logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराध नियंत्रण व वांछितों की गिरफ्तारी में लाएं तेजी: एसपी सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर दिया जोर दैनिक अयोध्या टाइम्स अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं: गोष्ठी से पूर्व आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिसकर्मियों के आवास, अवकाश, चिकित्सा और ड्यूटी रोस्टर से जुड़ी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनका न्यायसंगत निस्तारण करने के निर्देश देते हुए पुलिस बल को अनुशासन और जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सीख दी। अपराध समीक्षा में दिए कड़े निर्देश: मासिक समीक्षा के दौरान एसपी ने पिछले तीन वर्षों के अपराध आंकड़ों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि: विवेचनाएं: तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। इनामिया अपराधी: पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मादक पदार्थ: एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और 'ऑपरेशन दहन' के तहत मालखानों में लंबित अवैध पदार्थों का निस्तारण किया जाए। तकनीक का उपयोग: साइबर फ्रॉड की धनराशि रिकवरी, मोबाइल बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल और विवेचनाओं के लिए SID पोर्टल का प्रभावी उपयोग हो। जनसुनवाई को दी प्राथमिकता: आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन और पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्धता और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में एएसपी, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
d7d021b5-a0d0-4cc4-95e2-ff2e2a891949

अपराध नियंत्रण व वांछितों की गिरफ्तारी में लाएं तेजी: एसपी सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर दिया जोर दैनिक अयोध्या टाइम्स अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं: गोष्ठी से पूर्व आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिसकर्मियों के आवास, अवकाश, चिकित्सा और ड्यूटी रोस्टर से जुड़ी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनका न्यायसंगत निस्तारण करने के निर्देश देते हुए पुलिस बल को अनुशासन और जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सीख दी। अपराध समीक्षा में दिए कड़े निर्देश: मासिक समीक्षा के दौरान एसपी ने पिछले तीन वर्षों के अपराध आंकड़ों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि: विवेचनाएं: तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। इनामिया अपराधी: पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मादक पदार्थ: एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और 'ऑपरेशन दहन' के तहत मालखानों में लंबित अवैध पदार्थों का निस्तारण किया जाए। तकनीक का उपयोग: साइबर फ्रॉड की धनराशि रिकवरी, मोबाइल बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल और विवेचनाओं के लिए SID पोर्टल का प्रभावी उपयोग हो। जनसुनवाई को दी प्राथमिकता: आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन और पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्धता और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में एएसपी, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • Post by Manish Dev
    1
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    16 hrs ago
  • Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    1
    Post by पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    user_पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    पत्रकार अशोक सिंह रेनुकूट
    Robertsganj, Sonbhadra•
    17 hrs ago
  • गली में गोली मार दे
    1
    गली में गोली मार दे
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    38 min ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई। घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    2
    सोनभद्र। हाथी नाला से रॉबर्ट्सगंज की ओर लगभग 1 किलोमीटर आगे बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा (UP 64 BT 6032) ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (BR 01 GP 9964) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रेलर के अंदर घुस गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक नीरज पुत्र तुलसी निवासी चाची, थाना कौन (सोनभद्र) वाहन चलाते समय झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा, हिंडालको की फायर ब्रिगेड, जेसीबी और क्रेन मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई।
घायल चालक को तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता से जल्द ही दोनों तरफ से आवागमन सुचारू कर दिया गया।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 15.04.2026* *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    4
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 15.04.2026*
*थाना ओबरा पुलिस द्वारा 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब का विनिष्टीकरण*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना ओबरा पर पंजीकृत कुल 154 अभियोगों से संबंधित बरामद माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया, जिसमें लगभग 1500 लीटर कच्ची शराब एवं 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को मा0 न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार विनष्ट किया गया।
यह कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। 
पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • Post by Kailash bihari
    3
    Post by Kailash bihari
    user_Kailash bihari
    Kailash bihari
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    1
    संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह पिपरी स्वर वीर बहादुर सिंह नाल वादक संदीप स्नेही कैसियो अनीश श्रीवास्तव बिहारी बाबू, अमन तिवारी एवं पूरी टीम के सभी सम्माननीय कलाकार
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.