logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्ट्रेट गेट पर पोस्टर लगाना पड़ा भारी, 2000 रुपये का जुर्माना शाहजहांपुर। बिना अनुमति सरकारी और निजी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन से संबंधित पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर हटवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भी अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की टीमों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग-बैनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

2 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कलेक्ट्रेट गेट पर पोस्टर लगाना पड़ा भारी, 2000 रुपये का जुर्माना शाहजहांपुर। बिना अनुमति सरकारी और निजी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन से संबंधित पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर हटवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भी अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की टीमों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग-बैनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • परिवार परामर्श केंद्र में 35 मामलों की सुनवाई, 6 दंपतियों में हुआ समझौता
    1
    परिवार परामर्श केंद्र में 35 मामलों की सुनवाई, 6 दंपतियों में हुआ समझौता
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    4
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फर्जी मुकदमों का लगाया आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि: "जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे न केवल आम जनता में डर का माहौल है, बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।" प्रमुख मांगें और चेतावनी सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि: पार्टी कार्यकर्ताओं का मानसिक और कानूनी उत्पीड़न तुरंत बंद हो। व्यापारियों पर दर्ज किए गए आधारहीन मुकदमों को वापस लिया जाए। यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो समाजवादी पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम सपा के इस प्रदर्शन को देखते हुए एसपी ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।
    1
    शाहजहाँपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
फर्जी मुकदमों का लगाया आरोप
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि:
"जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे न केवल आम जनता में डर का माहौल है, बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।"
प्रमुख मांगें और चेतावनी
सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि:
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानसिक और कानूनी उत्पीड़न तुरंत बंद हो।
व्यापारियों पर दर्ज किए गए आधारहीन मुकदमों को वापस लिया जाए।
यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो समाजवादी पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सपा के इस प्रदर्शन को देखते हुए एसपी ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • तिलहर पुलिस को सफलता मिली अपराधी को पकड़ कर लाई थाने में
    1
    तिलहर पुलिस को सफलता मिली अपराधी को पकड़ कर लाई थाने में
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने व 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा ने दी जानकारी
    1
    थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने व 02 व्यक्तियों के घायल होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा ने दी जानकारी
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय सौफरी में ‘मदर ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की माताओं को आमंत्रित कर उनके शैक्षिक विकास और सीखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘वंडर बॉक्स’, खेल सामग्री और कक्षा में बनाए गए विभिन्न लर्निंग कॉर्नर्स का प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने बताया कि बच्चे किस प्रकार सरल, रोचक और गतिविधि-आधारित तरीकों से सीखते हैं। साथ ही माताओं को यह भी समझाया गया कि वे घर पर खेल-खेल में बच्चों के लिए शैक्षिक माहौल कैसे तैयार कर सकती हैं। इस अवसर पर परी, नमन, सत्यम, प्रज्ञा, कार्तिक कनौजिया और आयुष की माताओं ने बच्चों की प्रगति देखकर खुशी जताई और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में शिक्षकों का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका द्वारा एक मनोरंजक गतिविधि कराई गई—‘म्यूजिक बंद होते ही जिसके हाथ में गेंद होगी, उसे अपनी मातृभाषा में लोकगीत सुनाना होगा।’ इस गतिविधि के माध्यम से माताओं को बताया गया कि घर पर भी इसी तरह खेल-खेल में बच्चों को गिनती, आकार और पैटर्न जैसी मूलभूत चीजें आसानी से सिखाई जा सकती हैं। माताओं ने उत्साहपूर्वक खेल में भाग लिया और इसे बेहद आनंददायक बताया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद ऐसी गतिविधियों में शामिल होकर उन्हें सीखने और आनंद लेने का अवसर मिला। माताओं की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    1
    शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय सौफरी में ‘मदर ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की माताओं को आमंत्रित कर उनके शैक्षिक विकास और सीखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान ‘वंडर बॉक्स’, खेल सामग्री और कक्षा में बनाए गए विभिन्न लर्निंग कॉर्नर्स का प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने बताया कि बच्चे किस प्रकार सरल, रोचक और गतिविधि-आधारित तरीकों से सीखते हैं। साथ ही माताओं को यह भी समझाया गया कि वे घर पर खेल-खेल में बच्चों के लिए शैक्षिक माहौल कैसे तैयार कर सकती हैं।
इस अवसर पर परी, नमन, सत्यम, प्रज्ञा, कार्तिक कनौजिया और आयुष की माताओं ने बच्चों की प्रगति देखकर खुशी जताई और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में शिक्षकों का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका द्वारा एक मनोरंजक गतिविधि कराई गई—‘म्यूजिक बंद होते ही जिसके हाथ में गेंद होगी, उसे अपनी मातृभाषा में लोकगीत सुनाना होगा।’ इस गतिविधि के माध्यम से माताओं को बताया गया कि घर पर भी इसी तरह खेल-खेल में बच्चों को गिनती, आकार और पैटर्न जैसी मूलभूत चीजें आसानी से सिखाई जा सकती हैं।
माताओं ने उत्साहपूर्वक खेल में भाग लिया और इसे बेहद आनंददायक बताया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद ऐसी गतिविधियों में शामिल होकर उन्हें सीखने और आनंद लेने का अवसर मिला।
माताओं की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सहयोग के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर संत राजेंद्र सिंह जी महाराज आयोजित कार्यक्रम
    1
    शाहजहांपुर संत राजेंद्र सिंह जी महाराज आयोजित कार्यक्रम
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर (तिलहर) — नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और विद्युत विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। 🚩 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तिलहर क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं की बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 📄 दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वास्तविक खपत की तुलना में कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। 🗣️ नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. आलम खान ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती भी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि पोस्टपेड मीटरों को उपभोक्ता की अनुमति के बिना प्रीपेड में परिवर्तित न किया जाए। ⚠️ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाकर विभागीय कार्यालय में जमा किया जाएगा। 👥 इस दौरान जावेद आलम खान, राशिद अली खान, मोहम्मद असलम, मुश्ताक अली, राम सिंह, प्रमोद शर्मा, मोहित शर्मा, इरशाद अली, रिजवान अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ---
    1
    शाहजहांपुर (तिलहर) — नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और विद्युत विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
🚩 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तिलहर क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं की बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
📄 दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वास्तविक खपत की तुलना में कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
🗣️ नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. आलम खान ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती भी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि पोस्टपेड मीटरों को उपभोक्ता की अनुमति के बिना प्रीपेड में परिवर्तित न किया जाए।
⚠️ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाकर विभागीय कार्यालय में जमा किया जाएगा।
👥 इस दौरान जावेद आलम खान, राशिद अली खान, मोहम्मद असलम, मुश्ताक अली, राम सिंह, प्रमोद शर्मा, मोहित शर्मा, इरशाद अली, रिजवान अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.