Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बड़ी खबर* भरथना/इटावा । *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
Kanhaiya lal
*बड़ी खबर* भरथना/इटावा । *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजाद समाज पार्टी काशीराम इटावा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 24 #सूत्रीय_मांगों को लेकर धरना इटावा। आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय, इटावा पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने, आरक्षण के समर्थन तथा यूजीसी के समर्थन सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए जिलाधिकारी इटावा के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित आजाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डिंपल चक, जिला संयोजक भीम आर्मी मनीषा, युवा मोर्चा जिला संयोजक सुधीर आजाद, किसान मोर्चा जिला संयोजक राजीव यादव, जिला प्रभारी मोहित गौतम, पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, , विधानसभा प्रभारी भरथना विक्की कठेरिया, मंडल सहसंयोजक अतुल गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारतीय सहित जसवंतनगर विधानसभा की पूरी टीम तथा तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने सामाजिक न्याय, आरक्षण एवं सभी वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उचित भागीदारी सुनिश्चित कराने की मांग को मजबूती से उठाया। ✊ आरक्षण के सम्मान में — संपूर्ण भागीदारी हमारा अधिकार! ✊ सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।2
- *_इटावा ब्रेकिंग :-_* ⏩इटावा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जिला पूर्ति कार्यालय में Anti-Corruption टीम का छापा ⏩बसरेहर-बढ़पुरा के Supply Inspector योगेश वर्मा 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ⏩कानपुर की Anti-Corruption टीम ने Supply Inspector योगेश वर्मा समेत 3 लोगों को पकड़ा ⏩योगेश वर्मा के साथ POS मशीन से संबंधित प्राइवेट कर्मचारी पुष्पेंद्र और धर्म नारायण भी गिरफ्तार ⏩रिश्वत की रकम लेते समय टीम ने की कार्यवाही , जिला पूर्ति कार्यालय में मचा हड़कंप ⏩राशन कार्ड से संबंधित काम के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर Vigilance टीम ने की कार्यवाही ⏩कार्यवाही के बाद Anti-Corruption टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई ⏩Supply Inspector योगेश वर्मा समेत गिरफ़्तार तीनों लोग सिविल लाइन्स थाने मे पुलिस हिरासत में है ⏩रिश्वत की रकम किस काम के लिए मांगी गई थी और तीनों की क्या भूमिका थी, इसकी जांच विजिलेंस टीम कर रही है ⏩Supply Inspector योगेश वर्मा की गिरफ्तारी के बाद जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों में मची खलबली ⏩इटावा में भ्रष्टाचार के खिलाफ Anti-Corruption टीम की बड़ी कार्यवाही से पूरे जिला पूर्ति कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है ⏩Anti-Corruption टीम मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ़्तार किये गए Supply Inspector योगेश वर्मा व उनके साथियों को अपने साथ ले जाएगी व जेल मे दाखिल करेगी ⏩योगेश वर्मा सबसे भृष्ट Supply Inspector है जिसकी बढ़पुरा क्षेत्र से राशन कार्ड बनाने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत माँगने की शिकायतें सामने आ रही थी ⏩अपात्रों के अंत्योदय पर कोई कार्यवाही न करना व पात्र लोगों के राशन कार्ड के आवेदन पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर निरस्त कर देना योगेश वर्मा का काम बन गया था ⏩अब जेल मे सलाखों के पीछे रहेंगे बढ़पुरा के Supply Inspector योगेश वर्मा ⏩आप भी देखिये Anti-Corruption टीम की कस्टडी में गिरफ़्तार Supply Inspector योगेश वर्मा को -----1
