logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक,

3 hrs ago
user_पत्रकार , नई दुनिया
पत्रकार , नई दुनिया
जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
492ad867-70a7-4055-842a-d988fe51c7f6

राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक,

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 वायरल VIDEO के बाद पहली बार बोले निजाम सिंह लोधी! क्या BJP से आया था दबाव? | Exclusive Interview 📍 बनवार विद्युत मंडल | विधानसभा जबेरा | जिला दमोह (म.प्र.) बिजली कटौती को लेकर वायरल हुई हमारी पिछली ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब उसी मामले में बड़ा अपडेट। इस बार बीजेपी कार्यकर्ता निजाम सिंह लोधी ने कैमरे पर उन सवालों का जवाब दिया, जो वायरल वीडियो के बाद उठ रहे थे। आखिर उन्होंने क्या कहा? देखिए पूरी Exclusive रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
    1
    🚨 वायरल VIDEO के बाद पहली बार बोले निजाम सिंह लोधी! क्या BJP से आया था दबाव? | Exclusive Interview
📍 बनवार विद्युत मंडल | विधानसभा जबेरा | जिला दमोह (म.प्र.)
बिजली कटौती को लेकर वायरल हुई हमारी पिछली ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब उसी मामले में बड़ा अपडेट। इस बार बीजेपी कार्यकर्ता निजाम सिंह लोधी ने कैमरे पर उन सवालों का जवाब दिया, जो वायरल वीडियो के बाद उठ रहे थे। आखिर उन्होंने क्या कहा? देखिए पूरी Exclusive रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मराहार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 101 पौधे लगाए, सांसद राहुल सिंह ने संरक्षण का दिया संदेश दमोह। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार सुबह मराहार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू कमल ठाकुर, जिला वन मंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वन विभाग की भूमि पर 101 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराती है, इसलिए उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। जितने पौधों की देखभाल की जा सके, उतने ही पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वर्षा ऋतु में ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘जल गंगा संवर्धन’, कुएं, तालाब और बावड़ियों की साफ-सफाई तथा कृषि जागरूकता जैसे अभियान चलाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जनभागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, सरपंच प्रतिनिधि नारायण कुशवाहा, पार्षद रघु श्रीवास्तव, पार्षद धीरज घारू, बिजेंद्र अहिरवार, राघवेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    मराहार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 101 पौधे लगाए, सांसद राहुल सिंह ने संरक्षण का दिया संदेश
दमोह। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार सुबह मराहार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू कमल ठाकुर, जिला वन मंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वन विभाग की भूमि पर 101 पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराती है, इसलिए उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। जितने पौधों की देखभाल की जा सके, उतने ही पौधे लगाने चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। वर्षा ऋतु में ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘जल गंगा संवर्धन’, कुएं, तालाब और बावड़ियों की साफ-सफाई तथा कृषि जागरूकता जैसे अभियान चलाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और जनभागीदारी बढ़ाना है।
कार्यक्रम के अंत में सांसद ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, सरपंच प्रतिनिधि नारायण कुशवाहा, पार्षद रघु श्रीवास्तव, पार्षद धीरज घारू, बिजेंद्र अहिरवार, राघवेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की सोशल मीडिया पर नाम लेने पर भरत पटेल की बोले- जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाऊंगा अमर सेन पटेरा पटेरा । विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार उनका नाम लिया जा रहा है, जबकि उनका उनके परिवार के किसी भी घरेलू विवाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में जनता ने साहिल को चुना था, जिसका सभी ने सम्मान किया। इसके बावजूद उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो वह न्यायालय की शरण लेंगे। वायरल वीडियो एडिट कर छवि खराब करने का आरोप, भरत पटेल ने जताई नाराजगी विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और जिला विद्युत अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों को भी समान बिजली आपूर्ति देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की
सोशल मीडिया पर नाम लेने पर भरत पटेल की बोले- जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाऊंगा 
अमर सेन पटेरा 
पटेरा । विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर बार-बार उनका नाम लिया जा रहा है, जबकि उनका उनके परिवार के किसी भी घरेलू विवाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में जनता ने साहिल को चुना था, जिसका सभी ने सम्मान किया। इसके बावजूद उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो वह न्यायालय की शरण लेंगे।
वायरल वीडियो एडिट कर छवि खराब करने का आरोप, भरत पटेल ने जताई नाराजगी
विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल ने कहा कि क्षेत्र में बिजली कटौती की शिकायतों पर वह पटेरा उपकेंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और जिला विद्युत अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों को भी समान बिजली आपूर्ति देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ |जबलपुर जबलपुर में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही दिन में चोरी की दो वारदातें। गढ़ा थाना क्षेत्र से घर के सामने खड़ा ई-रिक्शा चोरी। मदन महल थाना क्षेत्र में अनाज दुकान का गल्ला तोड़कर ₹26 हजार नकद पार। दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत, व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता। पुलिस का दावा—जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ |जबलपुर

जबलपुर में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही दिन में चोरी की दो वारदातें।

गढ़ा थाना क्षेत्र से घर के सामने खड़ा ई-रिक्शा चोरी।

मदन महल थाना क्षेत्र में अनाज दुकान का गल्ला तोड़कर ₹26 हजार नकद पार।

दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी।

चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत, व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता।

पुलिस का दावा—जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हनुमान मठ मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात तेंदूखेड़ा: भगवान के सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी ले गए चोर तेंदूखेड़ा (दमोह)। नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर जबलपुर मार्ग स्थित ग्राम नरयावली के प्रसिद्ध सिद्ध हनुमान मठ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के ताले तोड़कर भगवान हनुमान के सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटी और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर के पुजारी के अनुसार 30 जुलाई की शाम आरती के बाद मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह में ताला लगाकर वे घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला गायब था और गर्भगृह का ताला टूटा मिला। इसके बाद मंदिर समिति और पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर भगवान हनुमान का लगभग 2 ग्राम सोने का तिलक, चांदी का छत्र, चांदी के नेत्र, चरणों की चांदी की बेड़ियां तथा दानपेटी में रखी नकदी ले गए। दानपेटी बाद में मंदिर के पीछे खाली अवस्था में मिली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने बनियान, चड्डी और चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था। वह पहले मंदिर परिसर में घूमता है, फिर धारदार औजार से ताले तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश करता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा।
    1
    हनुमान मठ मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
तेंदूखेड़ा: भगवान के सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी ले गए चोर
तेंदूखेड़ा (दमोह)। नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर जबलपुर मार्ग स्थित ग्राम नरयावली के प्रसिद्ध सिद्ध हनुमान मठ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के ताले तोड़कर भगवान हनुमान के सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटी और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मंदिर के पुजारी के अनुसार 30 जुलाई की शाम आरती के बाद मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह में ताला लगाकर वे घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला गायब था और गर्भगृह का ताला टूटा मिला। इसके बाद मंदिर समिति और पुलिस को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर भगवान हनुमान का लगभग 2 ग्राम सोने का तिलक, चांदी का छत्र, चांदी के नेत्र, चरणों की चांदी की बेड़ियां तथा दानपेटी में रखी नकदी ले गए। दानपेटी बाद में मंदिर के पीछे खाली अवस्था में मिली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने बनियान, चड्डी और चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था। वह पहले मंदिर परिसर में घूमता है, फिर धारदार औजार से ताले तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश करता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.