Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी में 27 सेअखिल भारतीय मलखंभ प्रतियोगिता,16 राज्यों की टीमें लेंगी भाग
Bablu Ramaiya
झांसी में 27 सेअखिल भारतीय मलखंभ प्रतियोगिता,16 राज्यों की टीमें लेंगी भाग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी में 27 सेअखिल भारतीय मलखंभ प्रतियोगिता,16 राज्यों की टीमें लेंगी भाग1
- वार्ड नंबर 2 तालपुरा में आयोजित हुआ विशाल भंडारा......3
- संत-महंतों की पावन परंपरा और सेवा-संस्कारों से जुड़ा रहा महंत राजूदास महाराज का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन संत-महंतों की पावन परंपरा और सेवा-संस्कारों से जुड़ा रहा महंत राजूदास महाराज का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आगमन झाँसी। श्री श्री 1008 महंत राजूदास जी महाराज, श्रीहनुमानगढ़ी अयोध्या, इन दिनों धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रवास पर बुंदेलखंड पहुंचे। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के यहां आयोजित गणेश उत्सव में सम्मिलित होने के उपरांत महंत राजूदास जी महाराज जालौन जनपद के ग्राम पचोखरा पहुंचे, जहां गोलोकवासी संत श्री राजेश्वरानंद जी महाराज (राजेश रामायणी जी) के 72वें प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित कथा उत्सव एवं भजन संध्या में उन्होंने सहभागिता की। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के पश्चात महंत राजूदास जी महाराज ने भांडेर स्थित रामगढ़ वाली माता के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने खेड़ापति हनुमान जी के चरणों में भी माथा टेककर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत महंत राजूदास जी महाराज दतिया स्थित मां पीतांबरा के पावन दरबार पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां पीतांबरा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात महंत राजूदास जी महाराज समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी के कार्यालय पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। महंत राजूदास जी महाराज ने डॉ. संदीप सरावगी द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल किसी व्यक्ति की सहायता करना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में इसे नर सेवा-नारायण सेवा के रूप में देखा गया है। जब कोई व्यक्ति अपने सामर्थ्य और संसाधनों को जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पित करता है, तो वह वास्तव में ईश्वर की ही सेवा करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. संदीप सरावगी द्वारा संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंदों, असहायों और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। सेवा की यह भावना समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और सद्भाव को मजबूत करती है। महंत राजूदास जी महाराज ने कहा कि धन, पद और प्रतिष्ठा तभी सार्थक हैं, जब उनका उपयोग समाज और मानवता के हित में हो। बुंदेलखंड की धरती संतों, वीरों और सेवाभावी लोगों की धरती रही है और यहां सेवा की ऐसी परंपरा को आगे बढ़ाना अपने आप में पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने महंत राजूदास जी महाराज का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि संतों का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देने वाला होता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके लिए कोई प्रदर्शन या उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक माध्यम है। संघर्ष सेवा समिति का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और सेवा पहुंचाना है। संत-महात्माओं के आशीर्वचन से सेवा के इस संकल्प को और अधिक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने महंत राजूदास जी महाराज द्वारा दिए गए आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय से प्रस्थान कर महंत राजूदास जी महाराज ने श्री रामराजा सरकार, ओरछा के दर्शन-पूजन किए। ओरछा धाम में रामराजा सरकार के दर्शन के दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा, राष्ट्र एवं समाज के कल्याण तथा जन-जन में सद्भाव की कामना की। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के उपरांत महंत राजूदास जी महाराज गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर गए। उनका गोरखपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ श्री गोरक्षनाथ मंदिर में भेंट एवं दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। महंत राजूदास जी महाराज का यह प्रवास धार्मिक आस्था, संत परंपरा, सामाजिक सेवा और सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों को एक सूत्र में जोड़ने वाला रहा। जालौन से लेकर भांडेर, दतिया, झाँसी और ओरछा तक उनके प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।1
- झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए 204 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े 39 लाख रुपये बताई जा रही है। झाँसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने गुम हुए 204 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े 39 लाख रुपये बताई जा रही है। ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और IG झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन में, SSP झाँसी विकास कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आज पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में SSP विकास कुमार ने सभी 204 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सर्विलांस टीम ने तकनीक की मदद से ये फोन ट्रेस किए।4
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में #JhansiPolice द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में जनपद स्तर पर सर्विलांस टीम एवं थाना स्तर पर CEIR पोर्टल के माध्यम से 204 गुम/खोए मोबाइल फोन(अनुमानित कीमत ₹39.50 लाख रूपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। सुने एसएसपी झांसी विकास कुमार की वीडियो बाइट-1
- ग्राम गढ़ी मानसिंह रावत मामले में राम बाई पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्राम गढ़ी मानसिंह रावत मामले में राम बाई पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय1
- पंडोखर सरकार का धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा हमला, बोले- ये हिंदू राष्ट्र नहीं वोट यात्रा है, सनातन के नाम पर राजनीति पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की बुंदेलखंड यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की यह पांच दिन, पांच सौ किलोमीटर की यात्रा सागर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना जिलों में हो रही है। यह हिंदू राष्ट्र, सनातन, रामराज्य या गौ माता के लिए नहीं है, बल्कि राजनीतिक यात्रा है। महाराज ने कहा कि यह विधानसभा-लोकसभा का सपना और मंत्री बनने की तैयारी है। भीड़ और समर्थन का सर्वे कर रहे हैं कि कहां से चुनाव लड़ना सेफ रहेगा। अगर यह यात्रा धार्मिक होती तो हैदराबाद, पश्चिम बंगाल या कश्मीर में होती, जहां हिंदुओं को जगाने की जरूरत है। यह वोट यात्रा है। *1
- ग्राम गढ़ी मानसिंह रावत मामले में जानकी बाई पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्राम गढ़ी मानसिंह रावत मामले में जानकी बाई पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय1