logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पौंडी में प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में प्रेम विवाह के बाद एक नवदंपति के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे दिनों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का यूचर जारी है। मामले में पीड़ितों की पहचान पौड़ी निवासी अनिल दुबे और अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा उर्फ नेहा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में पीड़ित अनिल दुबे ने बताया कि उसने अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा से अयोध्या में भगवान श्रीराम को साक्षी मानकर प्रेम विवाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी की थी। उसका आरोप है कि विवाह के बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोग लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। कई बार घर पर लोगों को भेजकर मारपीट कराई गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। स्नेहा ने भी अपने माता-पिता और परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मड़ियादो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

14 hrs ago
user_Narendra Ahirwar
Narendra Ahirwar
संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

पौंडी में प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में प्रेम विवाह के बाद एक नवदंपति के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे दिनों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का यूचर जारी है। मामले में पीड़ितों की पहचान पौड़ी निवासी अनिल दुबे और अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा उर्फ नेहा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में पीड़ित अनिल दुबे ने बताया कि उसने अमानगंज के नयापुरा निवासी स्नेहा से अयोध्या में भगवान श्रीराम को साक्षी मानकर प्रेम विवाह करने के साथ कोर्ट मैरिज भी की थी। उसका आरोप है कि विवाह के बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोग लगातार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। कई बार घर पर लोगों को भेजकर मारपीट कराई गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। स्नेहा ने भी अपने माता-पिता और परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और तनाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मड़ियादो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नौरादेही अभ्यारण में राज बाबा के पास खजाने की तलाश करते हुए लोग देवरी जिला सागर मध्य प्रदेश में ग्राम सिंगपुर के पास राजा बाबा के पास मोती मिलने पर लोग तलाश करते हुए
    1
    नौरादेही अभ्यारण में राज बाबा के पास खजाने की तलाश करते हुए लोग 
देवरी जिला सागर मध्य प्रदेश में ग्राम सिंगपुर के पास राजा बाबा के पास मोती मिलने पर लोग तलाश करते हुए
    user_हरिशंकर पटेल
    हरिशंकर पटेल
    Farmer देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एक सप्ताह का देवरी कार्यकाल तहसीलदार वर्षा दुबे जिसमें गौरझामर में समस्या निवारण शिविर में किसान इतना हताश जीवन को खतरे में डालने के लिए क्यों मजबूर हुआ गौरझामर हल्का 8 का किसान पिछले 31 जुलाई को एक सप्ताह का देवरी कार्यकाल तहसीलदार वर्षा दुबे जिसमें गौरझामर में समस्या निवारण शिविर लगाया था जिसमें सुनवाई उपरांत किसान इतना हताश हुआ कि संवाददाता से समस्या निवारण के सवाल उपरांत अपनी परेशानी जाहिर करते हुए आगे लंबी अवधि के बाद न्याय न मिलने पर किसान द्वारा बोला गया यह
    1
    एक सप्ताह का देवरी कार्यकाल तहसीलदार वर्षा दुबे जिसमें गौरझामर में समस्या निवारण शिविर में किसान इतना हताश 
जीवन को खतरे में डालने के लिए क्यों मजबूर हुआ गौरझामर हल्का 8 का किसान पिछले 31 जुलाई को एक सप्ताह का देवरी कार्यकाल तहसीलदार वर्षा दुबे जिसमें गौरझामर में समस्या निवारण शिविर लगाया था जिसमें सुनवाई उपरांत किसान इतना हताश हुआ कि संवाददाता से समस्या निवारण के सवाल उपरांत अपनी परेशानी जाहिर करते हुए आगे लंबी अवधि के बाद न्याय न मिलने पर किसान द्वारा बोला गया यह
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का महापर्व है। प्रत्येक शिवभक्त को इस पुण्य कार्य में सहभागी बने --विपिन बिहारी कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का महापर्व है। प्रत्येक शिवभक्त को इस पुण्य कार्य में सहभागी बने ---विपिन बिहारी तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, सागर।तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली भव्य कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज मोतीनगर स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कावड़ यात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया। बैठक में यात्रा की संपूर्ण व्यवस्थाओं, पंजीयन, परिवहन, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, अनुशासन, प्रचार-प्रसार एवं शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के मार्गदर्शक एवं बुन्देलखण्ड के प्रख्यात कथावाचक महंत श्री विपिन बिहारी जी महाराज ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का महापर्व है। प्रत्येक शिवभक्त को इस पुण्य कार्य में सहभागी बने कावड़ यात्रा के संयोजक श्री हरिराम सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान शिव की भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संयम और सेवा का भाव उत्पन्न करती है। कावड़ यात्रा युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है। तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने बैठक में कावड़ यात्रा के संबंध में अभी की तैयारियां की रूपरेखा रखी उन्होंने सभी उपस्थित शिवभक्तों एवं कार्यकर्ताओं को कावड़ यात्रा को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया कावड़ यात्रा के सह संयोजक एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राम अवतार पांडेय ने कहा कि वास्तव में कावड़ यात्रा में शामिल होना बहुत ही पुण्य का कार्य है तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा सागर में अनुशासन के लिए जानी जाती हैं कावड़ यात्री अनुशासन का पालन कर इस बर्ष की भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें उन्होंने सम्पूर्ण हिंदू समाज से कावड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया कावड़ यात्रा के सह संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनिल तिवारी ने बैठक में विचार रखते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में शामिल होना बहुत पुण्य कार्य है सभी कावड़ यात्री इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा कमेटी में जो नियम बनाए है उन नियमों का शत् प्रतिशत अनुशासन के साथ पालन करें जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित होगी बैठक में शिवशंकर मिश्रा पुरषोत्तम उपाध्याय नरेंद्र चौबे पप्पू तिवारी अनिल जैन भाईसाहब सिंटू कटारे अनिल दुबे ब्रजमोहन पाठक योगेश नेमा जुगल किशोर पचौरी कैलाश चौरसिया प्रहलाद रैकवार नरेंद्र साहू मुकेश साहू गिरीश कांत तिवारी महेंद्र कौरब मनोज व्यास प्रदीप तिवारी दीपक शर्मा अनिल सैनी संजय चौरसिया मुकेश नायक आदि ने बैठक में कावड़ यात्रा को प्रभावी सफल बनाने के लिए विचार रखे बैठक का संचालन अनिल दुबे एवं आभार सिंटू कटारे ने व्यक्त किया बैठक में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा पुष्पेन्द्र यादव राहुल सोनी अभय दुवे शैलेन्द्र मिश्रा संतोष दुबे राहुल समेले बाटू दुवे सुरेंद्र रिछारिया नरेश माली सुशील गुप्ता रामगोपाल पटेल मनमोहन रैकवार नरेंद्र पाराशर मनीष नेमा प्रहलाद प्यासी अजय साहू कमल जाटव संजय रावत द्वारका कोष्टी श्याम सुंदर साहू राहुल श्रीवास्तव जयंत सेन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
    1
    कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का महापर्व है। प्रत्येक शिवभक्त को इस पुण्य कार्य में सहभागी बने --विपिन बिहारी 
कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का महापर्व है। प्रत्येक शिवभक्त को इस पुण्य कार्य में सहभागी बने ---विपिन बिहारी 
तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, 
सागर।तुलसी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली  भव्य कावड़ यात्रा  की तैयारियों को लेकर आज मोतीनगर स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कावड़ यात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया।
बैठक में यात्रा की संपूर्ण व्यवस्थाओं, पंजीयन, परिवहन, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, अनुशासन, प्रचार-प्रसार एवं शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के मार्गदर्शक एवं बुन्देलखण्ड के प्रख्यात कथावाचक महंत श्री विपिन बिहारी जी महाराज ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का महापर्व है। प्रत्येक शिवभक्त को इस पुण्य कार्य में सहभागी बने 
कावड़ यात्रा के संयोजक श्री हरिराम सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान शिव की भक्ति जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संयम और सेवा का भाव उत्पन्न करती है। कावड़ यात्रा युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है। तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने बैठक में कावड़ यात्रा के संबंध में अभी की तैयारियां की रूपरेखा रखी उन्होंने सभी उपस्थित शिवभक्तों एवं कार्यकर्ताओं को कावड़ यात्रा को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया कावड़ यात्रा के सह संयोजक एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राम अवतार पांडेय ने कहा कि वास्तव में कावड़ यात्रा में शामिल होना बहुत ही पुण्य का कार्य है तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा सागर में अनुशासन के लिए जानी जाती हैं कावड़ यात्री अनुशासन का पालन कर इस बर्ष की भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें उन्होंने सम्पूर्ण