Shuru
Apke Nagar Ki App…
Singer Ravi Tiger holiya Me dilva Tod denge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬
Singer Ravi Tiger
Singer Ravi Tiger holiya Me dilva Tod denge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬
More news from बिहार and nearby areas
- holiya Me dilva Tod denge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नवादा दौरा #मोतनाजे में गंगा जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण #नालंदा #नवादा के DM_SP सहित सूबे के कई आला अफसर रहे मौजूद...!3
- बिहार के मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण, मलमास मेला-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश नालन्दा 14 फरवरी 2026 : माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नवादा जिले के नारदीगंजअंचल के मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपके निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टि से इस जलाशय के चारों ओर लोहे की जाली लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गयाजी, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों को गंगाजी का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी निरंतर उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो। इस जलाशय परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखें। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले के राजगीर में गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृद्धकूट भवन से होते हुए नये रोप-वे का जायजा लिया और वहां पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करते रहें ताकि यहां आनेवाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में मलमास मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी ली। नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को मलमास मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मलमास मेला-2026 की बेहतर ढंग से तैयारी करें। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखें। मलमास मेला का आयोजन पूरे एक माह तक होता है। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवासन, पेयजल, साफ-सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल के साथ-साथ घाट की साफ-सफाई का प्रबंध बेहतर रखें। मलमास मेला में काफी संख्या में लोग पहुँचते हैं। लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिये राजगीर आने वाले हर रास्ते को दुरुस्त रखें। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए उनके आवासन, चिकित्सा, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध रखें। प्रशिक्षित पुलिस बलों की मुस्तैदी मेला परिसर में रखें ताकि स्थिति नियंत्रित रहे और लोग सुरक्षित रहें। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक श्री कौशल किशोर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, नालंदा जिला के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, नवादा जिला के जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, नवादा जिला के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान सहित अन्य वरीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।1
- Bihar me Naukri ki lahar chalu hai Dosto jitna jiyada ho sake video share kijiye Bhai log1
- नवादा 13 फरवरी । आस्था , श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा के वाहक पूर्व श्रम राज्य मंत्री श्री राजबल्लभ प्रसाद ने देवत्व को प्राप्त , माता गहिल के परम भक्त , 14 हजार भैंसों के मालिक और सामाजिक कुरीतियों के मुक्तिद्वार बाबा बकतौर के भव्य पूजा का आयोजन अपने पथरा इंग्लिश स्थित आवास पर किया । बाबा बख़्तौर के अखाड़े में माता ग़हील के आह्वान गीत से पूरा इलाका गूंज उठा । दर्जनों मानर मृदंग की समवेत ध्वनि और चांदी मढ़े डंडे से खेलते दर्जनों भगत का चमत्कारी स्टंट देख लोग अचंभित होते रहे । पूजा का प्रारंभ अखाड़ा सजाने , खेत से पवित्र मिट्टी लाने और बाबा की पीढ़ी पर देवी आह्वान गीत गाने से हुआ । तदोपरांत पारंपरिक पूजा विधान शुरू हुई जिसमें बाबा बख़्तौर के दर्जनों भगत ने अखाड़े की परिक्रमा करते हुए हवनकुंड में आहुतियां दी । मुख्य जजमान एकलव्य कुमार ने सपत्नीक सभी लौकिक कर्मकांडो में हिस्सा लिया । इसके पूर्व सदर विधायक विभा देवी ने कुल देवताओं एवं ग्राम देवताओं का विधिवत पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की । उन्होंने अखाड़े में माथा टेकते हुए समस्त नवादा जिला वासियों के सुख समृद्धि की कामना की और बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया । पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद भी समस्त पूजा विधान का दर्शन करते हुए जिलेवासियों के सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने कहा कि बाबा बख़्तौर की लोक गाथा हमें किसी भी अन्याय और दमन उत्पीड़न से लड़ने का संबल देती है । कलाकारों की लोकगायन और मृदंग वादन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सचमुच हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत उच्च कोटि का है जिसमें सभी तरह के सांस्कृतिक मूल्यों को ऊंचा स्थान दिया गया है । इस भव्य आयोजन में नवादा जिला समेत दूर दराज के श्रद्धालुओं की जुटान से वातावरण भक्तिमय हो गया ।4
- ग्राम पंचायत माखर के दरियापुर में नहीं हुआ विकास कौन है इसका जिम्मेदार?*1
- EDUGEN WORLD SCHOOL मैं दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स संपन्न हो गया।1
- Hilaini Ara Baliya Ge 🎙️🐯Singer :- Ravi Tiger🐯🎙️ 🙏ये साँग पे सब लोग एक वीडियो बनाये🙏 🎬नमूना म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल🎬1