logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ अनुमंडल में फोरलेन पर हाइवा की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मनीष कुमार बेगूसराय से बाइक से बाढ़ की तरफ जा रहा था। तभी बिहारीबीघा टोल के पास हाइवा से उड़ रहे फ्लाई एश के कारण उसे धुंध में आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ा। तभी सामने से आ रहे एक हाइवा की जोरदार टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए और घायल युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाढ़ अनुमंडल में एनटीपीसी से निकलने वाले फ्लाई एश को खुले हाइवा में ले जाने से अक्सर दुर्घटना होती रहती है। खुली हाइवा से सड़क पर फ्लाई एश बिखर जाने से बाइक सवार फिसल कर हादसे के शिकार हो जाते हैं। सरहन टाल के पास फोरलेन पर भी सैकड़ों हाइवा खड़े रहने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाइवा चालक ढाबा के किनारे गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। एनटीपीसी डैम से फ्लाई एश ले जाने के लिए बंद कंटेनर या हाइवा का प्रयोग होता है, लेकिन हाइवा चालक अक्सर खुली बॉडी में हाइवा ले जाते हैं, जिससे शहर में प्रदूषण से सांस संबंधी परेशानियां तो होती ही हैं, साथ ही फ्लाई एश से फैली धुंध और उसके कण आंखों में पड़ने से बाइक सवार हादसे के शिकार भी होते हैं।

2 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बाढ़ अनुमंडल में फोरलेन पर हाइवा की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मनीष कुमार बेगूसराय से बाइक से बाढ़ की तरफ जा रहा था। तभी बिहारीबीघा टोल के पास हाइवा से उड़ रहे फ्लाई एश के कारण उसे धुंध में आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ा। तभी सामने से आ रहे एक हाइवा की जोरदार टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए और घायल युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाढ़ अनुमंडल में एनटीपीसी से निकलने वाले फ्लाई एश को खुले हाइवा में ले जाने से अक्सर दुर्घटना होती रहती है। खुली हाइवा से सड़क पर फ्लाई एश बिखर जाने से बाइक सवार फिसल कर हादसे के शिकार हो जाते हैं। सरहन टाल के पास फोरलेन पर भी सैकड़ों हाइवा खड़े रहने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाइवा चालक ढाबा के किनारे गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। एनटीपीसी डैम से फ्लाई एश ले जाने के लिए बंद कंटेनर या हाइवा का प्रयोग होता है, लेकिन हाइवा चालक अक्सर खुली बॉडी में हाइवा ले जाते हैं, जिससे शहर में प्रदूषण से सांस संबंधी परेशानियां तो होती ही हैं, साथ ही फ्लाई एश से फैली धुंध और उसके कण आंखों में पड़ने से बाइक सवार हादसे के शिकार भी होते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Mankhush kumar
    1
    Post by Mankhush kumar
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर. देसरी खड़गपुर बांध के पास दो गैस सिलेंडर फटने से कई घर में लगी आग*
    1
    समस्तीपुर.
देसरी खड़गपुर बांध के पास दो गैस सिलेंडर फटने से कई घर में लगी आग*
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    8 min ago
  • बिहार समस्तीपुर श्री मद्भागवत कथा के कथावाचक श्री त्रिभुवन दास महाराज को श्रद्धा पूर्वक किया गया विदाई विदाई के दौरान भूषण यादव समेत परिवार हुए भावुक । जी हां आप सभी को मालूम ही होगा कि समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बघरा पंचायत में बीते 7 दिनों से होने वाला आयोजित श्रीमद् भागवत कथा आज सम्पन्न हो गई जिसका आयोजक भूषण यादव के द्वारा आयोजन किया गया था, जहां सात दिन चलने वाला यह महायज्ञ में हजारों हजार की संख्या में आए श्रद्धालुओं को ,कथावाचक श्री त्रिभुवनदास महाराज के मुखारविंद से अमृत वर्षा का रस पान कराया गया। वहीं भक्ति की सागर में बघरा वासियों ने खूब डुबकी लगाई। आज कथा समापन के बाद उनके विदाई की तैयारी में मुख्य यजमान भूषण यादव अपने पूरे परिवार के साथ बिदाई करते हुए भावुक हो उठे। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसा कि घर का कोई सदस्य विदा हो रहा हो, जाते-जाते महाराज श्री त्रिभुवन दास ने कहा की प्रेम के साथ सेवा और समर्पण का भाव कभी मत त्यागना यही वह धन है जो मनुष्य मात्र को अनुसरण के योग बना देता है , उन्हानें श्रद्धा पूर्वक विदाई स्वीकार करते हुए आशीर्वाद प्राप्त दिए। इस मौके पर आयोजक भूषण यादव स परिवार समेत सरपंच राम निवास आजाद, संतोष पोद्दार, विश्वनाथ राय, अखिलेश राय, रमेश राय, मुनचुन कुमार,अनंत कुमार,संत कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
