logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार *बड़ी खबर* *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*

14 hrs ago
user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार *बड़ी खबर* *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बड़ी खबर* भरथना/इटावा । *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
    1
    *बड़ी खबर*
भरथना/इटावा ।
*आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • खेत देखने जा रही थी 60 वर्षीय महिला, रास्ते में रोककर गाली-गलौज के बाद कट्टे से किया फायर; जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। जमीनी विवाद को लेकर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है। फायरिंग में महिला को छर्रे लगने से वह घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को परिजन डायल-112 की मदद से फूफ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नहरा गांव निवासी 60 वर्षीय कटोरी देवी पत्नी दर्शन सिंह सिकवार बुधवार सुबह अपने खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राजवीर सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान राजवीर सिंह के बेटे पुष्पेंद्र ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से कटोरी देवी घायल हो गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल महिला को फूफ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है। कि विवाद की वजह और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
    2
    खेत देखने जा रही थी 60 वर्षीय महिला, रास्ते में रोककर गाली-गलौज के बाद कट्टे से किया फायर; जिला अस्पताल में भर्ती
भिंड। जमीनी विवाद को लेकर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है। फायरिंग में महिला को छर्रे लगने से वह घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को परिजन डायल-112 की मदद से फूफ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नहरा गांव निवासी 60 वर्षीय कटोरी देवी पत्नी दर्शन सिंह सिकवार बुधवार सुबह अपने खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राजवीर सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान राजवीर सिंह के बेटे पुष्पेंद्र ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से कटोरी देवी घायल हो गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल महिला को फूफ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है। कि विवाद की वजह और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल औरैया के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति, गहरे गड्ढों तथा मार्ग पर संभावित अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। शव को घर ले जाने के अंतिम सफर में भी सड़क ने नहीं दिया साथ प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक अत्यंत हृदयविदारक घटना से उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। फफूंद निवासी श्री योगेश तिवारी जी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिवार पहले ही अपने प्रियजन को खोने के गहरे दुख में था। परिजन कानपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर लौट रहे थे। लेकिन सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने वाहन को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन खराब सड़क के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिस्थिति ऐसी बनी कि परिवार को अपने मृत परिजन को घर तक ले जाने के लिए फफूंद से लोडर मंगवाना पड़ा और शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। यह दृश्य केवल सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि उस परिवार की पीड़ा को दर्शाता है, जिसे अपने प्रियजन की मृत्यु के दुख के बीच अंतिम यात्रा में भी सड़क की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि किसी शव वाहन को भी सड़क के गड्ढों के कारण रास्ते में रुकना पड़े और परिवार को शव दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़े, तो यह स्थिति निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी इस मार्ग की बदहाली के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क की तत्काल मरम्मत जनहित में अत्यंत आवश्यक है। देवरपुर की सड़क की समस्या भी उठाई प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की पूर्ण रूप से खराब सड़क की समस्या भी उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा मार्ग पर जहां भी सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए, वहां नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय लोकदल ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र स्थलीय कार्रवाई कर सरैया एवं देवरपुर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एड गोपाल स्वरूप गांधी, एड मुकेश सविता, एड मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एड दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सागर शुक्ला एडवोकेट जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल, औरैया
    1
    सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात

सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात
औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल औरैया के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति, गहरे गड्ढों तथा मार्ग पर संभावित अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
शव को घर ले जाने के अंतिम सफर में भी सड़क ने नहीं दिया साथ
प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक अत्यंत हृदयविदारक घटना से उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।
फफूंद निवासी श्री योगेश तिवारी जी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिवार पहले ही अपने प्रियजन को खोने के गहरे दुख में था। परिजन कानपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर लौट रहे थे।
लेकिन सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने वाहन को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन खराब सड़क के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका।
परिस्थिति ऐसी बनी कि परिवार को अपने मृत परिजन को घर तक ले जाने के लिए फफूंद से लोडर मंगवाना पड़ा और शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा।
यह दृश्य केवल सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि उस परिवार की पीड़ा को दर्शाता है, जिसे अपने प्रियजन की मृत्यु के दुख के बीच अंतिम यात्रा में भी सड़क की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ा।
RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि किसी शव वाहन को भी सड़क के गड्ढों के कारण रास्ते में रुकना पड़े और परिवार को शव दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़े, तो यह स्थिति निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी इस मार्ग की बदहाली के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क की तत्काल मरम्मत जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
देवरपुर की सड़क की समस्या भी उठाई
प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की पूर्ण रूप से खराब सड़क की समस्या भी उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा मार्ग पर जहां भी सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए, वहां नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय लोकदल ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र स्थलीय कार्रवाई कर सरैया एवं देवरपुर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एड गोपाल स्वरूप गांधी, एड मुकेश सविता, एड मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एड दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सागर शुक्ला एडवोकेट
जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल, औरैया
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है 90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 90 साल की बुजुर्ग पत्नी अपने 92 साल के पति से मुलाकात के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके नाती-पोते पति को अपने साथ ले गए हैं और अब उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा। महिला ने पति को प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। मामला थाना नयागांव क्षेत्र के मधुपुर का बताया जा रहा है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने नयागांव थाने में आवेदन दिया था, जहां थाना प्रभारी ने पति से मिलवाने का आश्वासन दिया था। महिला के मुताबिक, जब वह परिजनों के घर पति से मिलने जाती हैं तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की जाती है और उन्हें दौड़ाने तक की बात सामने आई है। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने दामाद ओर बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं महिला की बेटियों का कहना है कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच जरूरी है। अब सवाल यह है कि आखिर 90 साल की बुजुर्ग महिला को अपने 92 साल के पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है? पति-पत्नी के बीच क्या विवाद है और बुजुर्ग व्यक्ति की वास्तविक स्थिति क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा
    1
    90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ  पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय  एसपी  से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से  मिलने नहीं दिया जा रहा है
90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ  पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय  एसपी  से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से  मिलने नहीं दिया जा रहा है
भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 90 साल की बुजुर्ग पत्नी अपने 92 साल के पति से मुलाकात के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। 
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके नाती-पोते पति को अपने साथ ले गए हैं और अब उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा। 
महिला ने पति को प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए हैं।
मामला थाना नयागांव क्षेत्र के मधुपुर का बताया जा रहा है।
बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने नयागांव थाने में आवेदन दिया था, जहां थाना प्रभारी ने पति से मिलवाने का आश्वासन दिया था।
महिला के मुताबिक, जब वह परिजनों के घर पति से मिलने जाती हैं 
तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की जाती है और उन्हें दौड़ाने तक की बात सामने आई है।
इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने दामाद ओर बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
वहीं महिला की बेटियों का कहना है कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच जरूरी है।
अब सवाल यह है कि आखिर 90 साल की बुजुर्ग महिला को अपने 92 साल के पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है?
पति-पत्नी के बीच क्या विवाद है और बुजुर्ग व्यक्ति की वास्तविक स्थिति क्या है
यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • "लाखों लाख लोगों ने जो समर्थन दिया है, मैं एक-एक नौजवान का, बुजुर्ग का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।" माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रायबरेली "लाखों लाख लोगों ने जो समर्थन दिया है, मैं एक-एक नौजवान का, बुजुर्ग का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।" माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रायबरेली
    1
    "लाखों लाख लोगों ने जो समर्थन दिया है, मैं एक-एक नौजवान का, बुजुर्ग का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।"

