logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर कारः में मबेशी टकराने से बाल बाल बचा चालक । मवेशी भी घायल

17 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर कारः में मबेशी टकराने से बाल बाल बचा चालक । मवेशी भी घायल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर कारः में मबेशी टकराने से बाल बाल बचा चालक । मवेशी भी घायल
    1
    झींझक कंचौसी कैनाल रोड पर कारः में मबेशी टकराने से बाल बाल बचा चालक ।
मवेशी भी घायल
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत सिकंदरा कानपुर देहात कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सरकारी आवास दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। विकासखंड राजपुर क्षेत्र के ग्राम अफसरिया की दो महिलाओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता इमराना पत्नी मुफीस ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के सहयोगी द्वारा सरकारी आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर उनसे कुल 15,000 रुपये लिए गए। उनका कहना है कि रकम देने के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ और न ही पैसा वापस किया गया। वहीं दूसरी शिकायतकर्ता गुलफ्शा पत्नी नौशाद ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनसे 10,000 रुपये आवास दिलाने के नाम पर लिए गए, लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मांग करने पर टालमटोल जवाब दिए जाने की बात भी कही गई है। दोनों महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, दिए गए रुपये वापस दिलाने तथा पात्रता के आधार पर सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की बात कही जा रही है।
    1
    सरकारी आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप, दो महिलाओं ने समाधान दिवस में दी शिकायत
सिकंदरा कानपुर देहात 
कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान सरकारी आवास दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। विकासखंड राजपुर क्षेत्र के ग्राम अफसरिया की दो महिलाओं ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता इमराना पत्नी मुफीस ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के सहयोगी द्वारा सरकारी आवास स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर उनसे कुल 15,000 रुपये लिए गए। उनका कहना है कि रकम देने के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी आवास स्वीकृत नहीं हुआ और न ही पैसा वापस किया गया।
वहीं दूसरी शिकायतकर्ता गुलफ्शा पत्नी नौशाद ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनसे 10,000 रुपये आवास दिलाने के नाम पर लिए गए, लेकिन आज तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मांग करने पर टालमटोल जवाब दिए जाने की बात भी कही गई है।
दोनों महिलाओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, दिए गए रुपये वापस दिलाने तथा पात्रता के आधार पर सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। समाधान दिवस में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच की बात कही जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भोगनीपुर तहसील निरीक्षण ➡️ डीएम कपिल सिंह के निरीक्षण में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खाली मिला ➡️ बिना सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश ➡️ चकबंदी कार्यालय में एसीओ भी नदारद, उनका वेतन भी रोका गया ➡️ आपूर्ति कार्यालय में फाइलें बेतरतीब मिलने पर लिपिक को कड़ी फटकार ➡️ तहसीलदार न्यायालय, नजारत व अन्य पटलों का भी किया निरीक्षण ➡️ अभिलेखों का सही रखरखाव व व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश
    1
    भोगनीपुर तहसील निरीक्षण
➡️ डीएम कपिल सिंह के निरीक्षण में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खाली मिला
➡️ बिना सूचना मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
➡️ चकबंदी कार्यालय में एसीओ भी नदारद, उनका वेतन भी रोका गया
➡️ आपूर्ति कार्यालय में फाइलें बेतरतीब मिलने पर लिपिक को कड़ी फटकार
➡️ तहसीलदार न्यायालय, नजारत व अन्य पटलों का भी किया निरीक्षण
➡️ अभिलेखों का सही रखरखाव व व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया-औरैया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
    2
    औरैया-औरैया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ में यूजीसी के विरोध में जोरदार सवर्ण समाज का प्रदर्शन लखनऊ के हजरत गंज परिवर्तन चौक पर सवर्ण समाज ने जमकर यूजीसी का बिरोध प्रदर्शन किया, भारी भीड़ को देखते ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृश्टिगति भारी पुलिस फ़ोर्स की उपस्थित रही है,
    2
    लखनऊ में यूजीसी के विरोध में जोरदार सवर्ण समाज का प्रदर्शन 