श्री मद्भागवत कथा के कथावाचक श्री त्रिभुवन दास महाराज को श्रद्धा पूर्वक किया गया विदाई
विदाई के दौरान भूषण यादव समेत परिवार हुए भावुक ।
जी हां आप सभी को मालूम ही होगा कि समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बघरा पंचायत में बीते 7 दिनों से होने वाला आयोजित श्रीमद् भागवत कथा आज सम्पन्न हो गई जिसका आयोजक भूषण यादव के द्वारा आयोजन किया गया था, जहां सात दिन चलने वाला यह महायज्ञ में हजारों हजार की संख्या में आए श्रद्धालुओं को ,कथावाचक श्री त्रिभुवनदास महाराज के मुखारविंद से अमृत वर्षा का रस पान कराया गया।
वहीं भक्ति की सागर में  बघरा वासियों ने खूब डुबकी लगाई।
आज कथा समापन के बाद उनके विदाई की तैयारी में मुख्य यजमान भूषण यादव अपने पूरे परिवार के साथ बिदाई करते हुए भावुक हो उठे। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसा कि घर का कोई सदस्य विदा हो रहा हो,
जाते-जाते महाराज श्री त्रिभुवन दास ने कहा की प्रेम के साथ सेवा और समर्पण का भाव कभी मत त्यागना यही वह धन है जो मनुष्य मात्र को अनुसरण के योग बना देता है ,
उन्हानें श्रद्धा पूर्वक विदाई स्वीकार करते हुए आशीर्वाद प्राप्त दिए।
इस मौके पर आयोजक भूषण यादव स परिवार समेत सरपंच राम निवास आजाद,  संतोष पोद्दार, विश्वनाथ राय, अखिलेश राय, रमेश राय, मुनचुन कुमार,अनंत कुमार,संत कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को हुई बकरी व्यवसायी से लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआही भारत चिमनी के समीप मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ज।ने मारपीट का भय दिखाकर पटना जिले के बाढ़ निवासी बकरी व्यवसायी नानू सा (पिता उस्मान शाह) से 21,500 रुपये लूट लिए थे। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया। जहां अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार, PSI नीतीश कुमार एवं पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के टेढ़ी बाजार से सलीम खान उर्फ पॉल (पिता फुंदन शाह) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 6,500 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को हुई बकरी व्यवसायी से लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआही भारत चिमनी के समीप मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ज।ने मारपीट  का भय  दिखाकर पटना जिले के बाढ़ निवासी बकरी व्यवसायी नानू सा (पिता उस्मान शाह) से 21,500 रुपये लूट लिए थे।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया। जहां अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार, PSI नीतीश कुमार एवं पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के टेढ़ी बाजार से सलीम खान उर्फ पॉल (पिता फुंदन शाह) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 6,500 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग की है, जहां एक अनियंत्रित वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। #Hajipur #MahuaHajipurRoad #RoadAccident #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #SadakHadsa #AccidentNews #TrafficJam #HajipurSadar #LocalNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #RoadSafety #PoliceAction #BiharUpdates #NewsUpdate #आज_की_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज़
    1
    हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग की है, जहां एक अनियंत्रित वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
#Hajipur #MahuaHajipurRoad #RoadAccident #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #SadakHadsa #AccidentNews #TrafficJam #HajipurSadar #LocalNews #HindiNews #LiveNews #ViralNews #RoadSafety #PoliceAction #BiharUpdates #NewsUpdate #आज_की_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज़
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • 11 महीने पहले ही प्रशांत किशोर ने कर दी थी नीतीश कुमार की विदाई की भविष्यवाणी
    1
    11 महीने पहले ही प्रशांत किशोर ने कर दी थी नीतीश कुमार की विदाई की भविष्यवाणी
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    23 hrs ago
  • Post by Mankhush kumar
    1
    Post by Mankhush kumar
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.