हनुमान मठ मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात तेंदूखेड़ा: भगवान के सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी ले गए चोर तेंदूखेड़ा (दमोह)। नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर जबलपुर मार्ग स्थित ग्राम नरयावली के प्रसिद्ध सिद्ध हनुमान मठ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के ताले तोड़कर भगवान हनुमान के सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटी और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर के पुजारी के अनुसार 30 जुलाई की शाम आरती के बाद मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह में ताला लगाकर वे घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला गायब था और गर्भगृह का ताला टूटा मिला। इसके बाद मंदिर समिति और पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर भगवान हनुमान का लगभग 2 ग्राम सोने का तिलक, चांदी का छत्र, चांदी के नेत्र, चरणों की चांदी की बेड़ियां तथा दानपेटी में रखी नकदी ले गए। दानपेटी बाद में मंदिर के पीछे खाली अवस्था में मिली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने बनियान, चड्डी और चेहरे पर काला कपड़ा बांध रखा था। वह पहले मंदिर परिसर में घूमता है, फिर धारदार औजार से ताले तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश करता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा।

- Post by Deepak Vishawakarma1
- स्लग - जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी इलाके में लाल बाबा मंदिर में चोरी.... दो दान पेटियों तोड़कर तीन अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम सीसीटीवी में कैद हुए बेख़ौफ़ चोर...... एंकर - जबलपुर के धनवंतरी नगर चौकी इलाके में चोरों का आतंक दिन वा दिन बढ़ता जा रहा है जहां ताजा मामला धनवंतरी नगर इलाके के प्रसिद्ध लाल बाबा मंदिर का है चोरों के द्वारा लगभग रात 3:00 बजे मंदिर में पहुंचकर मंदिर में लगी दो दान पेटियों तोड़कर उसमे में रखा लगभग 2 से 2.5 लाख रुपए पार कर दिए गए मंदिर के पुजारी के बताये अनुसार तीन बदमाशों के द्वारा पूरी घटना को अंजाम दिया गया है मंदिर में लगे सीसीटीवी देखा जा सकता है कि किस प्रकार बेख़ौफ़ चोर पूरी तसल्ली से मंदिर की दान पेटी को तोड़ते हैं और उसमें रखा हुआ रूपये पार कर देते हैं हालांकि मंदिर प्रबंधन के द्वारा पूरे मामले की शिकायत धनवंतरी नगर चौकी में की गई है अब देखना यह है कि सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस के द्वारा किस प्रकार से चोरों की शिनाख्त की जाती है और उन्हें गिरफ्तार किया जाता है ... बाइट राहुल चौबे मंदिर पुजारी लाल बाबा मंदिर जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट2
- जीवन तो यूं ही चलता ही रहेगा, इसलिए संभव हो सके तो थोड़ा-थोड़ा प्रभु भजन साधना भी करते रहिए।1
- ट्रैक्टर पलटने से ग्राम कोटवार की मौत, सर्विसिंग कराकर लौटते समय हुआ हादसा दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के पटना खुर्द गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम कोटवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर दमोह से अपने गांव लौट रहे कोटवार का वाहन गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादुर कोटवार, निवासी पटना खुर्द के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के जीजा कमलेश बांसल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बहादुर ट्रैक्टर के नीचे दब गए हैं। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका शव अस्पताल की शवगृह में रखा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बहादुर अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने दमोह आए थे। शनिवार शाम वह ट्रैक्टर लेकर वापस पटना खुर्द लौट रहे थे। गांव के प्रवेश मार्ग पर स्थित मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नोहटा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद पटना खुर्द गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।2
- दमोह के मराहार में वृक्षारोपण में दमोह सांसद राहुल सिंह और डीएफओ ईश्वर जरांडे में3
- पौंडी में प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में प्रेम विवाह के बाद एक नवदंपति के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे दिनों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का यूचर जारी है। मामले में पीड़ितों की पहचान पौड़ी निवासी अनिल दुबे और अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा उर्फ नेहा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में पीड़ित अनिल दुबे ने बताया कि उसने अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा से अयोध्या में भगवान श्रीराम को साक्षी मानकर प्रेम विवाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी की थी। उसका आरोप है कि विवाह के बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोग लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। कई बार घर पर लोगों को भेजकर मारपीट कराई गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। स्नेहा ने भी अपने माता-पिता और परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मड़ियादो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।1