Shuru
Apke Nagar Ki App…
सामौर बाबा धाम पर 5 मार्च से 11 मार्च तक लगेगा श्रद्धा और भक्ति का मेला सिरसागंज के करहरा स्थित प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम पर इस वर्ष साप्ताहिक होली मेला महोत्सव का भव्य आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च तक किया जाएगा। मेला समिति के संयोजक हाकिम सिंह कुशवाह ने बताया कि इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिसमे प्रसिद्ध कलाकार हंसराज रघुवंशी, लखबीर सिंह लक्खा, ब्रजेश शांडिल्य और प्रसिद्ध 'साधो बैंड' अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। तो वही मथुरा की गीतांजलि शर्मा द्वारा ब्रज की होली और वाराणसी के कलाकारों द्वारा शिव तांडव की नृत्य नाटिका पेश की जाएगी। तैयारियों को लेकर धाम परिसर में समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।
Thakur Aditya pratap singh
सामौर बाबा धाम पर 5 मार्च से 11 मार्च तक लगेगा श्रद्धा और भक्ति का मेला सिरसागंज के करहरा स्थित प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम पर इस वर्ष साप्ताहिक होली मेला महोत्सव का भव्य आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च तक किया जाएगा। मेला समिति के संयोजक हाकिम सिंह कुशवाह ने बताया कि इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिसमे प्रसिद्ध कलाकार हंसराज रघुवंशी, लखबीर सिंह लक्खा, ब्रजेश शांडिल्य और प्रसिद्ध 'साधो बैंड' अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। तो वही मथुरा की गीतांजलि शर्मा द्वारा ब्रज की होली और वाराणसी के कलाकारों द्वारा शिव तांडव की नृत्य नाटिका पेश की जाएगी। तैयारियों को लेकर धाम परिसर में समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महाशिवरात्रि को लेकर सिरसागंज के शिवालयों में तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि कल पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और चारों ओर केसरिया झंडे लहरा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। बता दे प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है। यहाँ साढ़े चार फुट ऊँची विशाल शिवलिंग विराजमान है तो वहीं जदुद्वारा मंदिर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा और 80 फीट ऊँचा विशाल शिवालय आकर्षण का केंद्र है। यहाँ की विशेषता यह है कि श्रद्धालु एक ही स्थान पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीकात्मक दर्शन कर सकते है। इसके अलावा बनखंडेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी विशेष सजावट की गई है। महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। कावड़ मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- Post by Maharaj Singh1
- Post by Anish Yadav1
- **महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं वार्ड संख्या 30 जिला पंचायत सदस्य चुनाव में समर्थन की अपील** महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, राजू यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ), आम आदमी पार्टी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश एवं आगरा मंडल अध्यक्ष, भारतीय किसान संगठन की ओर से समस्त प्रदेशवासियों, किसान भाइयों-बहनों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ। भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य बने रहे। महाशिवरात्रि का यह त्योहार हमें सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज मैं विशेष रूप से वार्ड संख्या 30 (जिला पंचायत सदस्य चुनाव) के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आपका बहुमूल्य आशीर्वाद और समर्थन मेरे साथ बना रहे। आम आदमी पार्टी और भारतीय किसान संगठन की ओर से मैं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, गरीबों और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनका समाधान करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा हूँ। आपका एक वोट विकास की नई लहर लाएगा और वार्ड 30 को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कृपया अपना अमूल्य मत और आशीर्वाद बनाए रखें। **संपर्क:** राजू यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (किसान प्रकोष्ठ), आम आदमी पार्टी, मैनपुरी आगरा मंडल अध्यक्ष, भारतीय किसान संगठन मोबाइल: [यदि उपलब्ध हो तो डालें, उदाहरण: 7088821565 -4
- Post by Umesh Rajput1
- जसवंतनगर के सैफई मार्ग स्थित कृष्णा उत्सव मैरिज होम में एक स्टॉल संचालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मोहल्ला लुधपुरा निवासी संजीव उर्फ संजू पुत्र मुकुट सिंह ने इस संबंध में तहरीर दी है। संजीव ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी 2026 की रात वह मैरिज होम में कॉफी मशीन का स्टॉल लगाए हुए थे। तभी पंकज पुत्र रामवीर सिंह, निवासी यदुवंशनगर, थाना शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), अपने साथियों तरुण, गुलशन और सौरभ के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने संजीव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब संजीव और उनके सहयोगी बड़े लाल प्रजापति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- अहीर टोला (वार्ड नंबर 19) में गंदगी की गंभीर समस्या, सभासद ने खुद संभाली कमान ----- वार्ड नंबर 19 के अहीर टोला क्षेत्र में गंदगी और जाम नाली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है।वार्ड सभासद संजीव कुमार ने नगर पालिका की लापरवाही के विरोध में खुद सड़क पर उतरकर गंदगी साफ की। उन्होंने बताया कि कई बार अवगत कराने के बावजूद नगर पालिका द्वारा पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। पुलिया के संकरी होने के कारण नाली में कचरा और गंदगी जाम हो जाती है, जिससे गंदा पानी गलियों में बहने लगता है। इससे आम नागरिकों का आवागमन दूभर हो गया है। स्थानीय नागरिक दिनेश कुमार मोनू, शिव सिंह मास्टर, घनश्याम यादव, गोविंद यादव, कल्लू यादव, दीपू यादव, योगेश यादव और पंकज यादव ने मांग की है कि नगर पालिका जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराए और क्षेत्र को गंदगी से निजात दिलाए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन महिलाएं इसी मार्ग से होकर शिव मंदिर में पूजा करने जाती हैं। ऐसे में गंदगी और बदबू के बीच उनका गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- सिरसागंज के करहरा स्थित प्रसिद्ध सामौर बाबा धाम पर इस वर्ष साप्ताहिक होली मेला महोत्सव का भव्य आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च तक किया जाएगा। मेला समिति के संयोजक हाकिम सिंह कुशवाह ने बताया कि इस महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। जिसमे प्रसिद्ध कलाकार हंसराज रघुवंशी, लखबीर सिंह लक्खा, ब्रजेश शांडिल्य और प्रसिद्ध 'साधो बैंड' अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। तो वही मथुरा की गीतांजलि शर्मा द्वारा ब्रज की होली और वाराणसी के कलाकारों द्वारा शिव तांडव की नृत्य नाटिका पेश की जाएगी। तैयारियों को लेकर धाम परिसर में समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।1