गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद स्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। गोष्ठी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण, महिला संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाओं तथा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति (फेज-5) के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में जनजागरूकता अभियान चलाने एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश प्रसारित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। अनावश्यक भंडारण पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऑपरेशन दहन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ड्यूटी प्रबंधन, शस्त्र दुकानों की जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ रखा जाए।
गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद स्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। गोष्ठी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण, महिला संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाओं तथा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति (फेज-5) के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाओं को
सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में जनजागरूकता अभियान चलाने एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश प्रसारित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। अनावश्यक भंडारण पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऑपरेशन दहन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ड्यूटी प्रबंधन, शस्त्र दुकानों की जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ रखा जाए।
- संतकबीरनगर में धोखाधड़ी का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किया पशु आहार का माल व नकदी, फर्जी नाम से की थी ठगी संतकबीरनगर । जनपद पुलिस ने धोखे से माल हड़पने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पशु आहार से संबंधित विभिन्न सामग्री एवं नकदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त आकाश त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। बरामदगी का विवरण: अभियुक्त के कब्जे से 12 बोरी चोकर, 3 बोरी चुन्नी, 12 बोरी खण्डा दाल, 2 बोरी दर्रा, एक मोबाइल फोन तथा बिक्री की 6,850 रुपये नकदी बरामद की गई। घटना का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को पीड़ित व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता को एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम अनुज सिंह बताते हुए पशु आहार मंगवाया और नगद भुगतान का आश्वासन दिया। विश्वास में आकर व्यापारी ने 69 बोरी माल भेज दिया। चालक को निर्देश देकर माल जंगल बेलहर स्थित एक किराये के मकान में उतरवा लिया गया, जिसके बाद आरोपी ने भुगतान के बहाने चालक को बखिरा बुलाया और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। बाद में जब चालक पुनः मौके पर पहुंचा, तो पता चला कि आरोपी पहले ही माल दूसरी गाड़ी से हटवा चुका था। इस संबंध में थाना बेलहरकला में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में खुलासा: गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी नाम “अनुज सिंह” का इस्तेमाल कर माल मंगवाया था। बाद में माल को दूसरी गाड़ी से जसवल ले जाकर आंशिक रूप से बेच दिया। शेष माल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त की बखिरा क्षेत्र में पशु आहार की दुकान भी संचालित है। कानूनी कार्रवाई: मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में साक्ष्य के आधार पर अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: इस कार्रवाई में थाना बेलहरकला एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम के उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, ब्रह्मानंद, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- *संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखे से माल हड़पने व अभियुक्त के कब्जे से हड़पे गए 12 बोरी चोकर, चुन्नी 03 बोरा, खण्डा दाल 12 बोरा, दर्रा 02 बोरा, 01 अदद मोबाईल फोन व बिक्री का 6,850रु0 बरामद करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी बाईट।*1
- संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।” आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- संत कबीर नगर जनपद की धनघटा तहसील अंतर्गत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नदारत है। जनता तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर इंतजार कर रही हैं, पेट्रोल पंप मलौली, बण्डा, रूपीन, मैं पेट्रोल और डीजल नहीं है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है कि 2:00 बजे के बाद पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो जाएगा। 2:00 के बाद पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल मिलना प्रारंभ हो गया है। फिर भी लंबी-लंबी कतारे लग रही है।1
