Shuru
Apke Nagar Ki App…
होलिका दहन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी बहराइच। होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 6 बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में पीआरबी पुलिस व मोटरसाइकिल दस्त के साथ थैलिया, शिवपुर बाजार, बरदहा बाजार सहित पूरे क्षेत्र में पैदल व वाहन से गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों से संवाद कर शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली के दौरान हुड़दंग, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
Anurag Sharma
होलिका दहन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी बहराइच। होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 6 बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में पीआरबी पुलिस व मोटरसाइकिल दस्त के साथ थैलिया, शिवपुर बाजार, बरदहा बाजार सहित पूरे क्षेत्र में पैदल व वाहन से गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों से संवाद कर शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली के दौरान हुड़दंग, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
More news from Bahraich and nearby areas
- बहराइच में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक बहराइच के साथ नगर क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाएं और कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने बताया कि होली पर्व को सकुशल और निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए जनपद को 06 सुपर जोन, 43 जोन और 136 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके अलावा 02 क्यूआरटी टीम, 02 कंपनी पीएसी और पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया है। सतत निगरानी के लिए 04 ड्रोन भी व्यवस्थापित किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर 24x7 मानीटरिंग की जा रही है और जनपदीय अभिसूचना इकाई को और अधिक प्रभावी व सक्रिय किया गया है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।3
- आगामी होली के दृष्टिगत कस्बा नानपारा में पैदल गश्त करते हुए एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी, ने क्या कहा सुने बाइट । @highlight #iran #Irannews #iranisraelwar #Khamenei #deathnews #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1
- महसी खैरी घाट थाने के पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय1
- Post by Kasim1
- बहराइच । होली त्योहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को देर शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा नगर क्षेत्रांतर्गत व थाना रिसिया में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया गया। होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मार्गाे पीपल तिराहा से घंटाघर चौकी होते हुए समस्त शहर क्षेत्र तथा थाना रिसिया क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त किया गया कि बहराइच पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अवाछंनीय तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन व डायल-112 को दें। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।3
- *बहराइच में जमीनी विवाद: कलयुगी बेटे ने परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या की* रूपईडीहा के बसंतपुर रुदल गांव में 2 मार्च की रात निरंकार ने जमीन के पैसों को लेकर विवाद में पिता बदलू (60), माँ संजू (56), बहन पार्वती (42) व दादी शीतला (80) पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। 😔 भाई गुरुदेव पर भी हमला किया, खुद ईंट से सिर पर वार कर घायल हुआ, लखनऊ रिफर। पुलिस अधीक्षक व फॉरेंसिक टीम मौके पर, FIR दर्ज, जांच जारी, माहौल शांत।4
- बहराइच। होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 6 बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में पीआरबी पुलिस व मोटरसाइकिल दस्त के साथ थैलिया, शिवपुर बाजार, बरदहा बाजार सहित पूरे क्षेत्र में पैदल व वाहन से गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों से संवाद कर शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली के दौरान हुड़दंग, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।4
- रामपुर में लेखपाल को 15000 की घूस लेते एंटी करप्शन ने दबोचा.1
- लखनऊ। आयतुल्ला ख़ामेनई की शहादत की खबर के बाद पुराना शहर लखनऊ शोक में डूबा दिखाई दिया। कई इलाकों में लोगों ने ग़म का इज़हार किया। एहतियातन लखनऊ पश्चिम पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। (एसीपी, बाजार खाला)वीरेन्द्र विक्रम सिंह और बाजार खाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल गश्त कर हालात का जायज़ा लिया और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। प्रशासन ने सभी नागरिकों से संयम बरतने और किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करने की अपील की है। #iran #Irannews #iranisraelwar #Khamenei #deathnews #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1