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रायबरेली
"लाखों लाख लोगों ने जो समर्थन दिया है, मैं एक-एक नौजवान का, बुजुर्ग का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।"
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रायबरेली
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 कुरावली में बैंक मैनेजर के कथित व्यवहार पर सवाल! मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी लेने पहुंचे बुजुर्ग से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप कुरावली/मैनपुरी। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण प्रक्रिया की जानकारी लेने कुरावली स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शाखा प्रबंधक द्वारा कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शाखा प्रबंधक द्वारा कथित रूप से बैंक से लोन नहीं किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले वादों को लेकर भी कथित टिप्पणी की गई। 🔴 लिखित में मांगा जवाब तो पर्ची देने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने बैंक मैनेजर से लिखित में देने को कहा कि बैंक लोन नहीं करती है, तो कथित तौर पर एक छोटी पर्ची पर "मेरी बैंक लोन नहीं करती है" लिखकर हस्ताक्षर किए गए। अब सवाल यह है कि यदि संबंधित योजना के तहत बैंक में ऋण की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो क्या ग्राहक को निर्धारित बैंकिंग प्रक्रिया के तहत इसकी स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी दी जानी चाहिए? 📌 मामले में उठ रहे प्रमुख सवाल— ➡️ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संबंधित बैंक शाखा की वास्तविक ऋण प्रक्रिया क्या है? ➡️ क्या शाखा प्रबंधक द्वारा दी गई पर्ची आधिकारिक बैंक जवाब माना जा सकता है? ➡️ वीडियो में सामने आए कथित व्यवहार की वास्तविकता क्या है? ➡️ पूरे मामले पर बैंक के उच्चाधिकारी और प्रशासन क्या कार्रवाई करेंगे? ⚠️ जरूरी बात: सामने आए वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति बैंक अथवा सक्षम प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि बैंक के उच्चाधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद क्या स्थिति सामने आती है। 📢 आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं। #कुरावली #मैनपुरी #ग्रामीणबैंक #मुख्यमंत्रीउद्यमीयोजना #BankLoan #MainpuriNews #KurawaliNews #HindNews247 #अतुलकश्यप 🚨 कुरावली में बैंक मैनेजर के कथित व्यवहार पर सवाल! मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी लेने पहुंचे बुजुर्ग से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप कुरावली/मैनपुरी। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण प्रक्रिया की जानकारी लेने कुरावली स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शाखा प्रबंधक द्वारा कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शाखा प्रबंधक द्वारा कथित रूप से बैंक से लोन नहीं किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले वादों को लेकर भी कथित टिप्पणी की गई। 🔴 लिखित में मांगा जवाब तो पर्ची देने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने बैंक मैनेजर से लिखित में देने को कहा कि बैंक लोन नहीं करती है, तो कथित तौर पर एक छोटी पर्ची पर "मेरी बैंक लोन नहीं करती है" लिखकर हस्ताक्षर किए गए। अब सवाल यह है कि यदि संबंधित योजना के तहत बैंक में ऋण की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो क्या ग्राहक को निर्धारित बैंकिंग प्रक्रिया के तहत इसकी स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी दी जानी चाहिए? 📌 मामले में उठ रहे प्रमुख सवाल— ➡️ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संबंधित बैंक शाखा की वास्तविक ऋण प्रक्रिया क्या है? ➡️ क्या शाखा प्रबंधक द्वारा दी गई पर्ची आधिकारिक बैंक जवाब माना जा सकता है? ➡️ वीडियो में सामने आए कथित व्यवहार की वास्तविकता क्या है? ➡️ पूरे मामले पर बैंक के उच्चाधिकारी और प्रशासन क्या कार्रवाई करेंगे? ⚠️ जरूरी बात: सामने आए वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति बैंक अथवा सक्षम प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि बैंक के उच्चाधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद क्या स्थिति सामने आती है। 📢 आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं। #कुरावली #मैनपुरी #ग्रामीणबैंक #मुख्यमंत्रीउद्यमीयोजना #BankLoan #MainpuriNews #KurawaliNews #HindNews247 #अतुलकश्यप
    1
    🚨 कुरावली में बैंक मैनेजर के कथित व्यवहार पर सवाल!

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी लेने पहुंचे बुजुर्ग से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप

कुरावली/मैनपुरी। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण प्रक्रिया की जानकारी लेने कुरावली स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शाखा प्रबंधक द्वारा कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।

मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शाखा प्रबंधक द्वारा कथित रूप से बैंक से लोन नहीं किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले वादों को लेकर भी कथित टिप्पणी की गई।

🔴 लिखित में मांगा जवाब तो पर्ची देने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने बैंक मैनेजर से लिखित में देने को कहा कि बैंक लोन नहीं करती है, तो कथित तौर पर एक छोटी पर्ची पर "मेरी बैंक लोन नहीं करती है" लिखकर हस्ताक्षर किए गए।

अब सवाल यह है कि यदि संबंधित योजना के तहत बैंक में ऋण की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो क्या ग्राहक को निर्धारित बैंकिंग प्रक्रिया के तहत इसकी स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी दी जानी चाहिए?

