Shuru
Apke Nagar Ki App…
भटेवर में भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, क्षेत्र के विकास व जन-कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा उदयपुर जिले के भटेवर में कृष्णराज सभागार में रविवार को आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महाअभियान का आगाज हुआ। जिसमे वल्लभनगर, भींडर एवं कुराबड़ मंडलों के कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम व शिविर गीत के साथ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे। अपने संबोधन में विधायक डांगी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Local Tv News Channel
भटेवर में भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, क्षेत्र के विकास व जन-कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा उदयपुर जिले के भटेवर में कृष्णराज सभागार में रविवार को आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महाअभियान का आगाज हुआ। जिसमे वल्लभनगर, भींडर एवं कुराबड़ मंडलों के कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम व शिविर गीत के साथ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे। अपने संबोधन में विधायक डांगी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के भटेवर में कृष्णराज सभागार में रविवार को आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महाअभियान का आगाज हुआ। जिसमे वल्लभनगर, भींडर एवं कुराबड़ मंडलों के कार्यकर्ताओं को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम व शिविर गीत के साथ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी रहे। अपने संबोधन में विधायक डांगी ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।1
- 🚨 उदयपुर। नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली को लेकर नगर निगम ने रविवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की 20 व्यावसायिक संपत्तियों को सीज कर दिया। जिन संपत्तियों पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया था, उन पर निगम ने ताला लगाकर व्यावसायिक गतिविधियां बंद करवा दीं। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि सभी बकायेदारों को पहले नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन टैक्स जमा नहीं कराने पर राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 के तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने साफ कहा कि 31 मार्च तक ही ब्याज और पेनल्टी में छूट है, इसके बाद बकाया टैक्स पेनल्टी सहित वसूला जाएगा। कार्रवाई का असर तुरंत देखने को मिला। सीज की गई 20 संपत्तियों में से चार संपत्ति मालिकों ने उसी दिन शाम तक अपना बकाया टैक्स जमा करवा दिया। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 31 मार्च से पहले अपना यूडी टैक्स जमा कराकर सरकारी छूट का लाभ उठाएं, अन्यथा अप्रैल से सख्त वसूली अभियान जारी रहेगा।1
- निंबाहेड़ा स्थित Wonder Cement में श्रमिक बंशी लाल उर्फ़ विष्णु मेघवाल की मृत्यु के बाद चल रहा धरना आखिरकार प्रशासन से सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया है। देर रात तक चली वार्ता के बाद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता देने, पत्नी को योग्यतानुसार नौकरी देने तथा बेटी को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। धरनास्थल पर मेघवाल समाज के लोगों के साथ पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली भी मौजूद रहे और पूरे मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में डटे रहे। समझौते के बाद समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस निर्णय को संघर्ष और एकजुटता की जीत माना जा रहा है।2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- राजस्थान की प्रसिद्ध धर्मनगरी और पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ नाथद्वारा के गौरव में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 26 मार्च,राम नवमी के शुभ अवसर पर, गिरिराज पर्वत की ऊँचाइयों पर 'श्रीजी के हनुमानजी' की विशाल प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा।यह केवल एक प्रतिमा नहीं,बल्कि शिल्पकारी और अटूट श्रद्धा का अद्भुत मेल है।विशालता: करीब 300 मीटर ऊँचे पर्वत शिखर पर स्थापित यह प्रतिमा लगभग 25 किलोमीटर की दूरी से भी स्पष्ट दिखाई देगी/ हनुमानजी यहाँ दक्षिणमुखी मुद्रा में, हाथ जोड़े हुए और प्रभु श्री राम के चरणों में पूरी तरह लीन नजर आएंगे। यह शांत और भक्तिमय स्वरूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। मुंबई के विजनरी उद्योगपति गिरीश भाई शाह की इस भव्य कल्पना को दिल्ली के मशहूर मूर्तिकार नरेश भाई कुमावत ने साकार किया है।नाथद्वारा पहले से ही 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' (विश्वास स्वरूपम) और श्रीनाथजी मंदिर के कारण विश्व मानचित्र पर चमक रहा है। अब गिरिराज पर्वत पर हनुमानजी की इस दिव्य उपस्थिति से यहाँ धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।"यह प्रतिमा न केवल नाथद्वारा की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा और सेवा का जीवंत प्रतीक बनेगी।"राजसमंद से हस्ती मल साहू की रिपोर्ट1
- झाड़ोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त1
- भूपालसागर पुलिस ने अवैध डोडा चुरा परिवहन के तहत एक मोटर साईकिल समेत एक को धरा प्लास्टिक कट्टे मे 18.500 किलो ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त किया युवक राजसमंद जिले के पनोतीया ग्राम का बताया जा रहा है1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर शांति नगर क्षेत्र में रविवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिससे एक व्यक्ति को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्कूटी मालिक पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्कूटी घर पर चार्जिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क उठी।1