logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजमेर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! G+2 का नक्शा, G+4 तक निर्माण… बहुमंजिला इमारत सीज अजमेर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट के पास पीर मीठा गली स्थित मनोज बिरयानी की बहुमंजिला इमारत को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन का नक्शा G+2 मंजिल तक स्वीकृत था, जबकि मौके पर G+4 तक निर्माण किया गया। अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की थी। जानकारी के अनुसार, भवन मालिक को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को सीज करने की कार्रवाई की। अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण और अन्य कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

1 hr ago
user_News Daily Hindi
News Daily Hindi
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago

अजमेर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! G+2 का नक्शा, G+4 तक निर्माण… बहुमंजिला इमारत सीज अजमेर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट के पास पीर मीठा गली स्थित मनोज बिरयानी की बहुमंजिला इमारत को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन का नक्शा G+2 मंजिल तक स्वीकृत था, जबकि मौके पर G+4 तक निर्माण किया गया। अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की थी। जानकारी के अनुसार, भवन मालिक को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को सीज करने की कार्रवाई की। अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण और अन्य कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! G+2 का नक्शा, G+4 तक निर्माण… बहुमंजिला इमारत सीज अजमेर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट के पास पीर मीठा गली स्थित मनोज बिरयानी की बहुमंजिला इमारत को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन का नक्शा G+2 मंजिल तक स्वीकृत था, जबकि मौके पर G+4 तक निर्माण किया गया। अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की थी। जानकारी के अनुसार, भवन मालिक को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को सीज करने की कार्रवाई की। अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण और अन्य कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    अजमेर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! G+2 का नक्शा, G+4 तक निर्माण… बहुमंजिला इमारत सीज
अजमेर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट के पास पीर मीठा गली स्थित मनोज बिरयानी की बहुमंजिला इमारत को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन का नक्शा G+2 मंजिल तक स्वीकृत था, जबकि मौके पर G+4 तक निर्माण किया गया।
अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की थी। जानकारी के अनुसार, भवन मालिक को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को सीज करने की कार्रवाई की।
अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण और अन्य कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सरवाड़ के निकटवर्ती स्यार गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, समस्या के समाधान के बाद यातायात हुआ सुचारू सरवाड़। सरवाड़ के निकटवर्ती ग्राम स्यार में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। सड़क पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। जाम की सूचना के बाद समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किए गए। इसके बाद समस्या का हल होने पर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया और सड़क पर यातायात फिर से सुचारू हो गया।
    1
    सरवाड़ के निकटवर्ती स्यार गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, समस्या के समाधान के बाद यातायात हुआ सुचारू
सरवाड़। सरवाड़ के निकटवर्ती ग्राम स्यार में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। सड़क पर जाम लगने से आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। जाम की सूचना के बाद समस्या के समाधान को लेकर प्रयास किए गए। इसके बाद समस्या का हल होने पर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया और सड़क पर यातायात फिर से सुचारू हो गया।
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल ए जेठालाल के साला सुन्दर माई डियर जीजा से क्या कहा
    1
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल ए जेठालाल के साला सुन्दर माई डियर जीजा से क्या कहा
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड की सुंदरता पर लगा बदहाली का दाग!शिव मंदिर के पास सेल्फी पॉइंट की बिगड़ी तस्वीर, नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड की सुंदरता पर लगा बदहाली का दाग!शिव मंदिर के पास सेल्फी पॉइंट की बिगड़ी तस्वीर,
    1
    नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड की सुंदरता पर लगा बदहाली का दाग!शिव मंदिर के पास सेल्फी पॉइंट की बिगड़ी तस्वीर,
नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड की सुंदरता पर लगा बदहाली का दाग!शिव मंदिर के पास सेल्फी पॉइंट की बिगड़ी तस्वीर,
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *भारत विकास उद्यान में नव निर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या का अभिनंदन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* मदनगंज-किशनगढ़। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप, खोड़ा गणेश रोड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह 7:30 बजे भारत विकास उद्यान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद किशनगढ़ के नव निर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या सहित वार्ड 29 की पार्षद सुशीला बाहेती एवं वार्ड 30 की पार्षद हेमलता वैष्णव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, सचिव अनिल रावका, प्रहलाद अग्रवाल, भरत सर्राफ, नरेश गोयल, आकाश मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल एवं रजनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। *पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* समारोह के दौरान नव निर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या ने भारत विकास उद्यान में पौधारोपण किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। *जन्मदिन मनाकर साझा की खुशियां* इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य ओमप्रकाश भाटी एवं रामकुमार दाधीच का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। तत्पश्चात भारत विकास परिषद के प्रचार-प्रसार प्रभारी करण मेंघानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करने के साथ सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के कमल अग्रवाल, मातादि, ओम भाटी, रामकुमार दाधीच, रतनलाल सिंगल एवं पर्यावरण संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    *भारत विकास उद्यान में नव निर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या का अभिनंदन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*


मदनगंज-किशनगढ़। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा किशनगढ़ एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप, खोड़ा गणेश रोड के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह 7:30 बजे भारत विकास उद्यान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद किशनगढ़ के नव निर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या सहित वार्ड 29 की पार्षद सुशीला बाहेती एवं वार्ड 30 की पार्षद हेमलता वैष्णव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, सचिव अनिल रावका, प्रहलाद अग्रवाल, भरत सर्राफ, नरेश गोयल, आकाश मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल एवं रजनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
*पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
समारोह के दौरान नव निर्वाचित सभापति राजकुमार बड़जात्या ने भारत विकास उद्यान में पौधारोपण किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*जन्मदिन मनाकर साझा की खुशियां*
इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य ओमप्रकाश भाटी एवं रामकुमार दाधीच का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। तत्पश्चात भारत विकास परिषद के प्रचार-प्रसार प्रभारी करण मेंघानी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करने के साथ सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के कमल अग्रवाल, मातादि, ओम भाटी, रामकुमार दाधीच, रतनलाल सिंगल एवं पर्यावरण संयोजक ओमप्रकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Nirmal soni
    Nirmal soni
    Local News Reporter किशनगढ़, अजमेर, राजस्थान•
    1 day ago
  • 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।
    1
    4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर
लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता
4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर
मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा
मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं।
पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर
सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात
मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा
बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा
मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।
    user_तेजाराम लाडणवा
    तेजाराम लाडणवा
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री
    1
    दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री 
दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जवाहर रंग मंच के सामने डिवाइडर के ऊपर चढ़ी गाड़ी आए दिन होते है ऐसे हादसे
    1
    जवाहर रंग मंच के सामने डिवाइडर के ऊपर चढ़ी गाड़ी आए दिन होते है ऐसे हादसे
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.