logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Harun Khan bori Kala
Harun Khan bori Kala
बरघाट, सिवनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Harun Khan bori Kala
    1
    Post by Harun Khan bori Kala
    user_Harun Khan bori Kala
    Harun Khan bori Kala
    बरघाट, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया तकनीकी खामियों और सैटेलाइट सर्वे की गलतियों के कारण किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। वृहत्ताकार साख सहकारी समिति मर्यादित कटंगी के पंजीकृत कई किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे है। गुरूवार को शासकीय गेहूं उपार्जन केंद्र नंदलेसरा में पहुंचे किसानों ने गेहूं खरीदी के दौरान आने वाली अलग-अलग समस्याओं से अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि सबसे गंभीर समस्या सैटेलाइट आधारित फसल सत्यापन में आ रही है। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी होने के बावजूद, सरकारी पोर्टल में उनके खेत में कोई उत्पादन ना होना प्रदर्शित हो रहा है।
    1
    रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया तकनीकी खामियों और सैटेलाइट सर्वे की गलतियों के कारण किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। वृहत्ताकार साख सहकारी समिति मर्यादित कटंगी के पंजीकृत कई किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे है। गुरूवार को शासकीय गेहूं उपार्जन केंद्र नंदलेसरा में पहुंचे किसानों ने गेहूं खरीदी के दौरान आने वाली अलग-अलग समस्याओं से अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि सबसे गंभीर समस्या सैटेलाइट आधारित फसल सत्यापन में आ रही है। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी होने के बावजूद, सरकारी पोर्टल में उनके खेत में कोई उत्पादन ना होना प्रदर्शित हो रहा है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान, आईएएस नेहा मीणा का मानवीय चेहरा आया सामने।
    1
    सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान, आईएएस नेहा मीणा का मानवीय चेहरा आया सामने।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • नरवाई की आग बेकाबू, डोकरांजी में 6 घर जलकर खाक सिवनी। जिले के पलारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकरांजी में गुरुवार दोपहर नरवाई की भीषण आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों से उठी आग तेज हवा के कारण फैलते हुए रिहायशी बस्ती तक पहुंच गई और देखते ही देखते 6 ग्रामीणों के मकान इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, वहीं कई पालतू मवेशी भी आग की लपटों में फंसकर जान गंवा बैठे। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने और अपना सामान सुरक्षित निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू उस परिवार का रहा, जहां हाल ही में शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस आग ने नवदंपति के लिए जुटाया गया पूरा सामान—कपड़े, गहने और गृहस्थी का सामान—पल भर में राख कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने में सहयोग किया। इस आगजनी में संतलाल कनोजिया, कृष्णचंद यादव, रामकुमार डेहरिया, प्रेमचंद, राजकुमार राय और अरविंद बधेल के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    2
    नरवाई की आग बेकाबू, डोकरांजी में 6 घर जलकर खाक
सिवनी। जिले के पलारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकरांजी में गुरुवार दोपहर नरवाई की भीषण आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों से उठी आग तेज हवा के कारण फैलते हुए रिहायशी बस्ती तक पहुंच गई और देखते ही देखते 6 ग्रामीणों के मकान इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, वहीं कई पालतू मवेशी भी आग की लपटों में फंसकर जान गंवा बैठे। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने और अपना सामान सुरक्षित निकालने का मौका तक नहीं मिल सका।
घटना का सबसे दर्दनाक पहलू उस परिवार का रहा, जहां हाल ही में शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस आग ने नवदंपति के लिए जुटाया गया पूरा सामान—कपड़े, गहने और गृहस्थी का सामान—पल भर में राख कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने में सहयोग किया।
इस आगजनी में संतलाल कनोजिया, कृष्णचंद यादव, रामकुमार डेहरिया, प्रेमचंद, राजकुमार राय और अरविंद बधेल के घर पूरी तरह नष्ट हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Umair Pasha
    Umair Pasha
    पत्रकार Seoni, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • *जो आज तक किसी ने नहीं किया वो सिवनी कलेक्टर ने कर दिखाया* *सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान कलेक्टर का मानवीय चेहरा आया सामने*
    1
    *जो आज तक किसी ने नहीं किया वो सिवनी कलेक्टर ने कर दिखाया*
*सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान कलेक्टर का मानवीय चेहरा आया सामने*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #सफलता_की_कहानी पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर राजेश पटेल बने आत्मनिर्भर ➖➖ ‘गोमुख मिल्क’ ब्रांड बनाकर अन्य को दे रहे रोजगार ➖➖ #सिवनी / सिवनी जिले के सुदूर घंसौर अंचल के एक छोटे से गांव में रहने वाले राजेश पटेल की जिंदगी कभी बिल्कुल साधारण थी। हर सुबह वे जल्दी उठते, अपने पशुओं का दूध निकालते और उसे घर-घर जाकर बेचते। दिन भर की मेहनत के बाद भी जब उन्हें दूध का उचित मूल्य नहीं मिलता, तो मन में निराशा जरूर होती, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। राजेश अक्सर सोचते थे कि क्या उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सकता है? क्या वे अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं? इसी सवाल ने उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। एक दिन उनकी मुलाकात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों से हुई। बातचीत के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (#PMFME) योजना के बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि यदि वे दूध का प्रसंस्करण कर उत्पाद तैयार करें, तो उन्हें ज्यादा लाभ मिल सकता है। राजेश ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और योजना के तहत आवेदन किया। विभाग ने हर कदम पर उनका साथ दिया। जल्द ही उन्हें एसबीआई घंसौर से 19.30 लाख रुपये का ऋण और 8.45 लाख रुपये का अनुदान मिला। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ था। अब राजेश ने अपने सपने को आकार देना शुरू किया। उन्होंने अपनी यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाईं—बुल्क मिल्क कूलर, पाश्चुरीकरण मशीन, पनीर और खोवा बनाने की मशीन, और दूध पैकिंग मशीन। धीरे-धीरे उनका छोटा सा प्रयास एक व्यवस्थित व्यवसाय में बदलने लगा। अब वे सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि पनीर, खोवा, दही और घी जैसे कई उत्पाद तैयार करने लगे। उन्होंने अपने उत्पादों को एक पहचान देने के लिए “गोमुख मिल्क” नाम से ब्रांड भी शुरू किया। आकर्षक पैकेजिंग के साथ उनके उत्पाद अब बाजार में अलग पहचान बनाने लगे हैं। आज राजेश न सिर्फ खुद सफल हैं, बल्कि अपने आसपास के कई लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उनके साथ जुड़कर अन्य दुग्ध उत्पादक भी बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। राजेश पटेल की यह यात्रा बताती है कि बदलाव की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है। सही समय पर लिया गया निर्णय, निरंतर मेहनत और योजनाओं का सही उपयोग किसी भी साधारण जीवन को नई दिशा दे सकता है। घंसौर का यह युवा आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर पूरे क्षेत्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
    1
    #सफलता_की_कहानी 
पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर राजेश पटेल बने आत्मनिर्भर
➖➖
‘गोमुख मिल्क’ ब्रांड बनाकर अन्य को दे रहे रोजगार
➖➖
#सिवनी / सिवनी जिले के सुदूर घंसौर अंचल के एक छोटे से गांव में रहने वाले राजेश पटेल की जिंदगी कभी बिल्कुल साधारण थी। हर सुबह वे जल्दी उठते, अपने पशुओं का दूध निकालते और उसे घर-घर जाकर बेचते। दिन भर की मेहनत के बाद भी जब उन्हें दूध का उचित मूल्य नहीं मिलता, तो मन में निराशा जरूर होती, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।
राजेश अक्सर सोचते थे कि क्या उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सकता है? क्या वे अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं? इसी सवाल ने उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया।
एक दिन उनकी मुलाकात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों से हुई। बातचीत के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (#PMFME) योजना के बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि यदि वे दूध का प्रसंस्करण कर उत्पाद तैयार करें, तो उन्हें ज्यादा लाभ मिल सकता है।
राजेश ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और योजना के तहत आवेदन किया। विभाग ने हर कदम पर उनका साथ दिया। जल्द ही उन्हें एसबीआई घंसौर से 19.30 लाख रुपये का ऋण और 8.45 लाख रुपये का अनुदान मिला। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ था।
अब राजेश ने अपने सपने को आकार देना शुरू किया। उन्होंने अपनी यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाईं—बुल्क मिल्क कूलर, पाश्चुरीकरण मशीन, पनीर और खोवा बनाने की मशीन, और दूध पैकिंग मशीन। धीरे-धीरे उनका छोटा सा प्रयास एक व्यवस्थित व्यवसाय में बदलने लगा।
अब वे सिर्फ दूध ही नहीं, बल्कि पनीर, खोवा, दही और घी जैसे कई उत्पाद तैयार करने लगे। उन्होंने अपने उत्पादों को एक पहचान देने के लिए “गोमुख मिल्क” नाम से ब्रांड भी शुरू किया। आकर्षक पैकेजिंग के साथ उनके उत्पाद अब बाजार में अलग पहचान बनाने लगे हैं।
आज राजेश न सिर्फ खुद सफल हैं, बल्कि अपने आसपास के कई लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उनके साथ जुड़कर अन्य दुग्ध उत्पादक भी बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं।
राजेश पटेल की यह यात्रा बताती है कि बदलाव की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है। सही समय पर लिया गया निर्णय, निरंतर मेहनत और योजनाओं का सही उपयोग किसी भी साधारण जीवन को नई दिशा दे सकता है। घंसौर का यह युवा आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर पूरे क्षेत्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by DYT DHIREN
    1
    Post by DYT DHIREN
    user_DYT DHIREN
    DYT DHIREN
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुरुवार 23 मार्च को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सुबह सवा 10 बजे किया गया। व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सुश्री शबाना खान ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं से प्रेरक संवाद किया।
    1
    गुरुवार 23 मार्च को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सुबह सवा 10 बजे किया गया। व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सुश्री शबाना खान ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं से प्रेरक संवाद किया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.