*कछुआ तस्करी का विरोध करने पर गर्भवती विवाहिता को पीटा, घर से बाहर निकाला; एसपी से न्याय की गुहार* मैनपुरी। भोगांव कस्बा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर घर में अवैध कछुआ तस्करी करने तथा अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कस्बा व थाना भोगांव के मोहल्ला हथियापौर निवासी विशाखा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब नौ माह पूर्व रेशू उर्फ राज के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल में कछुओं की अवैध तस्करी की जाती है। जब उसने घर में टबों में कछुए भरे देखे और इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाने की कोशिश करने पर मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा, पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 23 सितंबर को पति रेशू उर्फ राज, सास माया देवी, ससुर राजेन्द्र सिंह, देवर सुमित व हिमांशू ने लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और जेवर छीनकर पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता गर्भवती है और अधिक मारपीट के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने के कारण उसे न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक के पास आना पड़ा।
*कछुआ तस्करी का विरोध करने पर गर्भवती विवाहिता को पीटा, घर से बाहर निकाला; एसपी से न्याय की गुहार* मैनपुरी। भोगांव कस्बा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर घर में अवैध कछुआ तस्करी करने तथा अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कस्बा व थाना भोगांव के मोहल्ला हथियापौर निवासी विशाखा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब नौ माह पूर्व रेशू उर्फ राज के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल में कछुओं की अवैध तस्करी की जाती है। जब उसने घर में टबों में कछुए भरे देखे और इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो बनाने की कोशिश करने पर मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा, पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 23 सितंबर को पति रेशू उर्फ राज, सास माया देवी, ससुर राजेन्द्र सिंह, देवर सुमित व हिमांशू ने लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और जेवर छीनकर पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता गर्भवती है और अधिक मारपीट के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने के कारण उसे न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक के पास आना पड़ा।
- वेतन कटौती को लेकर रोडवेज चालकों में आक्रोश बेवर/मैनपुरी। वेतन कटौती और चालान के नाम पर कथित वसूली के विरोध में बुधवार को बेवर डिपो के रोडवेज चालकों ने वर्कशॉप में प्रदर्शन किया। चालकों का आरोप है कि एक माह में 8 से 10 हजार रुपये तक वेतन काटा जा रहा है। उन्होंने ड्यूटी पर जाने से इनकार कर समाधान की मांग की।3
- किसान पराली न जलाएं, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाएं– विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट फार्मर रजिस्ट्री, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं फसल चक्र अपनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित। खरीफ किसान मेला एवं गोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, मृदा परीक्षण एवं विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी। एटा - जनपद स्तरीय एक दिवसीय खरीफ किसान मेला एवं गोष्ठी-2026 का आयोजन जनेश्वर मिश्र सभागार, जिला पंचायत परिसर, एटा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 विधायक मारहरा श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का भ्रमण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उप कृषि निदेशक सुमित पटेल द्वारा मा0 विधायक जी को बुके एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 विधायक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने स्वागत उद्बोधन में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं तथा पराली जलाने पर संबंधित किसान को कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। मा0 विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों एवं आमजन के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से वंचित एवं पात्र लोगों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आज सायं 7 बजे दीप आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत अपने-अपने घरों पर दीप जलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर मा0 विधायक द्वारा 10 महिला एवं पुरुषों को दीपदान भी किया गया। किसान गोष्ठी में कृषि विभाग के वक्ताओं द्वारा प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में किसानों को सरल एवं सहज भाषा में जानकारी दी गई। मृदा विशेषज्ञ, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एटा द्वारा गोबर की खाद के उपयोग तथा मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। पूर्व जिला उद्यान अधिकारी शुघर सिंह ने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आलू भंडारण, आलू बीज, सब्जी फसलों पर अनुदान, बाग लगाने पर अनुदान तथा स्प्रिंकलर इरिगेशन सेट पर मिलने वाले अनुदान आदि के बारे में किसानों को अवगत करायाकार्यक्रम के दौरान मानवेंद्र सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा कृषि गीत "ऐसा अपना प्यारा गांव" की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित किसानों एवं अतिथियों ने सराहा। सहकारिता विभाग की ओर से दिव्या सिकरवार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी सीवीओ प्रभात गुप्ता ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं, पशु टीकाकरण एवं गौशालाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की। एडी फिशरीज प्रकाश चंद ने मत्स्य विभाग की योजनाओं के तहत नया तालाब खुदवाने, मछली बिक्री हेतु मोपेड एवं आइस बॉक्स पर 40 प्रतिशत छूट, मोती पालन के लिए जनपद के एक किसान के प्रशिक्षण हेतु चयन तथा इनकम साइकिल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र का उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी द्वारा बुके एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसान मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण, दलहन की खेती, तालाबों के महत्व, खेत तालाब योजना, मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फार्मर रजिस्ट्री, पराली प्रबंधन एवं फसल चक्र अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण तथा लंपी बीमारी से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पांच कृषकों को दीपदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला कृषि अधिकारी डॉ मनवीर सिंह ने आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को निशुल्क मिनीकिट तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध तोरिया, लाही, सरसों, गेहूं, जौ, चना एवं मटर आदि के बीजों के लिए पंजीकरण की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरक प्रयोग करने तथा डीएपी का धैर्यपूर्वक एवं आवश्यकता के अनुसार प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि डीएपी का अनावश्यक स्टॉक न करें तथा प्रति किसान प्रति हेक्टेयर पांच बोरी डीएपी एवं सात बोरी यूरिया उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवाने के लिए प्रेरित किया।अंत में जिला कृषि अधिकारी डॉ.मनवीर सिंह ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।3
- 10 बजे खुलने वाली BPM यूनिट में 11 बजे पहुंचते थे कर्मचारी! खबर सामने आने के बाद CMO राजेंद्र प्रसाद ने लिया संज्ञान और कार्रवाई के निर्देश। निर्धारित समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलना जरूरी। #BharatManav24News #BreakingNews #EtahNews #NidhauliKalan #HealthNews #BPMUnit #CMO #UPNews #LocalNews 🚨 10 बजे खुलने वाली BPM यूनिट में 11 बजे पहुंचते थे कर्मचारी!10 बजे खुलने वाली BPM यूनिट में 11 बजे पहुंचते थे कर्मचारी! खबर सामने आने के बाद CMO राजेंद्र प्रसाद ने लिया संज्ञान और कार्रवाई के निर्देश। निर्धारित समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलना जरूरी। #BharatManav24News #BreakingNews #EtahNews #NidhauliKalan #HealthNews #BPMUnit #CMO #UPNews #LocalNews1
- एटा - कोतवाली नगर के किदवई नगर में टप्पेबाजी के आरोप मे दो लोगो को पकड़ने का मामला, पब्लिक ने दोनों को लात घुसो सें जमकर पीटा,दोनों लोगो को पीटतें हुए वीडियो हुआ वायरल,1
- बुढ़वा मंगल पर अपने परिवार के मंदिर से लौटते समय हुई मारपीट *_इटावा ब्रेकिंग :-_* ⏩पड़णाये मन्दिर से अपने बच्चे के साथ पूजा कर लौट रहे सौरभ चौधरी के साथ मारपीट ⏩टैक्सी परमिट Ertiga कार मे शराब का सेवन किये युवकों से ज़ब सौरभ चौधरी ने गाड़ी हटाने को कहा तो इन युवकों ने सौरभ चौधरी के साथ मारपीट कर दी ⏩इकदिल थाना क्षेत्र के ग्वालियर बाई-पास तिराहे पर टेक्सी सवार युवकों व सौरभ चौधरी के बीच हुआ था विवाद ⏩अब सौरभ चौधरी ने अपना बयान जारी करते हुए अपना पक्ष रखा है व कहा है कि ग्वालियर बाईपास लोगों ने इन लोगों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंके ⏩Ertiga सवार इन युवकों ने सौरभ को घेरकर पीटा तो आसपास के लोगों व सौरभ के गांव के लोगों ने सौरभ को पिटता देख बचाया ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि पहले उन्हें पड़णाये मन्दिर पऱ पीटा गया और फ़िर ग्वालियर बाई पास तिराहे पर ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि उन पऱ हमला करने वाले लोग अब उनके खिलाफ लूट की झूठी तहरीर दे रहे है व उन्हे फर्जी मुकदमे मे फंसाना चाहते हैं ⏩सौरभ ने बताया कि उनके ऊपर हमला करने वाला जो व्यक्ति उनके खिलाफ बयान दे रहा हैं वो मोबाइल मे देखकर हमलावरों के नाम बता रहा हैं जो पूर्णतः फर्जी व गलत हैं ⏩सौरभ चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों व इकदिल पुलिस से गुहार लगाई हैं कि उनके साथ घटी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाये व उनके विरुद्ध दिए लूट के फर्जी प्रार्थना पत्र की हर बिंदु से तहकीकात की जाये और जो जितना दोषी पाया जाये उसके विरुद्ध उतनी कार्यवाही की जाये ⏩दिनांक 22 सितंबर शाम 05:00-06:00 बीच की बतायी जा रही घटना ⏩आप भी सुनिए ग्वालियर बाई पास निवासी सौरभ चौधरी को------1
- 10 बजे खुलने वाली BPM यूनिट में 11 बजे पहुंचते थे कर्मचारी, खबर के बाद CMO ने लिया संज्ञान निधौली कलां। ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र की BPM यूनिट में कर्मचारियों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यूनिट के संचालन का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, जबकि आरोप है कि कर्मचारी करीब 11 बजे पहुंचते थे। इससे निर्धारित समय पर यूनिट पहुंचने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ता था। मामला सामने आने के बाद सीएमओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभागीय स्तर पर कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति और यूनिट के निर्धारित समय पर संचालन को लेकर निगरानी बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इकाई में कर्मचारियों की समय पर मौजूदगी जरूरी है, ताकि मरीजों और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएमओ द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद अब यूनिट में कर्मचारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर सेवाओं के संचालन को लेकर सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। Bharat Manav 24 News YouTube • Facebook • Instagram • X/Twitter • Google Portal • Public App • Shuru App सच के साथ, जनता की आवाज़ निधौली कलां: सुबह 10 बजे खुलने वाली BPM यूनिट में कर्मचारियों के करीब 11 बजे पहुंचने का आरोप। खबर के बाद CMO राजेंद्र प्रसाद ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्धारित समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की स्थानीय लोगों ने मांग की। #EtahNews #NidhauliKalan #HealthNews #UPNews #BreakingNews #BharatManav24News1
- इटावा - गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आना: छितौनी गांव में आस्था का सैलाब, भावुक मन से दी बप्पा को विदाई1
- आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार *बड़ी खबर* *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*1