logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रानी लक्ष्मीबाई की अखंड ज्योत झांसी से ग्वालियर लाई गई। इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

9 hrs ago
user_Amit Chauhan
Amit Chauhan
तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

रानी लक्ष्मीबाई की अखंड ज्योत झांसी से ग्वालियर लाई गई। इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के भितरवार कस्बे में मेन रोड स्थित पटवारी कॉलोनी में गर्मी के कारण एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना से राहगीरों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियातन, बिजली विभाग ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के भितरवार कस्बे में मेन रोड स्थित पटवारी कॉलोनी में गर्मी के कारण एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना से राहगीरों के बीच अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियातन, बिजली विभाग ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ग्वालियर जिले के भितरवार नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित पुराने बड़े जैन मंदिर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर के शिखर पर लगे पीतल के अष्टधातु कलश चुरा लिए। श्रद्धालुओं ने मंगलवार रात को कलश गायब देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट अजय चौधरी, डॉग हैंडलर विकास सिंह तोमर और डॉग लाइकेन भी थे। टीम ने जैन मंदिर का मुआयना किया, जहां डॉग ने चोरों का पीछा किया और दूर तक गया। वहीं, शिखर पर चढ़कर फिंगरप्रिंट लिए गए। एसडीओपी नगाइच और थाना प्रभारी कुशवाह ने आसपास के लोगों और जैन समुदाय के लोगों से घटना की जानकारी भी ली। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों के सुराग के लिए टीमें बनाकर क्षेत्र में सूचना प्रसारित कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने लाखों का माल पार किया है।
    3
    ग्वालियर जिले के भितरवार नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित पुराने बड़े जैन मंदिर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर के शिखर पर लगे पीतल के अष्टधातु कलश चुरा लिए। श्रद्धालुओं ने मंगलवार रात को कलश गायब देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट अजय चौधरी, डॉग हैंडलर विकास सिंह तोमर और डॉग लाइकेन भी थे। टीम ने जैन मंदिर का मुआयना किया, जहां डॉग ने चोरों का पीछा किया और दूर तक गया। वहीं, शिखर पर चढ़कर फिंगरप्रिंट लिए गए। एसडीओपी नगाइच और थाना प्रभारी कुशवाह ने आसपास के लोगों और जैन समुदाय के लोगों से घटना की जानकारी भी ली।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों के सुराग के लिए टीमें बनाकर क्षेत्र में सूचना प्रसारित कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने लाखों का माल पार किया है।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जौरा नगर में विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का पगार रोड पर स्थित शासकीय महाविद्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्वागत देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के जौरा आगमन पर किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
    1
    जौरा नगर में विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का पगार रोड पर स्थित शासकीय महाविद्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्वागत देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के जौरा आगमन पर किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नगरा पुलिस ने अवैध रेत के भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रॉली रेत नष्ट मुरैना जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर व एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई। 16 और 17 जून को नगरा डेयरी के पास तथा साहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उपनिरीक्षक सुखदेव चौहान सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगरा पुलिस ने अवैध रेत के भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रॉली रेत नष्ट मुरैना जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर व एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई। 16 और 17 जून को नगरा डेयरी के पास तथा साहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उपनिरीक्षक सुखदेव चौहान सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    3
    नगरा पुलिस ने अवैध रेत के भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रॉली रेत नष्ट

मुरैना जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर व एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई।
16 और 17 जून को नगरा डेयरी के पास तथा साहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उपनिरीक्षक सुखदेव चौहान सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नगरा पुलिस ने अवैध रेत के भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रॉली रेत नष्ट
मुरैना जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर व एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई।
16 और 17 जून को नगरा डेयरी के पास तथा साहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उपनिरीक्षक सुखदेव चौहान सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशाल कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को महज 06 घंटे में किया गिरफ्तार* *थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशाल कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को महज 06 घंटे में किया गिरफ्तार* *एक आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर रायफल एवं दो जीवित कारतूस जप्त किए* घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 17.06.2026 को शाम लगभग 08:00 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी, दतिया में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल दतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद साक्षी रोहित यादव की रिपोर्ट पर आरोपी अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांग पाठक, राहुल बुंदेला एवं विकास शर्मा के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/2026, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में घटना स्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आरोपियों की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की— 1.दिव्यांग उर्फ दिव्यांक पुत्र मनोज पाठक, निवासी पीताम्बरा पीठ के पास, दतिया। 2.राहुल बुंदेला पुत्र बुद्ध सिंह बुंदेला, निवासी बायपास फिल्टर के पास, दतिया। 3.विकास शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा, निवासी ग्राम सहगोरा, हाल शीतल नगर कॉलोनी, दतिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विशाल कुशवाहा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी दिव्यांग पाठक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर रायफल एवं दो जीवित कारतूस विधिवत जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, उपनिरीक्षक विवेक राय, सहायक उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्य, प्रधान आरक्षक शिव गोविंद, राजीव वर्मा, रामसेवक, आरक्षक हेमंत प्रजापति, रविंद्र यादव, आनंद तोमर, गोविंद भदौरिया, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, देवेश शर्मा, मुनेश बधेल, भरत रावत, राम मिलन, धर्मेंद्र यादव, श्रीकृष्ण तिवारी, अजय सिरोही, आरक्षक अनिल बाजपेयी तथा प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशाल कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को महज 06 घंटे में किया गिरफ्तार* 

