सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही प्रयागराज के यमुनापार में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल के निर्देश पर और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व संभावित प्रत्याशी रविंद्र जैसल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोरांव चौराहे पर दिल्ली पुलिस और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कोरांव पुलिस सुबह से ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने में जुटी थी, लेकिन कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर चौराहे पर एकत्र होने में सफल रहे। जैसे ही कार्यकर्ताओं के जुटने की खबर प्रशासन को मिली, हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की, जो असफल रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता रविंद्र जैसल ने कहा कि सरकार पूरी तरह मुद्दा विहीन होकर छात्रों का शोषण कर रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज कर सैकड़ों छात्रों को जेल में डालना अनुचित है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हठधर्मिता अपनाकर लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार कर रही है और जनता जल्द ही इसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, विधानसभा सचिव संजय पटेल, प्रदेश सचिव हरि प्रसाद पाल, नगर अध्यक्ष मेहताब खान, अतुल पटेल, भानु पटेल, यादवेंद्र अहीर, अश्वनी पटेल और दीपक पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिलते ही प्रयागराज के यमुनापार में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल के निर्देश पर और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व संभावित प्रत्याशी रविंद्र जैसल प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोरांव चौराहे पर दिल्ली पुलिस और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों के आक्रोश को देखते हुए कोरांव पुलिस सुबह से ही कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने में जुटी थी, लेकिन कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर चौराहे पर एकत्र होने में सफल रहे। जैसे ही कार्यकर्ताओं के जुटने की खबर प्रशासन को मिली, हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की, जो असफल रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता रविंद्र जैसल ने कहा कि सरकार पूरी तरह मुद्दा विहीन होकर छात्रों का शोषण कर रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज कर सैकड़ों छात्रों को जेल में डालना अनुचित है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हठधर्मिता अपनाकर लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार कर रही है और जनता जल्द ही इसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, विधानसभा सचिव संजय पटेल, प्रदेश सचिव हरि प्रसाद पाल, नगर अध्यक्ष मेहताब खान, अतुल पटेल, भानु पटेल, यादवेंद्र अहीर, अश्वनी पटेल और दीपक पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे।1
- प्रयागराज जिले के कोरांव क्षेत्र स्थित बड़ोखर में पहाड़ से आने वाले पानी के कारण सभी घर और बस्तियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। पहाड़ से बहकर आ रहे पानी के कारण इलाके की बस्तियों में भारी जलभराव हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। पहाड़ से निकलने वाले इस पानी के लिए अगर सही रास्ता बना दिया जाए, तो इस जलभराव की समस्या का समाधान हो सकता है और बस्तियों को राहत मिल सकती है।1
- 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज के विरोध में अब प्रयागराज के लोगों और छात्रों में घोर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है।1
- मिर्जापुर में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिए निकल रहे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके ही लोहिया ट्रस्ट गेट पर धक्कामुक्की हुई है। सपाई जैसे ही प्रदर्शन के लिए बाहर निकलने वाले थे, पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया और लोहिया ट्रस्ट का गेट बंद करने की कोशिश की। घटना के बाद कलेक्ट्रेट के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल इकट्ठा कर लिया गया है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में बदल गया है।1