Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन जिले में बेखौफ दबंग दबंगों के आतंक से महिला परेशान दबंग ने महिला के ऊपर लाठी से किया हमला दबंग का लाइव वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव का मामला
Dev Patel
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन जिले में बेखौफ दबंग दबंगों के आतंक से महिला परेशान दबंग ने महिला के ऊपर लाठी से किया हमला दबंग का लाइव वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस।* *जनपद के सभी तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सुनी गई शिकायतें* *जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई खतौनी* कानपुर देहात!आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मैथा में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित किए जाने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए आईजीआरएस, तहसील दिवस, माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भ तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जनसुनवाई में विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा खतौनी से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कराई गई तथा सही खतौनी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें, शिकायतकर्ताओं से मधुर व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, उप जिलाधिकारी मैथा राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- नदीगाँव में भू माफियाओं के आतंक से जनता हलकान1
- जालौन में पुलिस लिखी कार ने बुलेट में मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी बताए जा रहे नशे में चूर, जालौन कोतवाली के ग्राम छिरिया सलेमपुर का हादसा।1
- झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर कारः में मबेशी टकराने से बाल बाल बचा चालक । मवेशी भी घायल1
- Post by Rampal singh ait up1
- ब्रेकिंग | टॉफी का लालच देकर 2 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश,पनकी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll टॉफी दिलाने के बहाने बोरे में भरकर बच्ची को ले जा रही महिला को भीड़ ने दबोचा, कानपुर के पनकी इलाके में 2 साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश आरोपी महिला ने टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर के बाहर से फुसलाया क्रूरता दिखाते हुए महिला ने बच्ची को बोरे में भरकर भागने का प्रयास किया बोरे के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को शक हुआ भाग रही महिला को भीड़ ने करीब 100 मीटर तक पीछा करके दबोच लिया मासूम को बोरे में देख गुस्साए लोगों ने मौके पर ही महिला की जमकर पिटाई की शोर सुनकर पहुंचे माता-पिता अपनी बच्ची को देख रो पड़े, पुलिस को दी सूचना सूचना मिलते ही पनकी पुलिस ने बाद मे महिला को हिरासत में लिया पूछताछ में महिला ने खुद को गोंडा जिले का निवासी बताया है पुलिस जांच कर रही है कि क्या महिला किसी बड़े बच्चा चोर गिरोह की सदस्य है। एसीपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक बच्ची सुरक्षित है, आरोपी से पूछताछ जारी है..??1
- ग्राम पंचायत कहिंजरी खुर्द में बदहाल सफाई व्यवस्था, ब्लॉक प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल कानपुर देहात के रसूलाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कहिंजरी खुर्द में बदहाल सफाई व्यवस्था अब सीधे तौर पर ब्लॉक प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। गांव की नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं। नालियों में उगी बड़ी-बड़ी घास पानी के बहाव को रोक रही है और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। गांव में बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आते और नालियों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतें ब्लॉक कार्यालय में की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है। गांव के लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ब्लॉक प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक चुप्पी साधे रहते हैं या फिर गांव की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र1
- जालौन में ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन का शिकंजा, डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, टीम ने कालपी के जोलूपुर मोड़ पर मौरंग से ओवरलोडेड 6 डंपर पकड़े, पकड़े गए सभी डंपरों को गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराकर शुरू की कार्रवाई, एसडीएम, सीओ और एआरटीओ व खनिज विभाग ने कार्रवाई को दिया अंजाम, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड का मामला। बाइट:- मनोज कुमार सिंह--एसडीएम कालपी1