स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय से निकले तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं के किए भव्य प्रोग्राम मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराने से देश के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के भीतर मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा विकास बाजार से प्रारंभ होकर होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। होली गेट पहुंचने पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भी धरती है। यहां से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय से निकले तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं के किए भव्य प्रोग्राम मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर
किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराने से देश के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश
के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के भीतर मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित
से जुड़े प्रत्येक अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा विकास बाजार से प्रारंभ होकर होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। होली गेट पहुंचने पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भी धरती है। यहां से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
- मथुरा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के तिरंगा यात्रा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दिया एक भारत का संदेश मथुरा उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में जनपद मथुरा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया इसमें युवा बुजुर्ग और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की मंत्री ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व को यह संदेश देना है कि भारत एक है देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी मत मजहब और समुदायों के लोग एकजुट होकर इस अभियान का हिस्सा बने हैं उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति उनके कर्तव्यों और दायित्वों से अवगत कराना है साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की जा रही है उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन और सरकार के सहयोग से सप्ताह भर से देश और प्रदेश के मंडल स्तर तक कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया बेसिक शिक्षा मंत्री ने अंत में सभी नागरिकों से अपने राष्ट्रीय दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की अपील की4
- फरह कस्बा के मैन बाजार होते हुए बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई1
- मथुरा की प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार में खराब मिठाई का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल मथुरा की प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार में खराब मिठाई का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल1
- हरनोल ग्राम में बच्चों द्रारा तिरंगा लेकर लगाई गई प्रभात फेरी हरनोल ग्राम में प्राइमरी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्रारा तिरंगा झंडा लेकर ग्राम में प्रभात फेरी लगाई गई बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे और भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे1
- Post by Subhash Chand1
- ब्ल्देव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल भरगर ने सुनी ग्राम पंचायत स्तरीय शिकायत बलदेव जिला पंचायत स्तर से सुनने जाने वाली शिकायतों के लिए बुधवार का दिन सुनिश्चित किया गया है ब्लॉक प्रमुख द्वारा यहां पर ब्लॉक प्रमुख या ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वहां पहुंचकर अपनी ग्राम पंचायत पंचायत सदस्यों की शिकायत सुनते हैं और उनके निस्तारण के लिए अधिनियम को आदेशित करते हैं इसी श्रृंखला में बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर द्वारा बुधवार को शिकायत सुनने का दिन सुनिश्चित किया गया था उसको लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य राजपाल भरंगर द्वारा प्रतिनिधि के तौर पर शिकायत है सुनी गई और उनके निस्तारण का आदेश अधीनस्थ कर्मचारियों का विभाग के कर्मचारियों को दिए गए सेकेट्रार्ययों के संबंध रही क्योंकि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में लापरवाही बढ़ाने के कारण ग्राम पंचायत क्षेत्र के रहने वाले स्थानीय लोगों को काबू शिकायत आ रही थी जिन्होंने अपनी शिकायतें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के समक्ष रखी और उनके निस्तारण के लिए उनसे अपील कि1
- राया-भैंसों को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाने का वीडियो वायरल मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पशु क्रूरता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रक के अंदर भैंसों को बेहद अमानवीय तरीके से एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे पुल से गुजरते समय एक राहगीर ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी बहादुर सिंह प्रधान का कहना है कि इस मार्ग से अक्सर इसी तरह पशुओं से भरे वाहन अलीगढ़ की ओर जाते हैं। वहीं हिंदूवादी नेता राकेश बंसल ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों की जांच कर पशु क्रूरता के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- वृंदावन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, सैनिकों के सम्मान में निकली भव्य संकल्प रैली मथुरा। दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा के पावन संकल्प राष्ट्र रक्षा सूत्र बन्धन यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत वर्ष के अंतर्गत एक भव्य राष्ट्र रक्षा सूत्र आह्वान एवं संकल्प रैली का आयोजन किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन में सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना था। सैनिकों के लिए इस वर्ष 1 लाख 11 हजार 11 राखियाँ समर्पित की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर तैनात देश के वीर जवानों को बाँधी जाएँगी। यह रैली संविद् गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर रंगजी मंदिर पर संपन्न हुई। रैली में विद्यालय की लगभग 500 छात्राओं ने सैनिक वेशभूषा में, हाथों में रक्षा सूत्र और देशभक्ति की तख्तियाँ लेकर भाग लिया।भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी उद्घोषों के बीच स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।विद्यालय प्रबंधन ने आह्वान किया है कि आमजन और सामाजिक संगठन अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और अपनी राखियाँ 20 अगस्त तक संविद् गुरुकुलम् में जमा कराएँ। बाइट ,हरीश शर्मा (पूर्व आईजी)1
- मथुरा गोवर्धन चौकी अडिंग में पुलिस ने कराई शांति दो पक्षों के झगड़े को समय रहते रोका दोनों पक्ष आमने-सामने चौकी प्रभारी बीच में खड़े होकर दोनों को समझा रहे हैं। कहा अगर झगड़ा हुआ तो बक्शा नहीं जाएगा घंटे भर तक चौकी प्रभारी खुद मौके पर खड़े रहे। मथुरा गोवर्धन चौकी अडिंग में पुलिस ने कराई शांति दो पक्षों के झगड़े को समय रहते रोका दोनों पक्ष आमने-सामने चौकी प्रभारी बीच में खड़े होकर दोनों को समझा रहे हैं। कहा अगर झगड़ा हुआ तो बक्शा नहीं जाएगा घंटे भर तक चौकी प्रभारी खुद मौके पर खड़े रहे। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों में समझौता करा कर शांति व्यवस्था कायम की। चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। _शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उनकी सख्ती और समझदारी के बाद इलाके में शांति बनी रही। Ssp Mathura की त्वरित कार्रवाई से बड़ा झगड़ा टल गया। पुलिस की मुस्तैदी से अडिंग क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। `#MathuraPolice #Gobardhan #AdingChowki #ShantiVyavastha #Jachauda #AINNews`1