logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राया-भैंसों को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाने का वीडियो वायरल मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पशु क्रूरता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रक के अंदर भैंसों को बेहद अमानवीय तरीके से एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे पुल से गुजरते समय एक राहगीर ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी बहादुर सिंह प्रधान का कहना है कि इस मार्ग से अक्सर इसी तरह पशुओं से भरे वाहन अलीगढ़ की ओर जाते हैं। वहीं हिंदूवादी नेता राकेश बंसल ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों की जांच कर पशु क्रूरता के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

10 hrs ago
user_RPR NEWS TV
RPR NEWS TV
Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

राया-भैंसों को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाने का वीडियो वायरल मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पशु क्रूरता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रक के अंदर भैंसों को बेहद अमानवीय तरीके से एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे पुल से गुजरते समय एक राहगीर ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी बहादुर सिंह प्रधान का कहना है कि इस मार्ग से अक्सर इसी तरह पशुओं से भरे वाहन अलीगढ़ की ओर जाते हैं। वहीं हिंदूवादी नेता राकेश बंसल ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों की जांच कर पशु क्रूरता के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बिजनेस कार्ड श्री लाडली कान्हा जी ग्रुप के साथ जुड़िए 🙏 | RPRNEWSTV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्र ब्रज की धरती से खबरों की विश्वसनीय आवाज़ 📢 RPRNEWSTV DIGITAL एवं ब्रज की आवाज समाचार पत्र — हर खबर, हर आवाज़ और हर मुद्दे को आप तक पहुंचाने का प्रयास। 📍 श्री लाडली कान्हा जी ग्रुप 📰 खबरों से जुड़े रहें • सच के साथ खड़े रहें आपका सहयोग ही हमारी ताकत है। 🙏 #ShriLadliKanhaJiGroup #RPRNEWSTVDigital #BrajKiAwaaz #BrajKiAwaazSamacharPatra #Mathura #Braj #Vrindavan #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #NewsUpdate #FacebookViral
    1
    बिजनेस कार्ड 
श्री लाडली कान्हा जी ग्रुप के साथ जुड़िए 🙏 | RPRNEWSTV DIGITAL | ब्रज की आवाज समाचार पत्र

ब्रज की धरती से खबरों की विश्वसनीय आवाज़ 📢
RPRNEWSTV DIGITAL एवं ब्रज की आवाज समाचार पत्र — हर खबर, हर आवाज़ और हर मुद्दे को आप तक पहुंचाने का प्रयास।

