Shuru
Apke Nagar Ki App…
संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।” आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”
KHALILABAD TIMES
संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।” आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।” आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- संत कबीर नगर जनपद की धनघटा तहसील अंतर्गत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल नदारत है। जनता तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर इंतजार कर रही हैं, पेट्रोल पंप मलौली, बण्डा, रूपीन, मैं पेट्रोल और डीजल नहीं है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है कि 2:00 बजे के बाद पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो जाएगा। 2:00 के बाद पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल मिलना प्रारंभ हो गया है। फिर भी लंबी-लंबी कतारे लग रही है।1
- पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने ऑनलाइन बैठक कर मिशन शक्ति, CM डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण व महिला अपराधों की समीक्षा की। सभी थानों को जागरूकता अभियान चलाने व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 👉 पेट्रोल/गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by Kamalakant tiwari1
- गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद स्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। गोष्ठी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण, महिला संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाओं तथा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति (फेज-5) के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में जनजागरूकता अभियान चलाने एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश प्रसारित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। अनावश्यक भंडारण पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऑपरेशन दहन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ड्यूटी प्रबंधन, शस्त्र दुकानों की जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ रखा जाए।2
- Post by Vipin Rai Journalist1
- हनुमान मंदिर महुली में श्रीमद् भागवत कथा का बृहद आयोजन *भोलेनाथ मद्धेशिया* ने लिया व्यास पीठ से आशीर्वाद**** संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर विकासखंड अंतर्गत स्थित महुली ग्राम सभा में हनुमानगढ़ी प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का बृहद आयोजन चल रहा है। महुली ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी भोलेनाथ मद्धेशिया कथा में उपस्थित होकर वृंदावन धाम से पधारी सुश्री सुमन किशोरी जी जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। और भागवत कथा में यथा शक्ति सहयोग प्रदान किया और महंत गौतम दास से भी आशीर्वाद लिया। कथा आयोजक उमेश मद्धेशिया परिवार सहित विधि विधान से यज्ञ कार्य को संपन्न कर रहे थे। श्री कृष्ण कथा के सातवें दिन श्री कृष्ण की मधुर बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर के श्रोता मंत्र मुक्त हो गए। श्री कृष्ण अपने बाल्य काल तक अनेक राक्षसों जैसे बकासुर, कागासुर ,अघासुर,पूतना, का वध किया। श्री कृष्ण की माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, का सुंदर वर्णन किया । श्री कृष्ण की माया ने ब्रह्मा जी को भी मोहित कर दिया। ब्रह्मा जी श्री कृष्ण को साधारण मनुष्य समझ कर उनकी गायों और ग्वाल वालों को चुरा ले गए। जब श्री कृष्ण बाहर आकर देखते हैं उनकी गाए और ग्वालबाल नहीं थे। गायों और ग्वाल बालों के नए मिलने पर श्री कृष्ण ध्यान लगाकर देखते हैं तो उन्हें सारी स्थिति का ज्ञान हो जाता है । उन्होंने तुरंत ही उसी प्रकार ग्वाल बाल और गायों का अपनी माया के द्वारा निर्माण कर वृंदावन में भेज दिया। वृंदावन गोकुल के निवासियों को इस लीला का पता नहीं चला धीरे-धीरे एक वर्ष व्यतीत हो जाने पर ब्रह्मा जी पुनः बिंद्रावन आते हैं तो उसी प्रकार गाय और ग्वाल बालों को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। तुरंत श्री कृष्णा जी ब्रह्मा का रूप धारण कर ब्रह्म लोक में चले जाते हैं और ब्रह्मा के आसन पर बैठ जाते हैं जब यहां से ब्रह्मा पुनः ब्रह्मलोक को जाते हैं तो उनके सैनिक उन्हें मायावी कह कर भगा देते हैं । ब्रह्मा बहुत दुखी होते हैं तब वही गेट पर खड़े होकर के भगवान श्री कृष्ण की सुंदर अस्तुति करते हैं उनके निश्चल प्रेम को देखकर श्री कृष्णा प्रसन्न होते हैं ब्रह्मा जी को आकर दर्शन देते हैं ब्रह्मा जी बार-बार श्री कृष्णा सम्मान करते हैं। ब्रह्मा की यह कथा लोगों को भवसागर से उतारने वाली है। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। जिस अवसर पर महंत गौतम दास महुली ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी भोलेनाथ मद्धेशिया जी चंदन गौड,विपुल वाबा, आकाश वर्मा, अजय वर्मा, हिमांशु दुबे, मनीष मिश्रा, सूरज मिश्रा, सुरेंद्र मद्धेशिया, आदित्य त्रिपाठी, सहित हजारों ग्राम वासी और क्षेत्रवासी कथा का रसपान कर रहे थे।2