- धीरज साहनी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 26 वर्तमान भी जिला पंचायत भी है1
- यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का गांव लट पूर्वा है । यह रास्ता गांव के बीच उत्तर से दक्षिण को जोड़ता है रास्ता गांव में से निकलकर उत्तर की तरफ पूर्व और पश्चिम में जाता है । जो बाजार ,मार्केट को जोड़ता है। यह रास्ता पूरी तरह से कच्चा है । इन सड़क का कंक्रीट टूट चुका है। इन पर इंटरलॉकिंग होना चाहिए। मिट्टी डालकर रास्तों की ऊंचाई बढ़ाना चाहिए । ग्राम पंचायत भगवानपुर के जनता की यही मांगा है । रास्तों का ,सड़कों का विकास होना चाहिए । जब तक सड़कों का ,रास्तों का विकास नहीं होगा ❓ तब तक गांव की तरक्की ,विकास नहीं हो सकता । * शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए *!1
- मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम कलान में पुलिस ने किया जनजागरण कार्यक्रम महिलाओं, बालिकाओं व ग्रामीणों को हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों की दी गई जानकारी संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत थाना महुली पुलिस द्वारा ग्राम कलान में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विशेष रूप से वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में जागरूक किया। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, फर्जी कॉल व लिंक से सावधान रहने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल बैंक व पुलिस को सूचित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में एंटी रोमियो अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों के महत्व एवं बच्चों के सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा पुलिस व जनता के सहयोग से सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया।1
- हनुमान मंदिर महुली में श्रीमद् भागवत कथा का बृहद आयोजन *भोलेनाथ मद्धेशिया* ने लिया व्यास पीठ से आशीर्वाद**** संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर विकासखंड अंतर्गत स्थित महुली ग्राम सभा में हनुमानगढ़ी प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का बृहद आयोजन चल रहा है। महुली ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी भोलेनाथ मद्धेशिया कथा में उपस्थित होकर वृंदावन धाम से पधारी सुश्री सुमन किशोरी जी जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। और भागवत कथा में यथा शक्ति सहयोग प्रदान किया और महंत गौतम दास से भी आशीर्वाद लिया। कथा आयोजक उमेश मद्धेशिया परिवार सहित विधि विधान से यज्ञ कार्य को संपन्न कर रहे थे। श्री कृष्ण कथा के सातवें दिन श्री कृष्ण की मधुर बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर के श्रोता मंत्र मुक्त हो गए। श्री कृष्ण अपने बाल्य काल तक अनेक राक्षसों जैसे बकासुर, कागासुर ,अघासुर,पूतना, का वध किया। श्री कृष्ण की माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, का सुंदर वर्णन किया । श्री कृष्ण की माया ने ब्रह्मा जी को भी मोहित कर दिया। ब्रह्मा जी श्री कृष्ण को साधारण मनुष्य समझ कर उनकी गायों और ग्वाल वालों को चुरा ले गए। जब श्री कृष्ण बाहर आकर देखते हैं उनकी गाए और ग्वालबाल नहीं थे। गायों और ग्वाल बालों के नए मिलने पर श्री कृष्ण ध्यान लगाकर देखते हैं तो उन्हें सारी स्थिति का ज्ञान हो जाता है । उन्होंने तुरंत ही उसी प्रकार ग्वाल बाल और गायों का अपनी माया के द्वारा निर्माण कर वृंदावन में भेज दिया। वृंदावन गोकुल के निवासियों को इस लीला का पता नहीं चला धीरे-धीरे एक वर्ष व्यतीत हो जाने पर ब्रह्मा जी पुनः बिंद्रावन आते हैं तो उसी प्रकार गाय और ग्वाल बालों को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। तुरंत श्री कृष्णा जी ब्रह्मा का रूप धारण कर ब्रह्म लोक में चले जाते हैं और ब्रह्मा के आसन पर बैठ जाते हैं जब यहां से ब्रह्मा पुनः ब्रह्मलोक को जाते हैं तो उनके सैनिक उन्हें मायावी कह कर भगा देते हैं । ब्रह्मा बहुत दुखी होते हैं तब वही गेट पर खड़े होकर के भगवान श्री कृष्ण की सुंदर अस्तुति करते हैं उनके निश्चल प्रेम को देखकर श्री कृष्णा प्रसन्न होते हैं ब्रह्मा जी को आकर दर्शन देते हैं ब्रह्मा जी बार-बार श्री कृष्णा सम्मान करते हैं। ब्रह्मा की यह कथा लोगों को भवसागर से उतारने वाली है। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। जिस अवसर पर महंत गौतम दास महुली ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी भोलेनाथ मद्धेशिया जी चंदन गौड,विपुल वाबा, आकाश वर्मा, अजय वर्मा, हिमांशु दुबे, मनीष मिश्रा, सूरज मिश्रा, सुरेंद्र मद्धेशिया, आदित्य त्रिपाठी, सहित हजारों ग्राम वासी और क्षेत्रवासी कथा का रसपान कर रहे थे।2