Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर संत राजेंद्र सिंह जी महाराज आयोजित कार्यक्रम
MAHARAJ SINGH
शाहजहांपुर संत राजेंद्र सिंह जी महाराज आयोजित कार्यक्रम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर। बिना अनुमति सरकारी और निजी भवनों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर एक मिठाई दुकान के उद्घाटन से संबंधित पोस्टर चिपका मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने तत्काल नगर निगम अधिकारियों को तलब कर पोस्टर हटवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही नोटिस जारी कर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने भी अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के लिए नगर निगम की टीमों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग-बैनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।1
- परिवार परामर्श केंद्र में 35 मामलों की सुनवाई, 6 दंपतियों में हुआ समझौता1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4
- शाहजहाँपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फर्जी मुकदमों का लगाया आरोप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि: "जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे न केवल आम जनता में डर का माहौल है, बल्कि शहर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।" प्रमुख मांगें और चेतावनी सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि: पार्टी कार्यकर्ताओं का मानसिक और कानूनी उत्पीड़न तुरंत बंद हो। व्यापारियों पर दर्ज किए गए आधारहीन मुकदमों को वापस लिया जाए। यदि प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला, तो समाजवादी पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम सपा के इस प्रदर्शन को देखते हुए एसपी ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।1
- तिलहर पुलिस को सफलता मिली अपराधी को पकड़ कर लाई थाने में1
- ब्रेकिंग - चंदौली पुलिस ने धमकी देकर जबरन वसूली मामले का किया खुलासा पुलिस ने दो वसूलीबाजो को किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 लाख रुपये के गहने व 01 लाख 350 रुपये किया बरामद अभियुक्त मोहित यादव व नीरज यादव ने युवती को धमका कर नकदी व गहनों का किया था माँग डर के मारे युवती ने अभियुक्तों को दे दिए थे, घर में रखे गहने व पैसे युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की रखी थी माँग पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जाँच कर दिया था शुरू धानापुर पुलिस को शहीद गाँव के समीप मिली कामयाबी बाईट - स्नेहा तिवारी, सीओ सकलडीहा1
- Post by विवेक मिश्र1
- शाहजहांपुर संत राजेंद्र सिंह जी महाराज आयोजित कार्यक्रम1
- शाहजहांपुर (तिलहर) — नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की और विद्युत विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। 🚩 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तिलहर क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं की बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 📄 दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वास्तविक खपत की तुलना में कई गुना अधिक बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। 🗣️ नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. आलम खान ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती भी की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि पोस्टपेड मीटरों को उपभोक्ता की अनुमति के बिना प्रीपेड में परिवर्तित न किया जाए। ⚠️ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाकर विभागीय कार्यालय में जमा किया जाएगा। 👥 इस दौरान जावेद आलम खान, राशिद अली खान, मोहम्मद असलम, मुश्ताक अली, राम सिंह, प्रमोद शर्मा, मोहित शर्मा, इरशाद अली, रिजवान अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ---1