Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरायमीर आजमगढ़: आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक हिरासत में, पुलिस की सख्त चेतावनी सरायमीर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी फरहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या साम्प्रदायिक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित सामग्री पोस्ट करने से बचें।
SHATRUGHAN DEVPURIA
सरायमीर आजमगढ़: आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक हिरासत में, पुलिस की सख्त चेतावनी सरायमीर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी फरहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही जारी है। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या साम्प्रदायिक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक या विवादित सामग्री पोस्ट करने से बचें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- ग्रामीण जन चेतना सेवा संस्थान, 1614, आवास विकास कालोनी, कटरा, बस्ती, उत्तर प्रदेश की शाखा- करियापार राउत, बस्ती सदर, बस्ती में गरीब बच्चे निशुल्क शिक्षण सामग्री सहित निशुल्क शिक्षा ग्रहण करते हुए। 🙏👍2
- अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी बाजार के पास एक ई रिक्शा पलट जाने के कारण उसके नीचे दबकर एक 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।1
- धनघटा क्षेत्र में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा उस समय देखने को मिला जब थाने पर तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंजनी सरोज ने सड़क किनारे थक-हार कर बैठी एक महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जाता है कि महिला काफी देर से सड़क किनारे परेशान हालत में बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला दरोगा की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर महिला को सहारा दिया, उसकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उसे पास की दुकान से पानी खरीदकर पिलाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस मानवीय व्यवहार को देखा तो उन्होंने दरोगा की सराहना की। आमतौर पर पुलिस की सख्त छवि के बीच इस तरह की संवेदनशील पहल ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाते हैं, बल्कि समाज में विश्वास और सम्मान भी बढ़ाते हैं। महिला दरोगा के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।2
- जय भीम जय भारत1
- बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को यहां कहा कि भाजपा से जुड़े पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर समाज के प्रहरी थे, वे समाज को दिशा देने वाले नेता थे उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। जब भी कोई बात होती थी तो वे मुखर होकर समाज की लड़ाई लड़ते थे। राजनीति में आपसी मतभेद को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनसे मेरा कोई विरोध नही था। नेता-नेता में कहाॅं लड़ाई होती है। कहा कि निधन की खबर सुनकर शोक श्रद्धांजलि देने आया था। परिजनों को सांत्वना दिया। कहा कि हर किसी को यह सांस्कारिक दुनिया छोड़कर जाना ही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर दिवंगत पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर के ग्राम टगुनियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। दिवंगत राजभर के चित्र पर फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मीडिया के सवालों के जबाब में कहा कि आज समय रानीतिक बाते करने का तो नही है, किन्तु सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव महिला आरक्षण के विरोधी हैं, यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो विल के खिलाफ उन्हेंसंविधान में बाराबरी का अधिकार दिया है। सदन में अपनी बात रखनी चाहिए थी। कहा कि बीते 24 सालों से हम महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते आ रहे हैं। कहा कि संविधान में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। और लम्बे समय से राजनीति में आरक्षण की बात सिर्फ चर्चा में बनकर रही है। 16,17 व 18 की तिथि लोक सभा में चर्चा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अमित शाह ने निर्धारित किया है। इसमें विपक्ष को अपनी बात सदन में रखनी चाहिए। लोकसभा व विधान सभा की सीटे आरक्षण के हिसाब से बढ़ रही हैं। जो विरोध कर रहे हैं वे महिला विरोधी हैं। त्रिस्तरीय आरक्षण की तर्ज पर लोक सभा व विधान सभा का चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण दिये जाने के हम पक्षधर है।1
- अंबेडकर नगर के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर हुई है बवाल पर सख्त कदम उठाते हुए नवगत एसपी प्राची सिंह ने दो दरोगा और एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई किया है ।1
- संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत कटया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान विजय प्रकाश के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कटया गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ हरेवा अलाइचक तकिया होते हुए कटया तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर विजय प्रकाश ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कमलेश कुमार, संतोष चौहान, राजेश कुमार, वली मोहम्मद, कटवारू, आनंद, आकाश, राम सकल, कन्हैया, अमरजीत, दीपक, चंद्र प्रकाश, राधेश्याम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1