हिंदू समाज से कावड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया कावड़ यात्रा के सह संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अनिल तिवारी ने बैठक में विचार रखते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में शामिल होना बहुत पुण्य कार्य है सभी कावड़ यात्री इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा कमेटी में जो नियम बनाए है उन नियमों का शत् प्रतिशत अनुशासन के साथ पालन करें जिससे आपकी यात्रा सुरक्षित होगी बैठक में शिवशंकर मिश्रा पुरषोत्तम उपाध्याय नरेंद्र चौबे पप्पू तिवारी अनिल जैन भाईसाहब सिंटू कटारे अनिल दुबे ब्रजमोहन पाठक योगेश नेमा जुगल किशोर पचौरी कैलाश चौरसिया प्रहलाद रैकवार नरेंद्र साहू मुकेश साहू गिरीश कांत तिवारी महेंद्र कौरब मनोज व्यास प्रदीप तिवारी दीपक शर्मा अनिल सैनी संजय चौरसिया मुकेश नायक आदि ने 
बैठक में कावड़ यात्रा को प्रभावी सफल बनाने के लिए विचार रखे बैठक का संचालन अनिल दुबे एवं आभार सिंटू कटारे ने व्यक्त किया बैठक में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा पुष्पेन्द्र यादव राहुल सोनी अभय दुवे शैलेन्द्र मिश्रा संतोष दुबे राहुल समेले बाटू दुवे सुरेंद्र रिछारिया नरेश माली सुशील गुप्ता रामगोपाल पटेल मनमोहन रैकवार नरेंद्र पाराशर मनीष नेमा प्रहलाद प्यासी अजय साहू कमल जाटव संजय रावत द्वारका कोष्टी श्याम सुंदर साहू राहुल श्रीवास्तव जयंत सेन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • lag Ja gale Sanjivani Bal vidyalaya School Sagar Madhya Pradesh railway station ke samne bacchon ka khel Kaun school time subah
    3
    lag Ja gale Sanjivani Bal vidyalaya School Sagar Madhya Pradesh railway station ke samne 
bacchon ka khel Kaun school time subah
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    Artist सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ट्रैक्टर पलटने से ग्राम कोटवार की मौत, सर्विसिंग कराकर लौटते समय हुआ हादसा दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के पटना खुर्द गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम कोटवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर दमोह से अपने गांव लौट रहे कोटवार का वाहन गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादुर कोटवार, निवासी पटना खुर्द के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के जीजा कमलेश बांसल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बहादुर ट्रैक्टर के नीचे दब गए हैं। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका शव अस्पताल की शवगृह में रखा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बहादुर अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने दमोह आए थे। शनिवार शाम वह ट्रैक्टर लेकर वापस पटना खुर्द लौट रहे थे। गांव के प्रवेश मार्ग पर स्थित मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। नोहटा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद पटना खुर्द गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
    2
    ट्रैक्टर पलटने से ग्राम कोटवार की मौत, सर्विसिंग कराकर लौटते समय हुआ हादसा
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के पटना खुर्द गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम कोटवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर दमोह से अपने गांव लौट रहे कोटवार का वाहन गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय बहादुर कोटवार, निवासी पटना खुर्द के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
मृतक के जीजा कमलेश बांसल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि बहादुर ट्रैक्टर के नीचे दब गए हैं। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो उनका शव अस्पताल की शवगृह में रखा मिला।
स्थानीय लोगों के अनुसार बहादुर अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने दमोह आए थे। शनिवार शाम वह ट्रैक्टर लेकर वापस पटना खुर्द लौट रहे थे। गांव के प्रवेश मार्ग पर स्थित मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
नोहटा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, घटना के बाद पटना खुर्द गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
    1
    में बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का किया घेराव
रीठी (कटनी)। लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान रीठी क्षेत्र के ग्रामीणों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। इससे पेयजल व्यवस्था, खेती-किसानी, छोटे व्यवसाय और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दमोह छतरपुर हाईवे नरसिंहगढ़ चक्का जाम पत्नी पति के विवाद को लेकर लोगों के बताए अनुसार
    2
    दमोह छतरपुर हाईवे नरसिंहगढ़ चक्का जाम पत्नी पति के विवाद को लेकर लोगों के बताए अनुसार
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.