भाद्रपद मास की शुरुआत: गंगापुर सिटी और बामनवास से पपलाज माता के लिए पदयात्राएं रवाना, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद गंगापुर सिटी/मंडावरी: भाद्रपद मास का शुभारंभ होते ही धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राओं का दौर पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। इसी क्रम में 1 सितंबर को महू कलां (गंगापुर सिटी) से पपलाज माता धाम के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीजे व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बिनोरी बालाजी व सूरतपुरा बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर हुआ विश्राम व स्वागत महू कलां से निकली पदयात्रा ने बिनोरी बालाजी मोड़ पर अल्पविश्राम किया, जिसके बाद दोपहर ठीक 3:00 बजे श्रद्धालु पुनः पपलाज माता धाम की ओर रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर बामनवास क्षेत्र से पपलाज माता के लिए रवाना हुई पदयात्रा सूरतपुरा स्थित बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर रुकी, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया और जलपान व सेवा-सत्कार की व्यवस्था की। हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद यात्रा मार्ग मुख्य हाईवे पर होने के कारण सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंडावरी थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पूरे मार्ग पर तैनात रहे। थानाधिकारी (SHO) जगदीश प्रधान की देखरेख में हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा गया, जिससे पदयात्रियों को सुरक्षित +(मार्ग मिला और वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध चलती रही। (ground report khemraj Joshi shuru news ke liye
भाद्रपद मास की शुरुआत: गंगापुर सिटी और बामनवास से पपलाज माता के लिए पदयात्राएं रवाना, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद गंगापुर सिटी/मंडावरी: भाद्रपद मास का शुभारंभ होते ही धार्मिक स्थलों के लिए पैदल यात्राओं का दौर पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। इसी क्रम में 1 सितंबर को महू कलां (गंगापुर सिटी) से पपलाज माता धाम के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे डीजे व ढोल-नगाड़ों की थाप पर
जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बिनोरी बालाजी व सूरतपुरा बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर हुआ विश्राम व स्वागत महू कलां से निकली पदयात्रा ने बिनोरी बालाजी मोड़ पर अल्पविश्राम किया, जिसके बाद दोपहर ठीक 3:00 बजे श्रद्धालु पुनः पपलाज माता धाम की ओर रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर बामनवास क्षेत्र से पपलाज माता के लिए रवाना हुई पदयात्रा सूरतपुरा स्थित बंदा गणेश मंदिर मोड़ पर रुकी, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया और जलपान व सेवा-सत्कार की व्यवस्था
की। हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद यात्रा मार्ग मुख्य हाईवे पर होने के कारण सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंडावरी थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पूरे मार्ग पर तैनात रहे। थानाधिकारी (SHO) जगदीश प्रधान की देखरेख में हाईवे पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा गया, जिससे पदयात्रियों को सुरक्षित +(मार्ग मिला और वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध चलती रही। (ground report khemraj Joshi shuru news ke liye
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम स्थित गुर्जर गोड धर्मशाला में सियाराम जी मीणा दूरदर्शन केंद्र जयपुर से सेवानिवृत हुए उनके कार्यक्रम में शामिल हुआ मिला सम्मान1
- Post by Anil Kumar journalist1
- वैशाली नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ATM लूट गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार #VaishaliNagar #JaipurPolice #JaipurCrime #RajasthanPolice #ATMRobbery #CrimeNews1
- सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP कार्यकर्ता ..... CJP के प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। CJP का दावा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #NEET #JusticeForStudents #CJP #CityCablenewsjaipur1
- सभी सै निवेदन भाई साहब विजय बनाए हैं पूरे वार्ड में कार्य काम होगा जय जय कांग्रेस महाराजपुर वार्ड नंबर 1 निवाई तहसील कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल जी बेरवा उनका भव्य स्वागत किया गया अबकी बार कांग्रेस सरकार जय जय कांग्रेस1
- गोड़ीजी क्षेत्र में महिलाओं का प्रदर्शन, मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग जालोर। शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित गोड़ीजी क्षेत्र में महिलाओं ने विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की कमी को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्याओं *का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। महिलाओं ने मांग की कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लें और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासियों की परेशानियां बनी रहेंगी। महिलाओं के प्रदर्शन के बाद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की यूज़र बनी हुई है।1
- मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता की आज की रिपोर्ट प्रयागराज संगम की नगरी हुई पानी से फूल देखे1
- 📢 रीड न्यूज़ मीडिया | Just Jaipur Live 24×7 📍 रामपुरा रोड | वार्ड नंबर 50 | श्याम नगर | एटीएम वाली गली आज क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को रीड न्यूज़ मीडिया | Just Jaipur Live 24×7 के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया। 💧 पानी की समस्या से कॉलोनीवासी परेशान ⚡ हाईटेंशन लाइन बनी गंभीर चिंता का विषय कॉलोनीवासियों के अनुसार, इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। यहां तक कि सीएम कार्यालय तक जाकर भी समस्या रखी गई, लेकिन इसके बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ❓ आखिर कब जागेगा प्रशासन? ❓ कब मिलेगी कॉलोनीवासियों को राहत? ❓ जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए आखिर कब तक इंतजार करेगी? जनसमस्याओं को सामने लाने और जनता की आवाज़ को मजबूती देने के लिए विशेष आभार एवं धन्यवाद—1
- नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी,गोठ दंगल का हुआ आयोजन नांगलशेरपुर में देवबाबा की जात भरी,गोठ दंगल का हुआ आयोजन। टोडाभीम करौली ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में मंगलवार को लोक देवता देवबाबा की जात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भरी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने देवबाबा के थान पर पहुंचकर जयकारों के बीच खीर-पुए का भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगी।परंपरा के अनुसार वर्षभर जहरीले कीटों से परेशान लोगों एवं पशुओं के बंध (रोक-टोक) देवबाबा की पूजा-अर्चना के बाद काटे गए। बस स्टैंड के पास स्थित देवस्थान पर दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।इस दौरान देवबाबा के थान पर आम बस्ती की ओर से गोठ दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नांगलशेरपुर, सरियापुरा, डूंगापुरा, गाजीपुर और गांवड़ी के गोठ गायकों ने भाग लिया। गायकों ने धार्मिक कथाओं और लोक परंपराओं से जुड़ी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में गांव के पंच-पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने देवबाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बनाया।2