पवनजी नागौरी, गोपीजी पाटोदिया, दिनेशजी विजयवर्गीय, राजेश कुदाल, सुनीलजी जागेटिया, विवेकजी निमावत, सत्यनारायणजी गुगड, जितेंद्र सिंहजी राजावत चेतनजी मानसिंहका, बाबूलालजी टांक, पंकजजी अग्रवाल,अभिषेकजी सोमानी, रोहितजी गगरानी, अशोक सिंहजी, कैलाशजी बल्दवा, विष्णुजी समदानी, संजयजी राठी, दिनेश जी सुथार पृथ्वीराज सिंह जी सहित कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन मौजूद थे। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्यामजी सोमानी ने बताया कि ध्वज स्थापना के साथ कथास्थल पर विशालकाय टेंट आदि लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। कथा श्रवण के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को श्रेष्ठ सुविधाएं मिले इसके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी जुटे हुए है। कथा आयोजन को लेकर भीलवाड़ा के भक्तों में उत्साह का माहौल है ओर सभी आगे होकर आयोजन से जुड़ सेवाएं देने के तत्परता दिखा रहे है।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर शांति नगर क्षेत्र में रविवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिससे एक व्यक्ति को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्कूटी मालिक पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्कूटी घर पर चार्जिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क उठी।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4