लखनऊ के हजरत गंज परिवर्तन चौक पर सवर्ण समाज ने जमकर यूजीसी का बिरोध प्रदर्शन किया, भारी भीड़ को देखते ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की दृश्टिगति भारी पुलिस फ़ोर्स की उपस्थित रही है,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अटसू (औरैया)। नगर पंचायत अटसू स्थित वर्षों पुरानी सब्जी मंडी ग्राउंड में कॉम्प्लेक्स बनवाए जाने की योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों का धरना लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन से सब्जी मंडी को यथावत बनाए रखने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि कस्बा अटसू में स्थित उक्त सब्जी मंडी लगभग पचास वर्षों से अधिक समय से लगती आ रही है। इस मंडी में आसपास के गांवों के छोटे एवं सीमांत किसान अपनी उगाई हुई ताजी सब्जियां लाकर बेचते हैं, जिससे उनके परिवार की आजीविका चलती है। किसानों का कहना है कि नगर पंचायत अटसू द्वारा मंडी परिसर में लगे टीन शेड को हटवाकर वहां कॉम्प्लेक्स बनवाए जाने की योजना बनाई जा रही है, जो छोटे किसानों के हितों के विपरीत है। किसानों ने आरोप लगाया कि यदि सब्जी मंडी को हटाकर कॉम्प्लेक्स बना दिया गया तो उन्हें सब्जी बेचने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाएगा, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की इस हठधर्मिता के कारण क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता है। धरने के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सब्जी मंडी केवल व्यापार का केंद्र नहीं बल्कि किसानों की जीवनरेखा है। इसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए कॉम्प्लेक्स निर्माण किसी दूसरी जगह कराया जाए और सब्जी मंडी को पूर्ववत चालू रखा जाए। धरना स्थल पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और सब्जी विक्रेता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में सब्जी मंडी को बचाने का संकल्प लिया। किसानों के इस आंदोलन को देखते हुए क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
    2
    अटसू (औरैया)। नगर पंचायत अटसू स्थित वर्षों पुरानी सब्जी मंडी ग्राउंड में कॉम्प्लेक्स बनवाए जाने की योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों का धरना लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन से सब्जी मंडी को यथावत बनाए रखने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि कस्बा अटसू में स्थित उक्त सब्जी मंडी लगभग पचास वर्षों से अधिक समय से लगती आ रही है। इस मंडी में आसपास के गांवों के छोटे एवं सीमांत किसान अपनी उगाई हुई ताजी सब्जियां लाकर बेचते हैं, जिससे उनके परिवार की आजीविका चलती है। किसानों का कहना है कि नगर पंचायत अटसू द्वारा मंडी परिसर में लगे टीन शेड को हटवाकर वहां कॉम्प्लेक्स बनवाए जाने की योजना बनाई जा रही है, जो छोटे किसानों के हितों के विपरीत है।
किसानों ने आरोप लगाया कि यदि सब्जी मंडी को हटाकर कॉम्प्लेक्स बना दिया गया तो उन्हें सब्जी बेचने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाएगा, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ेगा और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की इस हठधर्मिता के कारण क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता है।
धरने के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सब्जी मंडी केवल व्यापार का केंद्र नहीं बल्कि किसानों की जीवनरेखा है। इसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए कॉम्प्लेक्स निर्माण किसी दूसरी जगह कराया जाए और सब्जी मंडी को पूर्ववत चालू रखा जाए।
धरना स्थल पर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और सब्जी विक्रेता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में सब्जी मंडी को बचाने का संकल्प लिया।
किसानों के इस आंदोलन को देखते हुए क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Monu Rajput
    1
    Post by Monu Rajput
    user_Monu Rajput
    Monu Rajput
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • कानपुर देहात में तेज रफ्तार ईको कार तालाब में गिरी, मासूम समेत चार की मौत कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। कार में सवार एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हुई जब कार सवार परिवार औरैया से तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में राजकिशोर अग्निहोत्री (60 वर्ष), उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55 वर्ष), अंकुर अग्निहोत्री की पत्नी हिमांशु अग्निहोत्री (30 वर्ष) और उनका दो वर्षीय पुत्र शिव शामिल हैं। घायलों की पहचान कृतिका अग्निहोत्री (30 वर्ष), सुधा बाजपेई (45 वर्ष), वाणी अग्निहोत्री (3 वर्ष), कान्हा (4 वर्ष) और सुधांशु अग्निहोत्री (24 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक और घायल कल्याणपुर, कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार चालक घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    4
    कानपुर देहात में तेज रफ्तार ईको कार तालाब में गिरी, मासूम समेत चार की मौत
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। कार में सवार एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हुई जब कार सवार परिवार औरैया से तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतकों में राजकिशोर अग्निहोत्री (60 वर्ष), उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55 वर्ष), अंकुर अग्निहोत्री की पत्नी हिमांशु अग्निहोत्री (30 वर्ष) और उनका दो वर्षीय पुत्र शिव शामिल हैं। घायलों की पहचान कृतिका अग्निहोत्री (30 वर्ष), सुधा बाजपेई (45 वर्ष), वाणी अग्निहोत्री (3 वर्ष), कान्हा (4 वर्ष) और सुधांशु अग्निहोत्री (24 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक और घायल कल्याणपुर, कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार कार चालक घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइम्स दैनिक समाचार पत्र
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.