📍 श्री लाडली कान्हा जी ग्रुप
📰 खबरों से जुड़े रहें • सच के साथ खड़े रहें

आपका सहयोग ही हमारी ताकत है। 🙏

#ShriLadliKanhaJiGroup #RPRNEWSTVDigital #BrajKiAwaaz #BrajKiAwaazSamacharPatra #Mathura #Braj #Vrindavan #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #HindiNews #UPNews #NewsUpdate #FacebookViral
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा बरोली निकाली गई बरौली में तिरंगा यात्रा ​बरौली, 13 अगस्त 2026:, दिन *गुरुवार को 68वीं भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर बरौली स्थित प्रवक्ता कैंप कार्यालय से एक भव्य और सफल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया*। सावन मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 15 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त को यह यात्रा निकालकर किसानों ने बेहतरीन प्रशासनिक सूझबूझ और अनुशासन का परिचय दिया। *​प्रमुख माँगें एक ज्ञापन *मौके पर पहुँचे अधिशासी अभियंता (प्रथम, मथुरा), उपखंड अधिकारी (बलदेव) एवं नायब तहसीलदार (महावन) को सौंपा।* *​प्रमुख माँगों में शामिल रहीं:* ​राष्ट्रीय माँगें: उर्वरक (खाद) पूर्ति अधिनियम, भूमि अधिग्रहण नियम (64.7% अतिरिक्त अधिकार), और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी। *​विद्युत विभाग से जुड़ी क्षेत्रीय माँगें:* जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक करना, बिजली बिलों में संशोधन, घरेलू उपभोक्ताओं की क्षमता वृद्धि में अनियमितता पर रोक, तथा 220 केवी गोकुल से निकलने वाली 33 केवी लाइन (जो बरौली आ रही है) से बलदेव के 5 फीडरों को जोड़े जाने से हो रही आए दिन की ब्रेकडाउन समस्याओं का समाधान। ​किसानों को संबोधित करते हुए *उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित शर्मा* ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। *​"केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बड़ा छल किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित गारंटी का वादा करके सरकार ने आज तक कोई कानून नहीं बनाया। देश का किसान इस वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करता है।"* ​वक्ताओं ने क्षेत्रीय प्रशासन की गंभीर कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। खुफिया विभाग की रिपोर्ट होने के बावजूद जिला या तहसील स्तर से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी (जिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी) मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोया हुआ प्रशासन नहीं जागा, तो बहुत जल्द मथुरा जिला मुख्यालय पर एक बड़े और उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ​प्रमुख उपस्थिति ​यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी इंचार्ज बरौली महाराज सिंह एवं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। ​इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
    1
    भारतीय किसान यूनियन  टिकैत  के द्वारा बरोली निकाली गई बरौली में तिरंगा यात्रा
​बरौली, 13 अगस्त 2026:, दिन *गुरुवार को 68वीं भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर बरौली स्थित प्रवक्ता कैंप कार्यालय से एक भव्य और सफल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया*। सावन मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 15 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त को यह यात्रा निकालकर किसानों ने बेहतरीन प्रशासनिक सूझबूझ और अनुशासन का परिचय दिया।
*​प्रमुख माँगें  एक ज्ञापन *मौके पर पहुँचे अधिशासी अभियंता (प्रथम, मथुरा), उपखंड अधिकारी (बलदेव) एवं नायब तहसीलदार (महावन) को सौंपा।*
*​प्रमुख माँगों में शामिल रहीं:*
​राष्ट्रीय माँगें: उर्वरक (खाद) पूर्ति अधिनियम, भूमि अधिग्रहण नियम (64.7% अतिरिक्त अधिकार), और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी।
*​विद्युत विभाग से जुड़ी क्षेत्रीय माँगें:* जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक करना, बिजली बिलों में संशोधन, घरेलू उपभोक्ताओं की क्षमता वृद्धि में अनियमितता पर रोक, तथा 220 केवी गोकुल से निकलने वाली 33 केवी लाइन (जो बरौली आ रही है) से बलदेव के 5 फीडरों को जोड़े जाने से हो रही आए दिन की ब्रेकडाउन समस्याओं का समाधान।
​किसानों को संबोधित करते हुए *उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित शर्मा* ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
*​"केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बड़ा छल किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित गारंटी का वादा करके सरकार ने आज तक कोई कानून नहीं बनाया। देश का किसान इस वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करता है।"*
​वक्ताओं ने क्षेत्रीय प्रशासन की गंभीर कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। खुफिया विभाग की रिपोर्ट होने के बावजूद जिला या तहसील स्तर से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी (जिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी) मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोया हुआ प्रशासन नहीं जागा, तो बहुत जल्द मथुरा जिला मुख्यालय पर एक बड़े और उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
​प्रमुख उपस्थिति
​यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी इंचार्ज बरौली महाराज सिंह एवं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
​इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मथुरा श्री कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस से पहले स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त ब्रज अभियान की शुरुआत DM ने ई रिक्शा चालकों को किया जागरूक ​मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली व लीलास्थली मथुरा वृंदावन में आगामी स्वतंत्रता दिवस और 4 सितंबर को मनाई जाने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया नगर निगम नगर आयुक्त और हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से ई रिक्शा चालकों के साथ मिलकर इस जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ​मीडिया से बातचीत करते हुए मथुरा के जिलाधिकारी ने बताया कि ब्रज में आने वाले अधिकांश श्रद्धालु व पर्यटक ई रिक्शा के माध्यम से ही आवागमन करते हैं ऐसे में ई रिक्शा चालक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं प्रमुख मंदिरों और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी देने वाले सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं ​अभियान के तहत ई रिक्शा चालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया उनकी गाड़ियों से प्लास्टिक बैग हटाकर कपड़े के थैले रखवाए गए ताकि कोई भी यात्री या श्रद्धालु सामान खरीदते समय प्लास्टिक का प्रयोग न करे इसके अलावा हर घर तिरंगा कार्यक्रम और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी ई रिक्शा चालकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी वितरित किया गया जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और 120 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय और NGT नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुकूल है उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकता जब तक स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु इसमें सक्रिय सहयोग न दें ​जिलाधिकारी ने नगर निगम की टीम नगर आयुक्त महापौर हार्टफुलनेस संस्था तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के प्रयासों की सराहना की उन्होंने सभी ब्रजवासियों पर्यटकों और मीडिया से अपील की कि वे कपड़े या बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने थैलों का ही उपयोग करें और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं
    4
    मथुरा श्री कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस से पहले स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त ब्रज अभियान की शुरुआत DM ने ई रिक्शा चालकों को किया जागरूक
​मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली व लीलास्थली मथुरा वृंदावन में आगामी स्वतंत्रता दिवस और  4 सितंबर को मनाई जाने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया नगर निगम नगर आयुक्त और हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से ई रिक्शा चालकों के साथ मिलकर इस जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ​मीडिया से बातचीत करते हुए मथुरा के जिलाधिकारी ने बताया कि ब्रज में आने वाले अधिकांश श्रद्धालु व पर्यटक ई रिक्शा के माध्यम से ही आवागमन करते हैं ऐसे में ई रिक्शा चालक बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं प्रमुख मंदिरों और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी देने वाले सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं ​अभियान के तहत ई रिक्शा चालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया उनकी गाड़ियों से प्लास्टिक बैग हटाकर कपड़े के थैले रखवाए गए ताकि कोई भी यात्री या श्रद्धालु सामान खरीदते समय प्लास्टिक का प्रयोग न करे इसके अलावा हर घर तिरंगा कार्यक्रम और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी ई रिक्शा चालकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी वितरित किया गया जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और 120 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय और NGT नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुकूल है उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकता जब तक स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु इसमें सक्रिय सहयोग न दें ​जिलाधिकारी ने नगर निगम की टीम नगर आयुक्त महापौर हार्टफुलनेस संस्था तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के प्रयासों की सराहना की उन्होंने सभी ब्रजवासियों पर्यटकों और मीडिया से अपील की कि वे कपड़े या बायोडिग्रेडेबल सामग्री से बने थैलों का ही उपयोग करें और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मथुरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर मथुरा। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद मथुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा डैंपियर पार्क से शुरू होकर होली गेट होते हुए निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। इसी संदेश को लेकर मथुरा में निकाली गई डैंपियर पार्क से शुरू हुई यात्रा जब शहर के प्रमुख मार्गों से होकर होली गेट पहुंची तो सड़कें तिरंगों से पट गईं। लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया। मथुरा में आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को याद करने का अवसर भी है।
    1
    मथुरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

