जनगणना-2027 कार्य के लिए शहरी क्षेत्र में नियुक्त चार्ज अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए शहरी क्षेत्र के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों और सहयोगियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण गुरूवार को के.पी. कॉलेज देवास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जनगणना कार्य संभाग प्रभारी श्री राजेश मोर्य, जनगणना कार्य जिला प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना के जिला प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग ने एमएमएस पोर्टल पर हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची एवं प्रकिया प्रवाह का भी हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया और प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की सूची को एक्सेल में अपलोड कर, नियुक्ति आदेश जारी करने के बारे में भी बताया।
जनगणना-2027 कार्य के लिए शहरी क्षेत्र में नियुक्त चार्ज अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन और पर्यवेक्षण के लिए शहरी क्षेत्र के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों और सहयोगियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण गुरूवार को के.पी. कॉलेज देवास में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जनगणना कार्य संभाग प्रभारी श्री राजेश मोर्य, जनगणना कार्य जिला प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना के जिला प्रभारी सुश्री सोनिका गर्ग ने एमएमएस पोर्टल पर हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची एवं प्रकिया प्रवाह का भी हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया और प्रगणकों एवं सुपरवाईजर की सूची को एक्सेल में अपलोड कर, नियुक्ति आदेश जारी करने के बारे में भी बताया।
- *सतना* इंद्रा गर्ल्स कालेज के सामने एक नशेड़ी युवक छात्राओं से कर रहा छेड़छाड़। हाथ मे लिए है ब्लेड1
- इंदौर में जिस पर रहवासियों ने किया विश्वास नहीं ने कर दी 1 करोड़ की धोखधड़ी ग्रीन वैली सोसायटी में आर्थिक अनियमितताओं का मामला चार पदाधिकारियों पर केस दर्ज कनाडिया थाना क्षेत्र का है मामला एंकर - इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली सोसायटी में आर्थिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सोसायटी के रहवासियों की शिकायत के बाद जांच में करीब एक करोड़ रुपये के गबन और वित्तीय गड़बड़ी की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में सोसायटी के चार पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कनाडिया थाना क्षेत्र की ग्रीन वैली सोसायटी के रहवासियों ने कुछ समय पहले सोसायटी समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रहवासियों का आरोप था कि सोसायटी के मेंटेनेंस और अन्य विकास कार्यों के लिए एकत्रित किए गए पैसों के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और खाते में गंभीर अनियमितताएं दिखाई दे रही हैं। शिकायत मिलने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल में यह सामने आया कि सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा बड़ी राशि का हिसाब स्पष्ट नहीं किया गया है। जांच में करीब एक करोड़ रुपये के आसपास की आर्थिक अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोसायटी के कुछ पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने रहवासियों से मेंटेनेंस, विकास कार्य और अन्य मदों के नाम पर राशि तो जमा की, लेकिन उसका सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया। इसके अलावा कई खर्चों का स्पष्ट लेखा-जोखा भी नहीं मिला, जिससे गबन की आशंका और मजबूत हो गई। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने सोसायटी के चार पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कुल कितनी राशि में अनियमितता हुई है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आती है तो उन्हें भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बाइट - राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1
- इंदौर में चल रहे SPL क्रिकेट मैच को प्रमोट करने पहुंचे ग्रेट खली इंदौर नेहरू स्टेडियम इंदौर नेहरू स्टेडियम में सनातनी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का कल रंगारंग उद्घाटन हुआ था आज मैच के पहले सरे दिन भारत के मशहूर ग्रेट खली इस मैच को प्रमोट करने के लिए पहुंचे इन्होंने इस वक्त पर क्या कहा इसे सुने1
- *अंदाज़े से रोज 5 लाख की कमाई हो रही है और* *पुलिस को पता नहीं?* *ऐसा केसे हो सकता है?*1
- इंदौर जिले में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए विशेष मुहिम प्रारंभ की गई है। इस मुहिम के तहत घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस कार्रवाई के लिए तीन विशेष दलों का गठन किया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि इन दलों द्वारा आज सुबह से ही जांच की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। दल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखेंगेउन्होंने बताया कि जांच के दौरान जहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया जाएगा, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आज सुबह से चलाए गए अभियान के तहत तीनों दलों ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। अब तक करीब 35 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी1
- ब्रेकिंग न्यूज़। ग्राम बिछाखेड़ी मैं गांव की और खेत की लाइन एक होने के कारण गांव में बिजली की काफी ज्यादा समस्या हो रही है ठीक से वोल्टेज भी नहीं मिलता है गांव का एक नया ट्रांसफर में लगा है वह अभी तक चालू नहीं हुआ 3 साल होने पर आया करीब डेढ़ लाख से स्वीकृत हुआ ट्रांसफार्मर ग्राम बिछाखेड़ी, सतवास मध्य प्रदेश1
- महाकुंभ मेले माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा फ़िलहाल में बहुत चर्चा में चल रही है क्योंकि उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से घर वालों के विरुद्ध जाकर शादी कर ली है, साथ ही अपने पिता से जान को खतरा बता कर पुलिस सुरक्षा की मांग भी की थी, वहीं लगातार लव जिहाद के आरोप लगने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया जवाब,1
- सोशल मीडिया में दर्शनार्थी द्वारा मैहर मंदिर परिसर में बनाई गई एक वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं vip दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद काफी देर तक पुलिस और दर्शनार्थियों के बीच बहसबाजी देखने को मिली ,किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला और लिखा कि मैहर स्थित शारदा माता मंदिर में शर्मनाक वीआईपी संस्कृति का बोलबाला है। तहसीलदार के विशेष दर्शन के लिए आम श्रद्धालु घंटों इंतजार करते हैं। मंदिर कोई वीआईपी लाउंज नहीं है, मां शारदा के सामने सब बराबर होने चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान करना बंद करें। वीडियो दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।1
- इंदौर में फर्जी डिजिटल अरेस्ट मामले में सूरत से आरोपी गिरफ्तार पूछताछ शुरू सीनियर सिटीजन को फर्जी डिजिटल हाउस अरेस्ट कर ठगी का मामला, सूरत से एक और आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच द्वारा पहले भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में नाम सामने आया था सीनियर सिटीजन को डरा कर ठगी की करते थे वारदात एंकर – इंदौर में एक सीनियर सिटीजन को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, वहीं अब पुलिस ने एक और आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वियो पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले बदमाशों ने एक सीनियर सिटीजन को फोन कॉल और ऑनलाइन माध्यम से डराकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर लिया था। ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर बुजुर्ग को लगातार फोन और वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और जांच के नाम पर उनसे बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद पुलिस टीम को सूरत भेजा गया। वहां से पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी की रकम को अपने डिजिटल वॉलेट में प्राप्त करता था। इसके बदले उसे करीब एक लाख रुपये का कमीशन मिलने वाला था। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पूरी ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि सूरत में बैठकर आरोपी इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपी सतीश और उसके दो अन्य साथी एक विदेशी ठग के संपर्क में थे, जो चीन का बताया जा रहा है। वही चाइनीज ठग ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहा था और उसी के अनुसार पूरी ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने की आशंका भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बाइट - राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी , इंदौर1