Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार शाम अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से सल्फास की डिब्बी और कीटनाशक मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार शाम अज्ञात अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से सल्फास की डिब्बी और कीटनाशक मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक नई बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने अपने ही पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया है, जिसे उसके परिजनों ने देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और बाइक बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अयोध्या से गोंडा तक सियासत, संघर्ष और संकल्प की कहानी 🚨 यौन शोषण के आरोपों को लेकर जिस शख्स के खिलाफ मोर्चा खोलकर देशभर में सुर्खियां बटोरीं, अब उसी के संस्थान में उतरने जा रही हैं भारत की स्टार महिला पहलवान — मामला बना हुआ है हाई-वोल्टेज और पूरी तरह से सियासी तड़के से भरपूर! 📍 अयोध्या से खास रिपोर्ट रामनगरी अयोध्या पहुंचीं विनेश फोगाट ने सबसे पहले रामलला और हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्ति और संघर्ष का ये अनोखा संगम देखने को मिला जब उन्होंने कहा— 👉 “प्रभु राम ने खुद बुलाया है, आशीर्वाद लेकर ही आगे बढ़ूंगी।” 🔥 अब असली अखाड़ा गोंडा में! गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही विनेश के सामने सिर्फ प्रतिद्वंदी पहलवान ही नहीं, बल्कि मानसिक दबाव भी बड़ा चुनौती बनकर खड़ा है। 💥 सीधा टकराव उसी कैंप में! जिस के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी के कॉलेज में हो रहा है ये टूर्नामेंट! 👉 विनेश का साफ कहना: “दबाव तो है, लेकिन खिलाड़ी को मैदान में उतरना ही पड़ता है।” ⚡ बैन पर भी बेबाक बयान प्रतिबंध के सवाल पर दो टूक— 👉 “देखा जाएगा, खेलती हूं या नहीं खेलती हूं!” यानी इशारा साफ है—विनेश पीछे हटने वालों में नहीं! 📝 नोटिस और सिस्टम पर सवाल कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि जवाब देने का मौका मिला है और वो जवाब देंगी। साथ ही सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए बोलीं— 👉 “सरकार और सिस्टम देखें कि मेरे साथ क्या हो रहा है।” 🏆 मेडल का जुनून बरकरार 👉 “हमने मेहनत की है, हमें मौका मिलना चाहिए ताकि देश के लिए मेडल जीत सकें।” 🔥 निष्कर्ष: रामलला की नगरी से आशीर्वाद लेकर निकलीं विनेश फोगाट अब उस अखाड़े में उतरने जा रही हैं, जहां खेल से ज्यादा सियासत और संघर्ष की गर्मी महसूस हो रही है। अब देखना ये है कि ये मुकाबला सिर्फ मैट पर होगा या फिर सिस्टम से भी दो-दो हाथ होंगे!1
- *अमेठी ब्रेकिंग: गौरीगंज में किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, पत्रकार त्रिपुरारी पांडे पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से भड़का आक्रोश, SP कार्यालय पहुंचकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग* 🚜✊ अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में आज किसान यूनियन पत्रकार त्रिपुरारी पांडे पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गई। यूनियन के पदाधिकारी SP कार्यालय पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की सही जांच की मांग की। अमेठी से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट अमेठी ब्रेकिंग: गौरीगंज में किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, पत्रकार त्रिपुरारी पांडे पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से भड़का आक्रोश, SP कार्यालय पहुंचकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग* 🚜✊ अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में आज किसान यूनियन पत्रकार त्रिपुरारी पांडे पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गई। यूनियन के पदाधिकारी SP कार्यालय पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की सही जांच की मांग की।1
- रूदौली में शिवभक्ति का महासंगम, विधायक रामचंद्र यादव कर रहे रुद्राभिषेक। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में उमड़ी भारी भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा फगौली रूदौली, अयोध्या। रूदौली क्षेत्र के फगौली स्थित महादेव मंदिर पक्का तालाब परिसर में इस समय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम भव्य रूप से जारी है। रूदौली विधायक रामचंद्र यादव भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” तथा “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंज रहा है।कार्यक्रम में संत-महात्माओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिल रही है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चल रहे रुद्राभिषेक में विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।आयोजकों के अनुसार “अतुल आस्था 1000 वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगातार श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।1
- अयोध्या में महिला आरक्षण अधिनियम के कथित विरोध पर सैकड़ों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के आवास का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए और कहा कि यह महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।1
- रूदौली में शिवभक्ति का दिखा महासंगम विधायक रामचंद्र यादव ने किया रुद्राभिषेक। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में उमड़ी भारी भीड़। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा फगौली। अयोध्या। जनपद अयोध्या के रूदौली क्षेत्र के फगौली स्थित महादेव मंदिर पक्का तालाब परिसर में इस समय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” कार्यक्रम भव्य रूप से जारी है। रूदौली विधायक रामचंद्र यादव शिव जी का विधिवत रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” तथा “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चल रहे रुद्राभिषेक में विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकोंक्ष के अनुसार “अतुल आस्था 1000 वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगातार श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।1
- सुलतानपुर के अखंडनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाई अनिल और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मारी थी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।1
- अयोध्या के मिल्कीपुर में प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी ने प्रधान रेटिंग सर्वे में भाग लिया। उन्होंने सभी प्रधानों और ग्रामीणों से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के आकलन के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की। यह सर्वे जनता को सड़कों, पेयजल और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्रधानों के पिछले पाँच साल के काम को रेट करने का मौका देगा, जिसमें पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1