logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशांबी में हरे महुआ पेड़ों की कटाई का आरोप, वन विभाग की भूमिका पर सवाल कौशांबी (उ.प्र.) — संदीपन घाट थाना क्षेत्र की रायपुर चौकी अंतर्गत बदनपुर गांव के पास विशाल हरे महुआ पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी माफिया द्वारा वन विभाग से चार पेड़ों की अनुमति लेने के बाद आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में फल देने वाले महुआ सहित अन्य हरे पेड़ों की लगातार कटाई की जा रही है। आरोप है कि दिन और रात के समय कटाई कर हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकरण में चायल और सिराथू रेंज के वन विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परमिशन प्रक्रिया में अनियमितता हुई है और अधिक संख्या में हरे पेड़ों की कटाई कर दी गई, जबकि अनुमति सीमित पेड़ों के लिए थी। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार पोस्ट और शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच या ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ऐसे अधिकारियों पर हो तत्काल कार्रवाई।

3 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कौशांबी में हरे महुआ पेड़ों की कटाई का आरोप, वन विभाग की भूमिका पर सवाल कौशांबी (उ.प्र.) — संदीपन घाट थाना क्षेत्र की रायपुर चौकी अंतर्गत बदनपुर गांव के पास विशाल हरे महुआ पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी माफिया द्वारा वन विभाग से चार पेड़ों की अनुमति लेने के बाद आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में फल देने वाले महुआ सहित अन्य हरे पेड़ों की लगातार कटाई की जा रही है। आरोप है कि दिन और रात के समय कटाई कर हरियाली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकरण में चायल और सिराथू रेंज के वन विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परमिशन प्रक्रिया में अनियमितता हुई है और अधिक संख्या में हरे पेड़ों की कटाई कर दी गई, जबकि अनुमति सीमित पेड़ों के लिए थी। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार पोस्ट और शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जांच या ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ऐसे अधिकारियों पर हो तत्काल कार्रवाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा, अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।
    1
    बेकसूर पत्रकार को जेल भेजने पर तीसरे दिन भी पत्रकारों ने दिया धरना,एसडीएम आकाश सिंह को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी... संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी पत्रकार इस्तियाक अहमद को कथित रूप से राजनीतिक कारणों से जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने एकजुट होकर शनिवार को तीसरे दिन भी डायट मैदान में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शनिवार को एसडीएम आकाश सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार इश्तियाक अहमद एवं उनके परिजनों के खिलाफ साजिशन फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया गया कि राकेश चौधरी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया, जबकि घटना के समय पत्रकार मौके पर मौजूद ही नहीं थे। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के दबाव में साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है।पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक पत्रकार को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी पत्रकार पर बिना ठोस साक्ष्य व गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किए जाने की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के पत्रकार ने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे दबाने या डराने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम आकाश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, संरक्षक रमेश चंद्र अकेला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी के नेता, किसान यूनियन नेता सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मो सैफ, समाजसेवी धनराज सिंह सहित प्रेस क्लब संरक्षक रमेश चंद्र अकेला , अध्यक्ष बृजेश गौतम , अली मुक्तजा , जिया रिजवी , अशोक विश्वकर्मा,  अली अहमद , इंतजार रिजवी, डीएस यादव , राम किशन , प्रसिद्ध मिश्रा, सुनील साहू, बलराम साहू,सिराथू अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य , रवि अग्रहरि , आबिद हुसैन , बाकर हुसैन , अनिरुद्ध पांडेय , अभिसार भारतीय , अखिलेश गौतम , संदीप पाल , मनोज मौर्य , राम विलास पटेल , शिव शंकर मोदनवाल, दिलशाद अहमद, अनुराधा यादव , रवि केसरवानी , अशोक केसरवानी , पंकज केसरवानी , राजकुमार , चंद्रशेखर  , चंद्रिका प्रसाद , आर्या शुक्ला , संतलाल मौर्य , तालिब, जाहिद ,आशीष चक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    6 hrs ago
