Shuru
Apke Nagar Ki App…
निशुल्क दरबार गाजियाबाद Ph 8527233646 जय बाबा वीर बुलाकी मसान के देवता इनके पास में रहता है पूरा मरघट और मसान
रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
निशुल्क दरबार गाजियाबाद Ph 8527233646 जय बाबा वीर बुलाकी मसान के देवता इनके पास में रहता है पूरा मरघट और मसान
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी कार से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर! गाजियाबाद से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इंदिरापुरम के शक्तिखंड-3 में बालाजी मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खड़ी एक कार से जा टकराए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इंदिरापुरम पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सुरक्षा नियमों और हेलमेट की अहमियत को लेकर सवाल खड़े करता है।1
- गाजियाबाद मुरादनगर ईस्टर्न पेरिफेरल पर कार में मिला शव, राजनगर एक्सटेंशन के शिवम के रूप में हुई पहचान। गाजियाबाद :- थाना मुरादनगर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक मारुति ब्रेजा कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी 30 वर्षीय शिवम कार्तिकेय के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को शव पर किसी भी तरह के बाहरी चोट या हमले के निशान नहीं मिले हैं। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जानकारी देते हुए मसूरी के ACP सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घटना के संबंध में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- गाजियाबाद में ऑटो चालकों के खिलाफ सात दिवसीय विशेष अभियान, चार दिन में 2000 ऑटो से हटवाई अतिरिक्त सीटें। जनपद गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर 28 सितंबर से सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे ऑटो की फ्रंट सीट पर अतिरिक्त सीट लगाकर यात्रियों को न बैठाएं। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह अतिरिक्त सीट लगाने से चालक के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।पुलिस के मुताबिक, अभियान के शुरुआती चार दिनों में करीब 2000 ऑटो रिक्शा से अतिरिक्त सीटें हटवाई जा चुकी हैं। इस दौरान चालकों को नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया।अभियान के दूसरे चरण में जागरूक किए जाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ चालान और सीजर की कार्रवाई की जाएगी।अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ऑटो चालकों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। यातायात पुलिस का कहना है कि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार गाजियाबाद के मुरादनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ अवैध निर्माण पर GDA ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला है काईट कॉलेज के पास बन रही 26 दुकानों का। आरोप है कि नगर पालिका परिषद मुरादनगर क्षेत्र में ये 26 दुकानें बिना नक्शा पास कराए और बिना जरूरी अनुमति के बनाई जा रही थीं। इस अवैध निर्माण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शहजाद अली ने कोर्ट में वाद दाखिल किया। जैसे ही मामला न्यायालय में पहुंचा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण हरकत में आया। और GDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर 26 दुकानों के निर्माण को पूरी तरह से सील कर दिया। GDA की इस कार्रवाई के बाद पूरे मुरादनगर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध निर्माण को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना ये होगा कि दस्तावेजों की जांच के बाद GDA आगे और क्या बड़ा एक्शन लेता है। *[OUTRO]* इस पूरे मामले पर हमारी नजर बनी रहेगी। मुरादनगर से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट, नेशनल टुडे न्यूज़ 24x7।3
- निशुल्क दरबार गाजियाबाद Ph 8527233646 जय बाबा वीर बुलाकी मसान के देवता इनके पास में रहता है पूरा मरघट और मसान1
- अवैध शस्त्र निर्माण करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बनाने के उपकरण और कार बरामद। जनपद बरेली के थाना आंवला पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र, शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई है।पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में बरामद अवैध हथियारों और शस्त्र निर्माण उपकरणों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।इस कार्रवाई के संबंध में एसपी साउथ ने पुलिस की ओर से जारी बाइट में कार्रवाई की जानकारी दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शस्त्र निर्माण का नेटवर्क कितना व्यापक है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध शस्त्र निर्माण से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।1
- उज्जैन किडनैपिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! CCTV में अपहरण, फिर लड़की बोली- “मैं अपनी मर्जी से गई हूं” उज्जैन में 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण के मामले में अब ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने पूरे मामले को ही बदल दिया है। मंगलवार रात लालबाई-फूलबाई इलाके में युवती को बिना नंबर की कार में ले जाने का CCTV वीडियो सामने आया था। वीडियो में युवक युवती को कार की तरफ ले जाता दिखाई दे रहा था। घटना महज़ करीब 25 सेकंड में हुई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद इस कहानी में बड़ा मोड़ आ गया। युवती और उसके साथ मौजूद युवक का वीडियो सामने आया, जिसमें युवती ने खुद कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है। युवती ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और उन्होंने शादी भी कर ली है। युवती के मुताबिक, जब वह कार में बैठ रही थी तो उसकी बहन ने उसका हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश की थी, जिसके बाद युवक ने उसे खींचकर कार में बैठाया। अब पुलिस CCTV फुटेज और युवती के वीडियो बयान, दोनों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के सामने आने और उसके आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। यानी जिस घटना को शुरुआत में अपहरण समझा गया था, उसमें अब लव स्टोरी और अपनी मर्जी से जाने का एंगल सामने आ गया है।1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की बेटी ने साबित कर दिया बेटियां भी किसी से कम नहीं होती जिला बुलंदशहर के बहापुर गांव की किरण पिलानिया ने यह बात सच साबित कर दी।कि पिता सतपाल सिंह उर्फ सतवीर की अंतिम यात्रा का वक्त आया। तो उनके घर में कोई बेटा नहीं था। सिर्फ एक बेटी थी—किरण। लेकिन किरण ने खुद को बेटी तक सीमित नहीं रखा। उसने आगे बढ़कर बेटे का भी फर्ज निभाया। और अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। किरण को ऐसा करते देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। किरण ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। आज इस बेटी ने साबित कर दिया— बेटियां सिर्फ घर की शान नहीं होतीं, जरूरत पड़ने पर बेटे का फर्ज भी निभाती हैं। किरण पिलानिया को जज्बाज को सलाम। इस बेटी ने वो कर दिखाया, जिसकी मिसाल लंबे समय तक दी जाएगी।3