Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाई ने ईंट से हमला कर भाई को किया गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत भाई ने ईंट से हमला कर भाई को किया गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव में सनसनीखेज वारदात। एसजेएस स्कूल में कंडक्टर के पद पर कार्यरत रवि चौधरी की उसके भाई अनूप कुमार ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। सुबह स्कूल जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर बैठे भाई ने पीछे से ईंट से किया हमला। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एम्स रेफर किया गया। एम्स पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
ऋषि कुमार मिश्रा
भाई ने ईंट से हमला कर भाई को किया गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत भाई ने ईंट से हमला कर भाई को किया गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव में सनसनीखेज वारदात। एसजेएस स्कूल में कंडक्टर के पद पर कार्यरत रवि चौधरी की उसके भाई अनूप कुमार ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। सुबह स्कूल जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर बैठे भाई ने पीछे से ईंट से किया हमला। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से एम्स रेफर किया गया। एम्स पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ मामला रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हैदरगढ़ मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु कराया गया। इसके बाद ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम के समक्ष जलभराव से उत्पन्न परेशानियों को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी भरने से लोगों के साथ पशुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजमर्रा के काम भी बाधित हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने, बिजली लाइन दुरुस्त कराने तथा जरूरतमंद पशुओं को गौशाला में आश्रय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव मौजूद रहे। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान की कार्रवाई शुरू कराई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हो गई।1
- खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान ब्रेकिंग न्यूज़ खेत की रखवाली या मौत का जाल? बिजली के करंट ने ली बेजुबान की जान मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव से कुछ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जब लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे थे, उसी दौरान खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आने से एक बेजुबान जानवर की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि जानवरों को खेत में जाने से रोकने के लिए लगाए गए झटके वाले तारों को बिजली के पोल से सीधे जोड़ दिया गया था। अब सवाल ये है—खेत की रखवाली के नाम पर आखिर मौत का जाल क्यों बिछाया गया? आज करंट की चपेट में एक बेजुबान आया है… लेकिन अगर इसी तार की चपेट में कोई इंसान आ जाता और उसकी जान चली जाती, तो क्या तब भी मामला इसी तरह दबा रहता? सवाल प्रशासन से भी है—क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी, या फिर बेजुबान की मौत भी महज एक घटना बनकर रह जाएगी?3
- 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बड़ी धूमधाम से रायबरेली के राधा कृष्ण मंदिर छोटी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी1
- मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मट्टन नाले के उफनाने से फसलें जलमग्न जायस। लगातार हो रही बारिश से मट्टन नाले का जलस्तर बढ़ गया है। सूरजकुंड, मवई और आलमपुर के आसपास खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल डूब गई है। किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।1
- अमेठी के ब्लॉक बहादुरपुर ग्राम पूरे बादेराय गांव में पिछले एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है पीने का पानी दूषित हो गया और ग्रामीण दूसरों के घरों पर खाना बनाने को मजबूर हैं!शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने गंदे पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन किया1
- थाना हरचंदपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज का वक्तव्य रायबरेली। थाना हरचंदपुर क्षेत्र अन्तर्गत हुई घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार का वक्तव्य2
- हरचंदपुर क्षेत्र में हुई घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी रायबरेली हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज ने बयान जारी किया। क्षेत्राधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आजाद का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं प्रतापगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के देवांश रिसॉर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएं। एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे कार्यकर्ता सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करेंगे। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतापगढ़ में चंद्रशेखर आजाद का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का कार्यकर्ताओं प्रतापगढ़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार रात करीब 10:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के देवांश रिसॉर्ट में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहिए और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर मजबूती से उठाएं। एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे कार्यकर्ता सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करेंगे। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.. मलबे में दबने से गई जान जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां इलाके के छोटी कोथरिया के मजरे कडरौ में कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्र प्रकाश यादव का कच्चा जर्जर मकान बारिश के चलते नमी पाकर बुधवार की सुबह धराशाई हो गया। इस दुघर्टना के दौरान चंद्रप्रकाश का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशु उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से मां मनीषा तथा पिता चंद्र प्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे हैं। कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत.. मलबे में दबने से गई जान जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां इलाके के छोटी कोथरिया के मजरे कडरौ में कच्चा मकान गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चंद्र प्रकाश यादव का कच्चा जर्जर मकान बारिश के चलते नमी पाकर बुधवार की सुबह धराशाई हो गया। इस दुघर्टना के दौरान चंद्रप्रकाश का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा प्रियांशु उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मासूम को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बेटे की मौत से मां मनीषा तथा पिता चंद्र प्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व कर्मी भी पहुंचे हैं।2