  • *भरवारी-कौशाम्बी* *बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त* *एक की हालत गंभीर दो को हल्की चोटें सूचना पर 108 द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया* *भरवारी-कौशाम्बी* बता दें कि बाइक सवार तीनों लोग गोविंद पुत्र कलोटी लाल उम्र लगभग 25 वर्ष व धारा सिंह पुत्र रतनलाल उम्र लगभग 26 वर्ष शिवकरण उर्फ बादशाह पुत्र ननकू लाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नथैया का पूरवा नेवादा मखदुमपुर काजी थाना कोखराज कौशांबी तीनो व्यक्ति घर से समान खरीदनें भरवारी बाजार गए हुए थे तत्पश्चात घर लौटते वक्त चमरूपुर के निकट लाटपुर पुलिया के निकट पहुंचे ही थे कि पुलिया के बगल से बनी रोड जो उनके घर की ओर जाती है मुड़ने से पहले ही अज्ञात कारण से अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराए गुमटी में बैठे स्थानीय लोगों का कहना है जब तक वह समझ पाते मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी की बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और पुलिया से जा टकराए जिससे तीनों लोग घायल हो गए और गोविंद पुत्र कलोटी लाल लगभग उम्र 25 को गंभीर चोट लग गई व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई स्थानीय लोगों ने यह हादसा देख तुरंत डायल 108 को सूचित किया सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस सेवा दे रहे टेक्नीशियन महेश कुमार व ड्राइवर रवि तिवारी पायलट की रफ्तार से मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का समय रहते इलाज शुरू किया गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ व 108 के पायलट रवि तिवारी की कुशल सेवा से लोगों में संतुष्टि का एहसास भी हुआ कि अभी फोन किया और तत्काल सेवा उपलब्ध हो गई घटना की सूचना लोगों द्वारा परिजन को दे दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी
    1
    *भरवारी-कौशाम्बी*
*बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराए बाइक क्षतिग्रस्त*
*एक की हालत गंभीर दो को हल्की चोटें सूचना पर 108 द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया*
*भरवारी-कौशाम्बी* बता दें कि बाइक सवार तीनों लोग गोविंद पुत्र कलोटी लाल उम्र लगभग 25 वर्ष व धारा सिंह पुत्र रतनलाल उम्र लगभग 26 वर्ष शिवकरण उर्फ बादशाह पुत्र ननकू लाल उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत नथैया का पूरवा नेवादा मखदुमपुर काजी थाना कोखराज कौशांबी तीनो व्यक्ति घर से समान खरीदनें भरवारी बाजार गए हुए थे तत्पश्चात घर लौटते वक्त चमरूपुर के निकट लाटपुर पुलिया के निकट पहुंचे ही थे कि पुलिया के बगल से बनी रोड जो उनके घर की ओर जाती है मुड़ने से पहले ही अज्ञात कारण से अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराए गुमटी में बैठे स्थानीय लोगों का कहना है जब तक वह समझ पाते मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार में थी की बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और पुलिया से जा टकराए जिससे तीनों लोग घायल हो गए और गोविंद पुत्र कलोटी लाल लगभग उम्र 25 को गंभीर चोट लग गई व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई स्थानीय लोगों ने यह हादसा देख तुरंत डायल 108 को सूचित किया सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस सेवा दे रहे टेक्नीशियन महेश कुमार व ड्राइवर रवि तिवारी पायलट की रफ्तार से मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का समय रहते इलाज शुरू किया गया स्थानीय लोगों की सूझबूझ व 108 के पायलट रवि तिवारी की कुशल सेवा से लोगों में संतुष्टि का एहसास भी हुआ कि अभी फोन किया और तत्काल सेवा उपलब्ध हो गई घटना की सूचना लोगों द्वारा परिजन को दे दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🔴 पत्रकार की गिरफ्तारी पर बवाल – कौशांबी में संगठनों का धरना, पुलिस पर दबाव के आरोप श्रेय टीवी कौशांबी ब्यूरो चीफ शुभम पाण्डेय की खास रिपोर्ट। पत्रकारों ने जिला अधिकारी कौशांबी को सौपा ज्ञापन निष्पक्ष कार्यवाही की मांग कौशांबी से बड़ी खबर… पत्रकार इश्तियाक की गिरफ्तारी को लेकर जिले में सियासी और पत्रकारिता जगत में हलचल तेज हो गई है। पत्रकार संगठनों ने गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, कौशांबी जिले में पत्रकार इश्तियाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद पत्रकार संगठनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पत्रकार संगठनों का दावा है कि घटना के समय इश्तियाक