मथुरा। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद मथुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा डैंपियर पार्क से शुरू होकर होली गेट होते हुए निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। इसी संदेश को लेकर मथुरा में निकाली गई 

डैंपियर पार्क से शुरू हुई यात्रा जब शहर के प्रमुख मार्गों से होकर होली गेट पहुंची तो सड़कें तिरंगों से पट गईं। लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने का संकल्प लिया।

मथुरा में आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को याद करने का अवसर भी है।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मखदूम, 13 अगस्त 2026। भा.कृ.अ.प.-केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRG), मखदूम में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) तकनीक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पशुपालन विभाग, त्रिपुरा सरकार के प्रायोजन में 11 से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें त्रिपुरा राज्य से आए 22 पशु चिकित्सा अधिकारियों, जिनमें 12 पुरुष एवं 10 महिला अधिकारी शामिल थे, ने प्रतिभागिता की।3 समापन कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने प्रतिभागियों को संस्थान में संचालित विभिन्न वैज्ञानिक, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तकनीक के प्रभावी उपयोग से उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले पशुओं का व्यापक स्तर पर उपयोग कर नस्ल सुधार, उत्पादकता वृद्धि एवं बकरी पालकों की आय में वृद्धि की जा सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि रंजन, प्रधान वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण के दौरान आयोजित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की मूलभूत अवधारणाओं के साथ-साथ हीट की पहचान, उपयुक्त समय पर गर्भाधान, वीर्य संग्रह एवं मूल्यांकन, वीर्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण, कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक तथा सफल गर्भाधान के लिए आवश्यक प्रबंधन संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। डॉ. रवि रंजन ने कहा कि त्रिपुरा के पशु चिकित्सा अधिकारियों को इस प्रशिक्षण से प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग राज्य में बकरी प्रजनन कार्यक्रमों को मजबूत करने तथा किसानों के बीच वैज्ञानिक बकरी पालन एवं उन्नत प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देने में किया जा सकता है। प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी उनके लिए अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृत्रिम गर्भाधान तकनीक को त्रिपुरा के बकरी पालन क्षेत्र में प्रभावी रूप से अपनाकर नस्ल सुधार एवं बकरी उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा किया गया तथा डॉ. वाई. के. सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह एवं भविष्य में त्रिपुरा में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के व्यापक प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
मखदूम, 13 अगस्त 2026। भा.कृ.अ.प.-केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRG), मखदूम में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) तकनीक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पशुपालन विभाग, त्रिपुरा सरकार के प्रायोजन में 11 से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें त्रिपुरा राज्य से आए 22 पशु चिकित्सा अधिकारियों, जिनमें 12 पुरुष एवं 10 महिला अधिकारी शामिल थे, ने प्रतिभागिता की।3
समापन कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने प्रतिभागियों को संस्थान में संचालित विभिन्न वैज्ञानिक, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तकनीक के प्रभावी उपयोग से उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले पशुओं का व्यापक स्तर पर उपयोग कर नस्ल सुधार, उत्पादकता वृद्धि एवं बकरी पालकों की आय में वृद्धि की जा सकती है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रवि रंजन, प्रधान वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण के दौरान आयोजित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की मूलभूत अवधारणाओं के साथ-साथ हीट की पहचान, उपयुक्त समय पर गर्भाधान, वीर्य संग्रह एवं मूल्यांकन, वीर्य प्रसंस्करण एवं संरक्षण, कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक तथा सफल गर्भाधान के लिए आवश्यक प्रबंधन संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. रवि रंजन ने कहा कि त्रिपुरा के पशु चिकित्सा अधिकारियों को इस प्रशिक्षण से प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग राज्य में बकरी प्रजनन कार्यक्रमों को मजबूत करने तथा किसानों के बीच वैज्ञानिक बकरी पालन एवं उन्नत प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देने में किया जा सकता है।
प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी उनके लिए अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कृत्रिम गर्भाधान तकनीक को त्रिपुरा के बकरी पालन क्षेत्र में प्रभावी रूप से अपनाकर नस्ल सुधार एवं बकरी उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि रंजन, प्रधान वैज्ञानिक द्वारा किया गया तथा डॉ. वाई. के. सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह एवं भविष्य में त्रिपुरा में कृत्रिम गर्भाधान तकनीक के व्यापक प्रसार के संकल्प के साथ हुआ।
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय से निकले तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं के किए भव्य प्रोग्राम मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराने से देश के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के भीतर मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा विकास बाजार से प्रारंभ होकर होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। होली गेट पहुंचने पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भी धरती है। यहां से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
    4
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय से निकले तिरंगा रैली, छात्र-छात्राओं के किए भव्य प्रोग्राम 
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा शान से लहराने से देश के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रदर्शित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
मथुरा-वृंदावन विधायक एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल अधिकारों का बोध नहीं कराती, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है। राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य की भावना प्रत्येक नागरिक के भीतर मजबूत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस का संदेश प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा विकास बाजार से प्रारंभ होकर होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए भगत सिंह पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
होली गेट पहुंचने पर सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने तिरंगा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा की धरती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि होने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना की भी धरती है। यहां से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🔥 वायरल मथुरा के मशहूर बृजवासी मिष्ठान भंडार का वीडियो वायरल! 😱 मिठाई खराब होने की बात पर ग्राहक-दुकानदार आमने-सामने, उठे गुणवत्ता पर सवाल 📍 मथुरा | बड़ी खबर मथुरा के सुप्रसिद्ध बृजवासी मिष्ठान भंडार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राहक और दुकानदार के बीच मिठाई की गुणवत्ता को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दोनों पक्षों की बातचीत के दौरान मिठाई खराब होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि मिठाई की गुणवत्ता वास्तव में खराब थी या मामला क्या था। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच बृजवासी मिष्ठान भंडार की मिठाइयों की गुणवत्ता और भरोसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 👇 आपने यह वीडियो देखा है? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। #Mathura #Brajwasi #BrajwasiMisthanBhandar #MathuraNews #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #Mithai #FoodQuality #FoodSafety #MathuraViral #BrajNews #UPNews #HindiNews #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz
    1
    🔥 वायरल मथुरा के मशहूर बृजवासी मिष्ठान भंडार का वीडियो वायरल! 😱 मिठाई खराब होने की बात पर ग्राहक-दुकानदार आमने-सामने, उठे गुणवत्ता पर सवाल

📍 मथुरा | बड़ी खबर

मथुरा के सुप्रसिद्ध बृजवासी मिष्ठान भंडार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राहक और दुकानदार के बीच मिठाई की गुणवत्ता को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है।

वीडियो में दोनों पक्षों की बातचीत के दौरान मिठाई खराब होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि मिठाई की गुणवत्ता वास्तव में खराब थी या मामला क्या था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच बृजवासी मिष्ठान भंडार की मिठाइयों की गुणवत्ता और भरोसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

👇 आपने यह वीडियो देखा है? इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

#Mathura #Brajwasi #BrajwasiMisthanBhandar #MathuraNews #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #Mithai #FoodQuality #FoodSafety #MathuraViral #BrajNews #UPNews #HindiNews #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.