📌 मामले में उठ रहे प्रमुख सवाल— ➡️ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संबंधित बैंक शाखा की वास्तविक ऋण प्रक्रिया क्या है?
➡️ क्या शाखा प्रबंधक द्वारा दी गई पर्ची आधिकारिक बैंक जवाब माना जा सकता है?
➡️ वीडियो में सामने आए कथित व्यवहार की वास्तविकता क्या है?
➡️ पूरे मामले पर बैंक के उच्चाधिकारी और प्रशासन क्या कार्रवाई करेंगे?

⚠️ जरूरी बात: सामने आए वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति बैंक अथवा सक्षम प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अब देखना होगा कि बैंक के उच्चाधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद क्या स्थिति सामने आती है।

📢 आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं।

#कुरावली #मैनपुरी #ग्रामीणबैंक #मुख्यमंत्रीउद्यमीयोजना #BankLoan #MainpuriNews #KurawaliNews #HindNews247 #अतुलकश्यप


🚨 कुरावली में बैंक मैनेजर के कथित व्यवहार पर सवाल!
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी लेने पहुंचे बुजुर्ग से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप
कुरावली/मैनपुरी। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण प्रक्रिया की जानकारी लेने कुरावली स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शाखा प्रबंधक द्वारा कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।
मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शाखा प्रबंधक द्वारा कथित रूप से बैंक से लोन नहीं किए जाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले वादों को लेकर भी कथित टिप्पणी की गई।
🔴 लिखित में मांगा जवाब तो पर्ची देने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने बैंक मैनेजर से लिखित में देने को कहा कि बैंक लोन नहीं करती है, तो कथित तौर पर एक छोटी पर्ची पर "मेरी बैंक लोन नहीं करती है" लिखकर हस्ताक्षर किए गए।
अब सवाल यह है कि यदि संबंधित योजना के तहत बैंक में ऋण की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो क्या ग्राहक को निर्धारित बैंकिंग प्रक्रिया के तहत इसकी स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी दी जानी चाहिए?
📌 मामले में उठ रहे प्रमुख सवाल— ➡️ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संबंधित बैंक शाखा की वास्तविक ऋण प्रक्रिया क्या है?
➡️ क्या शाखा प्रबंधक द्वारा दी गई पर्ची आधिकारिक बैंक जवाब माना जा सकता है?
➡️ वीडियो में सामने आए कथित व्यवहार की वास्तविकता क्या है?
➡️ पूरे मामले पर बैंक के उच्चाधिकारी और प्रशासन क्या कार्रवाई करेंगे?
⚠️ जरूरी बात: सामने आए वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति बैंक अथवा सक्षम प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखना होगा कि बैंक के उच्चाधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद क्या स्थिति सामने आती है।
📢 आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं।
#कुरावली #मैनपुरी #ग्रामीणबैंक #मुख्यमंत्रीउद्यमीयोजना #BankLoan #MainpuriNews #KurawaliNews #HindNews247 #अतुलकश्यप
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 640 वीं अज्ञात महिला के शव की पहचान न होने पर रक्तदाता समूह ने किया अंतिम संस्कार ( *640 वीं* ) अज्ञात महिला के शव की पहचान न हो पाने के कारण, आज दिनांक *22/09/2026* को अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार इटावा जनपद के यमुना घाट पर किया गया 👏👏 *यह अज्ञात महिला का शव दिनांक 18/09/2026 को शाम 05 बजकर 50 मिनट के आसपास इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत "ग्राम कोरेट" के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 1151/28 के समीप मिला था* अज्ञात महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है *कृपया ध्यान दें ,,, यह अज्ञात महिला नीले रंग की साड़ी पहने हुए थी* अज्ञात महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है *प्रथमदृष्टया शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह अज्ञात महिला किसी ट्रेन से यात्रा कर रही हो , बाकी इटावा पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है* ..... भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें... Om Shanti *640* रक्तदाता समूह इटावा *8630128616*
    1
    640 वीं अज्ञात महिला के शव की पहचान न होने पर रक्तदाता समूह ने किया अंतिम संस्कार 
( *640 वीं* ) अज्ञात महिला के शव की पहचान न हो पाने के कारण, आज दिनांक *22/09/2026* को अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार इटावा जनपद के यमुना घाट पर किया गया 👏👏 
*यह अज्ञात महिला का शव दिनांक 18/09/2026 को शाम 05 बजकर 50 मिनट के आसपास इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत "ग्राम कोरेट" के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 1151/28 के समीप मिला था* 
अज्ञात महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है 
*कृपया ध्यान दें ,,,  यह अज्ञात महिला नीले रंग की साड़ी पहने हुए थी* 
अज्ञात महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है
*प्रथमदृष्टया शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह अज्ञात महिला किसी ट्रेन से यात्रा कर रही हो , बाकी इटावा पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है* .....
भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें...
Om Shanti 
*640* 
रक्तदाता समूह इटावा 
*8630128616*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बाबा लाड़ी अयोध्या ने जीती ₹81 हजार की कुश्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने किया समापन* औरैया- अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्व. लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय _महादेव दंगल_ का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। *मुख्य मुकाबले* ₹81,000 की कुश्ती में _बाबा लाड़ी पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या_ ने _जग्गा पहलवान, पंजाब_ को हराकर जीत दर्ज की। ₹2,01,000 की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में _भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, हाथरस_ ने _बंटी पहलवान, दिल्ली_ को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया, शरद लखनऊ सहित 40 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि _पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे_ रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष _पवन ठाकुर_, संरक्षक _चंद्रहास पांडेय_, उपाध्यक्ष _रानू भदौरिया_, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। _बाइट - 1. दंगल अध्यक्ष पवन ठाकुर_ _बाइट - 2. विजेता पहलवान रामेश्वर पहलवान_
    4
    *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी*

*बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी*
*बाबा लाड़ी अयोध्या ने जीती ₹81 हजार की कुश्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने किया समापन*
औरैया-
अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्व. लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय _महादेव दंगल_ का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया।
*मुख्य मुकाबले*
₹81,000 की कुश्ती में _बाबा लाड़ी पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या_ ने _जग्गा पहलवान, पंजाब_ को हराकर जीत दर्ज की।
₹2,01,000 की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में _भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, हाथरस_ ने _बंटी पहलवान, दिल्ली_ को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया, शरद लखनऊ सहित 40 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि _पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे_ रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष _पवन ठाकुर_, संरक्षक _चंद्रहास पांडेय_, उपाध्यक्ष _रानू भदौरिया_, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
_बाइट - 1. दंगल अध्यक्ष पवन ठाकुर_
_बाइट - 2. विजेता पहलवान रामेश्वर पहलवान_
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 6 माह की गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला जाएगा बाहर,,, कछुआ तस्करी का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला विवाहिता 6 माह की पेट से है मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर आपको बताते चले कछुआ तस्करी का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला भोगांव। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हथियापौर निवासी विवाहिता विशाखा पत्नी रेशु उर्फ राजा ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति कछुआ तस्करी करता है। जब उसने पति के इस कथित काम का विरोध किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे लगातार परेशान किया गया। इसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विवाहिता ने एसपी से मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं
    3
    मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 6 माह की गर्भवती महिला को मारपीट कर घर से निकाला जाएगा बाहर,,,
कछुआ तस्करी का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला विवाहिता 6 माह की पेट से है 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर 
आपको बताते चले 
कछुआ तस्करी का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला
भोगांव। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हथियापौर निवासी विवाहिता विशाखा पत्नी रेशु उर्फ राजा ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति कछुआ तस्करी करता है। जब उसने पति के इस कथित काम का विरोध किया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे लगातार परेशान किया गया। इसके बाद वह शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विवाहिता ने एसपी से मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.