logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर *जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर* जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कल देर सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट के सुधार, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा, वरिष्ठ सहायक अमन सिन्हा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एआरटीओ दिलीप कुमार, एनएचएआई के साइट इंजीनियर, एनएच पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अवधेश गुप्ता, शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के कुछ स्थानों पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है तथा ऐसे स्थानों की सूची तैयार की गई है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्गों की स्थिति एवं आवश्यकतानुसार निर्धारित स्पीड लिमिट की सूचना पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई प्रभावी एवं त्वरित ढंग से की जा सके। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं एआरटीओ को निर्देश दिए कि जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट का संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए जहां सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सुधारात्मक कार्य आवश्यक हों, उनका चिन्हांकन किया जाए तथा की गई कार्रवाई एवं प्रस्तावित सुधार कार्यों की प्रगति से अगली बैठक में अवगत कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की दैनिक प्रगति एवं कार्रवाई की निगरानी के लिए एक निर्धारित प्रोफार्मा एवं गूगल शीट तैयार कर सभी थानों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्रवाई की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रकों अथवा अन्य भारी वाहनों से टकराने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे मामलों में दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्थलीय निरीक्षण कर संयुक्त टीम द्वारा जांच किए जाने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित सीसीटीवी/संबंधित टीम के व्हाट्सऐप ग्रुप में एनएचएआई के अधिकारियों को भी जोड़ा जाए, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं की सूचना एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके। चिकित्सा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक माह आई कैंप आयोजित कराया जाए, ताकि वाहन चालकों के दृष्टि परीक्षण सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को पटहेरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा चिन्हित कमियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी प्रवर्तन के साथ-साथ आवश्यक सड़क सुधार एवं जन-जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। बैठक में संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों की नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ बैठक का समापन हुआ।

2 days ago
user_Ajeet kumar
Ajeet kumar
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* नेपाल में ग्लेशियर झील फटने के बाद मची तबाही का असर अब गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट है। हालांकि राहत की खबर है कि गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घट रहा है। डीएम ने लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वीओ: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर झील फटने और भूस्खलन के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी। इसके बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। कल डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुर सहित संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को माइक से जागरूक किया गया और SDRF समेत राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया। हालांकि अब हालात राहत की ओर हैं। कल देर रात गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक तक पहुंचा था, जो आज सुबह घटकर करीब 1 लाख 10 हजार क्यूसेक रह गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील की। डीएम के मुताबिक पिछली बार करीब 5 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति बनी थी, जबकि करीब 4 लाख क्यूसेक तक पानी आने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बीओ 2: उधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कुशीनगर से सटे सीमावर्ती बिहार क्षेत्र और बैराज पुल इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने भी कहा कि खतरा अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बाइट: डीएम महेंद्र सिंह तंवर पीटीसी
    1
    बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* 
बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* 
नेपाल में ग्लेशियर झील फटने के बाद मची तबाही का असर अब गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट है। हालांकि राहत की खबर है कि गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घट रहा है। डीएम ने लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
वीओ: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर झील फटने और भूस्खलन के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी। इसके बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। कल डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुर सहित संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को माइक से जागरूक किया गया और SDRF समेत राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया। हालांकि अब हालात राहत की ओर हैं। कल देर रात गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक तक पहुंचा था, जो आज सुबह घटकर करीब 1 लाख 10 हजार क्यूसेक रह गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
डीएम ने कहा कि कुशीनगर में फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील की। डीएम के मुताबिक पिछली बार करीब 5 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति बनी थी, जबकि करीब 4 लाख क्यूसेक तक पानी आने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
बीओ 2: उधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कुशीनगर से सटे सीमावर्ती बिहार क्षेत्र और बैराज पुल इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने भी कहा कि खतरा अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।
बाइट: डीएम महेंद्र सिंह तंवर 
पीटीसी
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर में बाढ़ का खतरा! डीएम ने जारी किया आदेश, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कुशीनगर में नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने संवेदनशील इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर
    1
    कुशीनगर में बाढ़ का खतरा! डीएम ने जारी किया आदेश, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील
कुशीनगर में नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने संवेदनशील इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    1
    कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
आपको बता दें कि कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    1
    कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    user_Neeraj Saha Journalist
    Neeraj Saha Journalist
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फ्री बस सेवा में बसों की कमी से यात्री परेशान त्योहार के रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों की राह, बसों की कमी से परेशानी
    1
    फ्री बस सेवा में बसों की कमी से यात्री परेशान त्योहार के
रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों की राह, बसों की कमी से परेशानी
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस हंगामा टाइम्स न्यूज़, कुशीनगर कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरे जिले में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और इस्लाम के शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। जुलूस के माध्यम से समाज में शांति, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। खास बात यह रही कि जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, मीठे चावल सहित खाने-पीने की अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का परिचय दिया। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया।
    4
    धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस
हंगामा टाइम्स न्यूज़, कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
जुलूस के दौरान पूरे जिले में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। 
जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए।
इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और इस्लाम के शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। जुलूस के माध्यम से समाज में शांति, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। 
खास बात यह रही कि जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही।
जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, मीठे चावल सहित खाने-पीने की अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। 
लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का परिचय दिया। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
वहीं, जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कुंवर सिंह निषाद के अपमान पर भड़का निषाद समाज, पडरौना में पुतला दहन कर जताया विरोध
    1
    कुंवर सिंह निषाद के अपमान पर भड़का निषाद समाज, पडरौना में पुतला दहन कर जताया विरोध
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध... ब्रेकिंग कुशीनगर - पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध... - अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बयान को लेकर निषाद समाज में आक्रोश... - नेशनल चैनल की डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध... - पडरौना के सुभाष चौक पर विकासशील इंसान पार्टी के नेतृत्व में पुतला दहन... - प्रदर्शन कर समाज के लोगों ने जताया भारी रोष... - जिला अध्यक्ष शौखी निषाद की अध्यक्षता में हुआ प्रदर्शन... - जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी बोले कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान... - समाज के किसी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...
    4
    पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध...
ब्रेकिंग कुशीनगर
- पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध...
- अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बयान को लेकर निषाद समाज में आक्रोश...
- नेशनल चैनल की डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध...
- पडरौना के सुभाष चौक पर विकासशील इंसान पार्टी के नेतृत्व में पुतला दहन...
- प्रदर्शन कर समाज के लोगों ने जताया भारी रोष...
- जिला अध्यक्ष शौखी निषाद की अध्यक्षता में हुआ प्रदर्शन...
- जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी बोले कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान...
- समाज के किसी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.