प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा सेवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिभा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 मई , 25 अक्टूबर माह तक चलेगी । आयोजक: ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शिक्षक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के द्वारा आवेदन फॉर्म भरना जारी है
प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा सेवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिभा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 मई , 25 अक्टूबर माह तक चलेगी । आयोजक: ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शिक्षक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के द्वारा आवेदन फॉर्म भरना जारी है
- *रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?* *दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?* - *सीएम डॉ. मोहन की रीवा संभाग-शहडोल संभाग-जबलपुर के प्रशासन के साथ अहम बैठक* - *किसी भी स्थिति में बीमारी को फैलने से रोकने के निर्देश* - *प्रदेश के मुखिया ने किया जल भराव वाले इलाकों का निरीक्षण* भोपाल/ रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त को नई दिल्ली से रीवा पहुंचे। उन्होंने यहां रीवा संभाग-शहडोल संभाग-जबलपुर के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों के साथ अति वृष्टिऔर चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अभी भी बाढ़ का पानी है, वहां राहत कैंप अच्छी तरह से संचालित किए जाएं। राहत कैंपों में समुचित मात्रा में खाद्य सामग्री, पीने के पानी एवं चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करें। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यदि लोगों का खाने-पीने का सामान, घर इत्यादि नष्ट हो गए हों उन्हें तत्काल आरबीसी 6 (4) के तहत सहायता उपलब्ध कराएं। इसके अलावा उन्होंने रीवा के गुलाब नगर में जल भराव का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि शिविरों में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जहां बाढ़ का पानी उतर गया है, वहां शासकीय अमले को भेजें, लोगों को खाने-पीने की किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पीने के पानी की शुद्धता के लिए सभी जल स्रोतों एवं हैंडपंपों में ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि से क्लोरिनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी गांव में और नगरी क्षेत्र के वार्डों में जहां बाढ़ का प्रकोप रहा है वहां विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करें। *महामारी फैलने से बचाएं* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुखार एवं सर्दी जुकाम के मरीज को भी गंभीरता से लिया जाए, किसी तरह की महामारी की स्थिति निर्मित ना हो। जिन गांवों में अति वर्षा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई हो, उसे तत्काल बहाल करें। पशु चिकित्सा विभाग को भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जानवरों के इलाज में भेजें, किसी तरह की महामारी नहीं फैलनी चाहिए और यदि पशुओं की मृत्यु हुई हो तो उनका वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल करें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं इत्यादि में पशुओं के खाने-पीने एवं चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। *फील्ड में उतरें अधिकारी-कर्मचारी* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि यदि फसल क्षति की सूचना हो तो वहां तत्काल सर्वे कराएं। यदि बुवाई वगैरा प्रारंभिक अवस्था में हो तो उसके नष्ट होने पर बीज इत्यादि की व्यवस्था करें। राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग इत्यादि के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके कार्य स्थल-फील्ड में रहना सुनिश्चित करवाएं। इनके दल बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेजें। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सभी नगरी निकायों एवं गांव में साफ सफाई का एक विशेष अभियान प्रारंभ करें ताकि किसी तरह की बीमारी न फैले। *जनता का रखा जाएगा पूरा ध्यान* समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि आज रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर स्थापित कर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। बीते दो दिनों से वर्षा थमने के बाद अधिकांश नागरिक राहत शिविरों से अपने घरों को लौट चुके हैं। अतिवृष्टि के दौरान जिन नागरिकों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा जहां जनहानि एवं पशुहानि हुई है, उन्हें नियमानुसार सरकार की ओर से मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 से 27 अगस्त 2026 के बीच जिन जिलों में वर्षा चक्र सक्रिय होने की संभावना है, वहां सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस वर्ष प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 20% कम वर्षा हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बदलती मौसम परिस्थितियों के बीच नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाए।1
- भिण्ड मौ भारी बारिश के बावजूद ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में समाजजन जुलूस में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान धार्मिक नारों और नात-ए-पाक से माहौल खुशनुमा नजर आया। भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए गए।1
- आलमपुर थाना में निकासी नहीं होने से थाना परिसर में जलभराव की समस्या आलमपुर नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी थाना परिसर में देखने को मिल रही है, जहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण थाना परिसर जलमग्न है। जलभराव होने से पुलिस कर्मियों और आने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि थाना परिसर में जमा पानी के कारण वाहन पार्किंग करने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। थाना परिसर में जलभराव होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।1
- इंदरगढ़ में बाजार में धर्म ज्वेलर्स एंड संस् का का सेवडाविधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया उद्घाटन आज इंदरगढ़ नगर में में बाजार में सेवाड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने धर्मा एंड संस ज्वेलर्स का फीता काटकर उद्घाटन किया दुकान के प्रोपराइटर विनोद कुशवाहा ने प्रदीप अग्रवाल आकाश अग्रवाल डल्लू यादव हर नारायण सेन राम ज्ञान शर्मा आदि लोगों को माला पहनकर स्वागत किया तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया विधायक प्रदीप अग्रवाल ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन किया इसके उपरांत विनोद कुशवाहा ने सभी मेहमानों को जलपान कराकर सम्मान किया2
- इंदरगढ़ के नगर भांडेर रोड वार्ड नंबर 6 के पार्षद रवि चौरसिया के घर में भर पानी पार्षद के घर में पानी आमजन क्या करें इंदरगढ़ के नगर भांडेर रोड वार्ड नंबर 6 के पार्षद रवि चौरसिया के घर में भर पानी पार्षद के घर में पानी आमजन क्या करें नेताओं ने जे विकास किया है, देख लो! आज इस पार्षद के घर में भरा है पानी... काश नेताओं ने सिर्फ अपने लिए काम नहीं किया होता, तो आज इंदरगढ़ की ये हालत नहीं होती! नालियां जाम, नाले बंद, सड़कें तालाब... और विकास सिर्फ कागजों पर! जब पार्षद के घर का ये हाल है, तो आम जनता का क्या हाल होगा सोचो? नेताओं ने जय विकास किया है देख लो! ये किसी आम आदमी का नहीं, पार्षद जी के घर में भरा पानी है। काश नेताओं ने अपने लिए नहीं, जनता के लिए काम किया होता, तो आज इंदरगढ़ की ये हालत नहीं होती!"1
- कोंच,लगातार बारिश का कहर, कोंच और रवा में गिरे मकान, गृहस्थी का सामान दबकर खराब जालौन के कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे को लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच दो मकान गिरकर धराशायी हो गए। हादसों में मकानों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के गांधी नगर में सिंह भवानी मंदिर के पास रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। नरेंद्र कुमार वर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और एक दुकान पर मजदूरी का काम करते हैं। मकान गिरने के समय परिसर में जानवर भी बंधे हुए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित बच गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी घटना कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा की बताई जा रही है। यहां बारिश के कारण नीरज कुमार निवासी रवा और वीरसिंह का मकान भी गिर गया। मकान गिरने से दोनों परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार बारिश के कारण कच्चे और छप्पर वाले मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण और नगर क्षेत्र में ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों को अपने आशियाने गिरने की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।1
- भाई साहब जिंदा रहूंगा तो दूसरी बीवी ले आऊंगा इसलिए खाना बनाना सीख लिया 😝💯👈1
- प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरे मध्यप्रदेश में आयोजित होगी परीक्षा सेवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिभा परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रतिभा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की ओर से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रतिभा परीक्षा 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें और विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 10 मई , 25 अक्टूबर माह तक चलेगी । आयोजक: ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शिक्षक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के द्वारा आवेदन फॉर्म भरना जारी है1