एक शादी समारोह में मौजूद थे और उन्हें बेवजह फंसाया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने कुछ नेताओं के दबाव में आकर बिना समुचित जांच के मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी के विरोध में प्रेस क्लब कौशांबी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्य एकजुट हो गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। मामला यहीं नहीं थमा… मंझनपुर जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है जांच प्रक्रिया जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। श्रेय टीवी लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। मामला जांच का विषय है और दोनों पक्षों के तथ्यों के आधार पर आगे की सच्चाई सामने आएगी। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है और क्या पत्रकार संगठनों की मांगों पर प्रशासन कोई निर्णय लेता है।
    1
    🔴 पत्रकार की गिरफ्तारी पर बवाल – कौशांबी में संगठनों का धरना, पुलिस पर दबाव के आरोप
श्रेय टीवी कौशांबी ब्यूरो चीफ शुभम पाण्डेय की खास रिपोर्ट।
पत्रकारों ने जिला अधिकारी कौशांबी को सौपा ज्ञापन निष्पक्ष कार्यवाही की मांग
कौशांबी से  बड़ी खबर… पत्रकार इश्तियाक की गिरफ्तारी को लेकर जिले में सियासी और पत्रकारिता जगत में हलचल तेज हो गई है। पत्रकार संगठनों ने गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, 
कौशांबी जिले में पत्रकार इश्तियाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद पत्रकार संगठनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
पत्रकार संगठनों का दावा है कि घटना के समय इश्तियाक एक शादी समारोह में मौजूद थे और उन्हें बेवजह फंसाया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने कुछ नेताओं के दबाव में आकर बिना समुचित जांच के मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी के विरोध में प्रेस क्लब कौशांबी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्य एकजुट हो गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
मामला यहीं नहीं थमा… मंझनपुर जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है   जांच प्रक्रिया जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
श्रेय टीवी लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। मामला जांच का विषय है और दोनों पक्षों के तथ्यों के आधार पर आगे की सच्चाई सामने आएगी।
अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है और क्या पत्रकार संगठनों की मांगों पर प्रशासन कोई निर्णय लेता है।
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dhirendra Shukla
    1
    Post by Dhirendra Shukla
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    Voice of people ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Abhishek Singh
    1
    Post by Abhishek Singh
    user_Abhishek Singh
    Abhishek Singh
    Voice of people खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस लगातार चर्चा में बना हुआ है।
    1
    पुलिस लगातार चर्चा में बना हुआ है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज मे ह्दयसेतू पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ ह्दयसेतू (एस0टी0ई0एम0आई0) केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य, हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार के लिए लाये जाते है, तो इनका ई0सी0जी0 तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू,प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ परामर्शदाता, उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, ,सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार तथा प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं एम0बी0बी0एस0 बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
    1
    मेडिकल कॉलेज मे ह्दयसेतू पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ ह्दयसेतू  (एस0टी0ई0एम0आई0) केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य, हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार के लिए लाये जाते है, तो इनका ई0सी0जी0 तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू,प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है। 
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ परामर्शदाता, उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, ,सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार तथा प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं एम0बी0बी0एस0 बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.