Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस ने धोखाधड़ी कर माल हड़पने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलहरकला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश त्रिपाठी को पकड़ लिया। यह आरोपी गोरखपुर जनपद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को “अनुज सिंह” बताकर व्यापारी से करीब 83 हजार रुपये का पशु आहार मंगवाया और चालाकी से जंगल बेलहर में उतरवाकर माल हड़प लिया। बाद में आरोपी ने माल को दूसरी गाड़ी से मंगवाकर उसका कुछ हिस्सा बेच भी दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 👉 12 बोरी चोकर 👉 03 बोरी चुन्नी 👉 12 बोरी खण्डा दाल 👉 02 बोरी दर्रा 👉 6850 रुपये नकद 👉 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने फर्जी नाम से यह पूरी साजिश रची थी।
Vipin Rai Journalist
पुलिस ने धोखाधड़ी कर माल हड़पने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलहरकला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश त्रिपाठी को पकड़ लिया। यह आरोपी गोरखपुर जनपद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को “अनुज सिंह” बताकर व्यापारी से करीब 83 हजार रुपये का पशु आहार मंगवाया और चालाकी से जंगल बेलहर में उतरवाकर माल हड़प लिया। बाद में आरोपी ने माल को दूसरी गाड़ी से मंगवाकर उसका कुछ हिस्सा बेच भी दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 👉 12 बोरी चोकर 👉 03 बोरी चुन्नी 👉 12 बोरी खण्डा दाल 👉 02 बोरी दर्रा 👉 6850 रुपये नकद 👉 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने फर्जी नाम से यह पूरी साजिश रची थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गूगल मीट के जरिए एसपी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से जनपद स्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। गोष्ठी में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, गुमशुदगी, अपहरण, महिला संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाओं तथा गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति (फेज-5) के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों में महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में जनजागरूकता अभियान चलाने एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश प्रसारित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत को लेकर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। अनावश्यक भंडारण पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ऑपरेशन दहन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ड्यूटी प्रबंधन, शस्त्र दुकानों की जांच, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ रखा जाए।2
- Post by Vipin Rai Journalist1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का गांव लट पूर्वा है । यह रास्ता गांव के बीच उत्तर से दक्षिण को जोड़ता है रास्ता गांव में से निकलकर उत्तर की तरफ पूर्व और पश्चिम में जाता है । जो बाजार ,मार्केट को जोड़ता है। यह रास्ता पूरी तरह से कच्चा है । इन सड़क का कंक्रीट टूट चुका है। इन पर इंटरलॉकिंग होना चाहिए। मिट्टी डालकर रास्तों की ऊंचाई बढ़ाना चाहिए । ग्राम पंचायत भगवानपुर के जनता की यही मांगा है । रास्तों का ,सड़कों का विकास होना चाहिए । जब तक सड़कों का ,रास्तों का विकास नहीं होगा ❓ तब तक गांव की तरक्की ,विकास नहीं हो सकता । * शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए *!1
- *उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम कलान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निम्न 20 बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया— 1) मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य एवं महत्व बताया गया। 2) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। 3) वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में बताया गया। 4) पुलिस आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। 5) महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जागरूक किया गया। 6) साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। 7) चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया। 8) सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे करें, यह समझाया गया। 9) ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी को न बताने की सलाह दी गई। 10) फर्जी कॉल, लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। 11) साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक व पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। 12) गुड टच व बैड टच के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया गया। 13) घरेलू हिंसा की स्थिति में कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। 14) एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी गई। 15) सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के उपाय बताए गए। 16) सीसीटीवी कैमरा लगाने के महत्व के बारे में बताया गया। 17) बच्चों को मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। 18) महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया। 19) किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। 20) पुलिस व जनता के सहयोग से सुरक्षित समाज बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी से महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया गया।4
- Post by शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर1
- संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला हॉस्पिटल जहां एक ओर सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा कर रही है वहीं संत कबीर नगर का जिला अस्पताल अब दलालों का अड्डा बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यहां मरीजों से रिपोर्ट बनवाने के नाम पर खुलेआम मनमानी रकम वसूली जा रही है।” आरोप है कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलाल मरीजों को गुमराह कर उनसे अतिरिक्त पैसे ऐंठ रहे हैं, जबकि वही जांच सरकारी दरों पर उपलब्ध है।”1
- संतकबीरनगर में धोखाधड़ी का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने बरामद किया पशु आहार का माल व नकदी, फर्जी नाम से की थी ठगी संतकबीरनगर । जनपद पुलिस ने धोखे से माल हड़पने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पशु आहार से संबंधित विभिन्न सामग्री एवं नकदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त आकाश त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। बरामदगी का विवरण: अभियुक्त के कब्जे से 12 बोरी चोकर, 3 बोरी चुन्नी, 12 बोरी खण्डा दाल, 2 बोरी दर्रा, एक मोबाइल फोन तथा बिक्री की 6,850 रुपये नकदी बरामद की गई। घटना का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को पीड़ित व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता को एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम अनुज सिंह बताते हुए पशु आहार मंगवाया और नगद भुगतान का आश्वासन दिया। विश्वास में आकर व्यापारी ने 69 बोरी माल भेज दिया। चालक को निर्देश देकर माल जंगल बेलहर स्थित एक किराये के मकान में उतरवा लिया गया, जिसके बाद आरोपी ने भुगतान के बहाने चालक को बखिरा बुलाया और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। बाद में जब चालक पुनः मौके पर पहुंचा, तो पता चला कि आरोपी पहले ही माल दूसरी गाड़ी से हटवा चुका था। इस संबंध में थाना बेलहरकला में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में खुलासा: गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने फर्जी नाम “अनुज सिंह” का इस्तेमाल कर माल मंगवाया था। बाद में माल को दूसरी गाड़ी से जसवल ले जाकर आंशिक रूप से बेच दिया। शेष माल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त की बखिरा क्षेत्र में पशु आहार की दुकान भी संचालित है। कानूनी कार्रवाई: मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में साक्ष्य के आधार पर अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: इस कार्रवाई में थाना बेलहरकला एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम के उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, ब्रह्मानंद, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2