*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विशाल कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को महज 06 घंटे में किया गिरफ्तार* 
*एक आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर रायफल एवं दो जीवित कारतूस जप्त किए* 
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.06.2026 को शाम लगभग 08:00 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी, दतिया में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल दतिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चश्मदीद साक्षी रोहित यादव की रिपोर्ट पर आरोपी अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांग पाठक, राहुल बुंदेला एवं विकास शर्मा के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 357/2026, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* 
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में घटना स्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम द्वारा वैज्ञानिक परीक्षण कराया गया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
आरोपियों की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की—
1.दिव्यांग उर्फ दिव्यांक पुत्र मनोज पाठक, निवासी पीताम्बरा पीठ के पास, दतिया।
2.राहुल बुंदेला पुत्र बुद्ध सिंह बुंदेला, निवासी बायपास फिल्टर के पास, दतिया।
3.विकास शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा, निवासी ग्राम सहगोरा, हाल शीतल नगर कॉलोनी, दतिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विशाल कुशवाहा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी दिव्यांग पाठक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर रायफल एवं दो जीवित कारतूस विधिवत जप्त किए गए हैं।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, उपनिरीक्षक विवेक राय, सहायक उपनिरीक्षक हाकिम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्य, प्रधान आरक्षक शिव गोविंद, राजीव वर्मा, रामसेवक, आरक्षक हेमंत प्रजापति, रविंद्र यादव, आनंद तोमर, गोविंद भदौरिया, अरविंद रावत, दीपक शुक्ला, देवेश शर्मा, मुनेश बधेल, भरत रावत, राम मिलन, धर्मेंद्र यादव, श्रीकृष्ण तिवारी, अजय सिरोही, आरक्षक अनिल बाजपेयी तथा प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • दतिया में विशाल कुशवाहा हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के बाद उनका जुलूस भी निकाला। यह घटना दतिया जिले में हुई।
    1
    दतिया में विशाल कुशवाहा हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के बाद उनका जुलूस भी निकाला। यह घटना दतिया जिले में हुई।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 52, गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की सड़क पिछले 5 वर्षों से शिलान्यास का इंतजार कर रही है, जिससे स्थानीय रहवासी और स्कूल संचालक खासे परेशान हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नारायण सिंह कुशवाह का गृह क्षेत्र बताया जाता है, जबकि इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के सोनू कुशवाह हैं। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 6 स्कूल और 2 बड़ी कॉलोनियां स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों, धूल और जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और स्कूल संचालकों ने कई बार मंत्री जी, अन्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन 5 वर्षों के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जनता अब सवाल उठा रही है कि विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की नजर आखिर कब इस सड़क पर पड़ेगी और इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की यह सड़क कब बनेगी।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 52, गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की सड़क पिछले 5 वर्षों से शिलान्यास का इंतजार कर रही है, जिससे स्थानीय रहवासी और स्कूल संचालक खासे परेशान हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नारायण सिंह कुशवाह का गृह क्षेत्र बताया जाता है, जबकि इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के सोनू कुशवाह हैं।

इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 6 स्कूल और 2 बड़ी कॉलोनियां स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों, धूल और जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और स्कूल संचालकों ने कई बार मंत्री जी, अन्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन 5 वर्षों के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

जनता अब सवाल उठा रही है कि विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की नजर आखिर कब इस सड़क पर पड़ेगी और इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की यह सड़क कब बनेगी।
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा स्थित बीएसएफ अकादमी के सुरक्षा भवन के पीछे से अज्ञात चोरों ने चंदन के दो से तीन पेड़ काट लिए। सुरक्षा भवन को बीएसएफ का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, और इसी संवेदनशील क्षेत्र से इन पेड़ों को काटा गया है, जिससे अकादमी में हड़कंप मच गया है। इस घटना के संबंध में सिटी थाना डबरा में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    3
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा स्थित बीएसएफ अकादमी के सुरक्षा भवन के पीछे से अज्ञात चोरों ने चंदन के दो से तीन पेड़ काट लिए। सुरक्षा भवन को बीएसएफ का सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, और इसी संवेदनशील क्षेत्र से इन पेड़ों को काटा गया है, जिससे अकादमी में हड़कंप मच गया है।

इस घटना के संबंध में सिटी थाना डबरा में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुरैना आमने-सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों पक्ष के एक-एक युवक हुआ घायल मुरैना आमने-सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों पक्ष के एक-एक युवक हुआ घायल
    1
    मुरैना आमने-सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों पक्ष के एक-एक युवक हुआ घायल
मुरैना आमने-सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों पक्ष के एक-एक युवक हुआ घायल
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.