logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर: मल्टीलेवल पार्किंग में 36.50 लाख का गबन, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी में लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रार्थी का करीबी मित्र ही इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला। क्या है पूरा मामला प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 फरवरी 2026 को उन्होंने ग्राम पिरदा स्थित भूमि को 36,50,000 रुपये में खरीदने का सौदा किया था। टोकन राशि देने के लिए वे अपने मित्र नितिन सोनी के साथ कार क्रमांक CG 17 RJ 1911 से रजिस्ट्री ऑफिस, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर पहुंचे और महतारी चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में कार खड़ी की। प्रार्थी कार की चाबी अपने मित्र नितिन सोनी को सौंपकर रजिस्ट्री कार्यालय चले गए। कुछ समय बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखे सफेद कपड़े के थैले में मौजूद 36,50,000 रुपये चोरी हो गए हैं। संदेह होने पर प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस पर अपराध क्रमांक 94/26 धारा 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में कार के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार की गतिविधि सामने आई। नितिन सोनी से पूछताछ के दौरान उसके बयान में लगातार विरोधाभास पाए गए। तकनीकी विश्लेषण और सीन रिक्रिएशन के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें नितिन ने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करने की बात कबूल कर ली। कर्ज में डूबा था आरोपी पूछताछ में सामने आया कि नितिन सोनी भारी कर्ज में डूबा हुआ था। उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम हड़पने की साजिश रची। योजना के तहत प्रार्थी को रजिस्ट्री कार्यालय भेजकर दोनों ने कार से 36.50 लाख रुपये निकाल लिए। नितिन ने इस काम के लिए तनवीर को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था। पूरी रकम बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की संपूर्ण राशि 36,50,000 रुपये बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी नितिन कुमार सोनी (32 वर्ष), निवासी विधानसभा क्षेत्र रायपुर तनवीर आलम (28 वर्ष), निवासी रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर, रायपुर कुछ ही घंटों में खुलासा रायपुर पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की त्वरित और तकनीकी जांच से बड़ी आर्थिक वारदात का पर्दाफाश संभव हो सका।

3 hrs ago
user_प्रकाश जोशी
प्रकाश जोशी
Newspaper publisher टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
ee701483-27ea-4445-8b73-365332840f65

रायपुर: मल्टीलेवल पार्किंग में 36.50 लाख का गबन, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार रायपुर। राजधानी में लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रार्थी का करीबी मित्र ही इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला। क्या है पूरा मामला प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा, ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 फरवरी 2026 को उन्होंने ग्राम पिरदा स्थित भूमि को 36,50,000 रुपये में खरीदने का सौदा किया था। टोकन राशि देने के लिए वे अपने मित्र नितिन सोनी के साथ कार क्रमांक CG 17 RJ 1911 से रजिस्ट्री ऑफिस, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर पहुंचे और महतारी चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में कार खड़ी की। प्रार्थी

b66e46f2-f39d-4ca8-9238-90c9471db39e

कार की चाबी अपने मित्र नितिन सोनी को सौंपकर रजिस्ट्री कार्यालय चले गए। कुछ समय बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखे सफेद कपड़े के थैले में मौजूद 36,50,000 रुपये चोरी हो गए हैं। संदेह होने पर प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस पर अपराध क्रमांक 94/26 धारा 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में कार के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार की गतिविधि सामने आई। नितिन सोनी से पूछताछ के दौरान उसके बयान में लगातार विरोधाभास पाए गए। तकनीकी विश्लेषण और सीन रिक्रिएशन के बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें नितिन ने अपने साथी तनवीर आलम के साथ

2e57e399-a150-4460-997c-a4c14a8b92e5

मिलकर रकम गबन करने की बात कबूल कर ली। कर्ज में डूबा था आरोपी पूछताछ में सामने आया कि नितिन सोनी भारी कर्ज में डूबा हुआ था। उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम हड़पने की साजिश रची। योजना के तहत प्रार्थी को रजिस्ट्री कार्यालय भेजकर दोनों ने कार से 36.50 लाख रुपये निकाल लिए। नितिन ने इस काम के लिए तनवीर को 2 लाख रुपये देने का वादा किया था। पूरी रकम बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की संपूर्ण राशि 36,50,000 रुपये बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी नितिन कुमार सोनी (32 वर्ष), निवासी विधानसभा क्षेत्र रायपुर तनवीर आलम (28 वर्ष), निवासी रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर, रायपुर कुछ ही घंटों में खुलासा रायपुर पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की त्वरित और तकनीकी जांच से बड़ी आर्थिक वारदात का पर्दाफाश संभव हो सका।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    1
    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण), 15 फरवरी 2026।
थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने औद्योगिक गोदाम को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये कीमत का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाइल तथा वारदात में प्रयुक्त टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15 हजार रुपये) जब्त की गई है। कुल जब्ती लगभग 67 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुलसी-नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के सूने गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर काटकर कॉपर और एल्युमिनियम चोरी किए जाने की सूचना रात्रि गश्त टीम को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर बहेसर रोड तिल्दा में एक टीवीएस एक्सल मोपेड (CG 04 PL 283) पर सवार एक युवक और दो महिलाएं तीन बोरियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब दिए गए, लेकिन सख्ती बरतने पर आरोपियों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने मौके से चोरी का पूरा माल और वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज देवार (20 वर्ष) – पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष) – पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष) – पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश गया है। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
    user_ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ न्यूज़
    Media house टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 min ago
  • तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार 52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा
    1
    तिल्दा-नेवरा में सूने गोदाम में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
52 हजार का कॉपर-एल्युमिनियम जब्त, 
दाउजी फार्म्स गोदाम चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    1
    राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.
    user_Shweksha Pathak
    Shweksha Pathak
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    1
    आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार  Vinod Khedule  जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,
    user_Pravakar srivastav
    Pravakar srivastav
    Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • jlla balodha bajar palari ke garam chherkapur me Pani tnki ka karya adhura home se Pani ke liye bhtk rhy jnta 2tnki rijekt hone ke badh 3 bhi purdn nhi
    1
    jlla balodha bajar palari ke garam chherkapur me Pani tnki ka karya adhura home se Pani ke liye bhtk rhy jnta  2tnki rijekt hone ke badh 3 bhi purdn nhi
    user_Ishwar Chandrawnshi
    Ishwar Chandrawnshi
    City Star पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।
    1
    इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर
छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • Book Your Tickets Now #Raj Talkies Raipur #Book My Show
    1
    Book Your Tickets Now #Raj Talkies Raipur #Book My Show
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema रायपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.