- बुढ़वा मंगल पर अपने परिवार के मंदिर से लौटते समय हुई मारपीट *_इटावा ब्रेकिंग :-_* ⏩पड़णाये मन्दिर से अपने बच्चे के साथ पूजा कर लौट रहे सौरभ चौधरी के साथ मारपीट ⏩टैक्सी परमिट Ertiga कार मे शराब का सेवन किये युवकों से ज़ब सौरभ चौधरी ने गाड़ी हटाने को कहा तो इन युवकों ने सौरभ चौधरी के साथ मारपीट कर दी ⏩इकदिल थाना क्षेत्र के ग्वालियर बाई-पास तिराहे पर टेक्सी सवार युवकों व सौरभ चौधरी के बीच हुआ था विवाद ⏩अब सौरभ चौधरी ने अपना बयान जारी करते हुए अपना पक्ष रखा है व कहा है कि ग्वालियर बाईपास लोगों ने इन लोगों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंके ⏩Ertiga सवार इन युवकों ने सौरभ को घेरकर पीटा तो आसपास के लोगों व सौरभ के गांव के लोगों ने सौरभ को पिटता देख बचाया ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि पहले उन्हें पड़णाये मन्दिर पऱ पीटा गया और फ़िर ग्वालियर बाई पास तिराहे पर ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि उन पऱ हमला करने वाले लोग अब उनके खिलाफ लूट की झूठी तहरीर दे रहे है व उन्हे फर्जी मुकदमे मे फंसाना चाहते हैं ⏩सौरभ ने बताया कि उनके ऊपर हमला करने वाला जो व्यक्ति उनके खिलाफ बयान दे रहा हैं वो मोबाइल मे देखकर हमलावरों के नाम बता रहा हैं जो पूर्णतः फर्जी व गलत हैं ⏩सौरभ चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों व इकदिल पुलिस से गुहार लगाई हैं कि उनके साथ घटी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाये व उनके विरुद्ध दिए लूट के फर्जी प्रार्थना पत्र की हर बिंदु से तहकीकात की जाये और जो जितना दोषी पाया जाये उसके विरुद्ध उतनी कार्यवाही की जाये ⏩दिनांक 22 सितंबर शाम 05:00-06:00 बीच की बतायी जा रही घटना ⏩आप भी सुनिए ग्वालियर बाई पास निवासी सौरभ चौधरी को------1
- इटावा - गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आना: छितौनी गांव में आस्था का सैलाब, भावुक मन से दी बप्पा को विदाई1
- सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात सरैया व देवरपुर की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर RLD प्रतिनिधिमंडल ने SDM से की मुलाकात औरैया। जनपद में जर्जर सड़कों और आमजन की गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल औरैया के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी औरैया से मुलाकात कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरैया मार्ग की अत्यंत खराब स्थिति, गहरे गड्ढों तथा मार्ग पर संभावित अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। शव को घर ले जाने के अंतिम सफर में भी सड़क ने नहीं दिया साथ प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में सामने आई एक अत्यंत हृदयविदारक घटना से उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। फफूंद निवासी श्री योगेश तिवारी जी के भाई का कानपुर कार्डियोलॉजी में निधन हो गया था। परिवार पहले ही अपने प्रियजन को खोने के गहरे दुख में था। परिजन कानपुर से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर लौट रहे थे। लेकिन सरैया के पास सड़क के गहरे गड्ढे में शव वाहन फंस गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने वाहन को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन खराब सड़क के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिस्थिति ऐसी बनी कि परिवार को अपने मृत परिजन को घर तक ले जाने के लिए फफूंद से लोडर मंगवाना पड़ा और शव को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़ा। यह दृश्य केवल सड़क की बदहाली नहीं, बल्कि उस परिवार की पीड़ा को दर्शाता है, जिसे अपने प्रियजन की मृत्यु के दुख के बीच अंतिम यात्रा में भी सड़क की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ा। RLD जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि यदि किसी शव वाहन को भी सड़क के गड्ढों के कारण रास्ते में रुकना पड़े और परिवार को शव दूसरे वाहन में स्थानांतरित करना पड़े, तो यह स्थिति निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस, स्कूली छात्राओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और आम राहगीरों को भी इस मार्ग की बदहाली के कारण लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क की तत्काल मरम्मत जनहित में अत्यंत आवश्यक है। देवरपुर की सड़क की समस्या भी उठाई प्रतिनिधिमंडल ने देवरपुर गांव की पूर्ण रूप से खराब सड़क की समस्या भी उपजिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। दोनों स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने तथा मार्ग पर जहां भी सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पाया जाए, वहां नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय लोकदल ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र स्थलीय कार्रवाई कर सरैया एवं देवरपुर क्षेत्र के लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री एडवोकेट गोपाल दास सर्राफ, वरिष्ठ अधिवक्ता एड गोपाल स्वरूप गांधी, एड मुकेश सविता, एड मनीष गौतम, जिला सचिव जुनैद खान, एड दुर्गेश तिवारी, प्राशू पाठक, मनीष कुमार, जिला महासचिव कासिम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सागर शुक्ला एडवोकेट जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल, औरैया1
- भिंड में बंगाली स्वीट्स की मिठाई में फफूँदी,गणेश पूजन के लिए ली थी मिठाई। ग्राहक को दी जा रही है वीडिओ डेलेट करने की धमकी। त्योहार के सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ की प्रसिद्ध बंगाली स्वीट्स दुकान से गणेश पूजन के लिए ली गई मिठाई में फफूँदी निकली है। शिकायत करने के बजाय जब युवक ने इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया, तो अब उसे वीडियो डिलीट करने के लिए धमकाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वाटर वर्क्स निवासी प्रवेश सविता ने गणेश पूजन के लिए बेटी बचाओ चौराहे पर स्थित बंगाली स्वीट्स से मिठाई लेकर गया था। घर पर डिब्बा खोलने पर देखा तो मिठाई में सफेद और हरे रंग की फफूँदी लगी हुई थी। मिठाई पूरी तरह से खराब और बदबूदार थी। युवक ने इसकी सच्चाई लोगों के सामने लाने के लिए मिठाई का वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने दुकान की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पीड़ित युवक का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद से बंगाली स्वीट्स के लोगों द्वारा उसे लगातार फोन कर धमकी दी जा रही है और फेसबुक से वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। युवक ने कहा कि उसे कहा जा रहा है कि वीडियो हटाओ नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहारों पर मिठाई दुकानदार बासी और खराब मिठाई बेच देते हैं, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ होता है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से बंगाली स्वीट्स की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- भिंड लहर नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा मानसिक प्रताड़ना निजी काम करने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए *लहार नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए मानसिक प्रताड़ना, निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए* *कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की, जबकि सीएमओ ने इन सभी आरोपों को हड़ताल अवधि का वेतन काटने से उपजा असंतोष और निराधार बताया है।* *लहार नपा सीएमओ पर गंभीर आरोप,कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, महिला भृत्य ने दी आत्महत्या की चेतावनी,सीएमओ बोलीं- ‘वेतन कटने से नाराज हैं कर्मचारी’ लहार..नगर पालिका परिषद लहार में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनेरे और कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया है। स्थाई व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने एसडीएम लहार को ज्ञापन सौंपकर सीएमओ पर अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पत्र की प्रतिलिपि मानवाधिकार आयोग, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, संभागायुक्त और कलेक्टर भिण्ड को भी भेजी गई है। *घायल कर्मचारी की उपेक्षा* 21 सितंबर को वनखण्डेश्वर मंदिर में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते समय तिलक मिस्त्री करंट से झुलस गए। आरोप है कि सीएमओ ने घायल को अस्पताल में अकेला छोड़कर बाकी कर्मियों पर तुरंत काम पर लौटने का दबाव बनाया। *तकनीकी स्टाफ से सफाई कार्य* आरोप है कि ‘संकल्प सेवा अभियान’ के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर और जलप्रदाय कर्मचारियों से 24 कमरों के बाथरूम साफ कराए गए और बर्तन धुलवाए गए। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। *महिला कर्मी से घरेलू काम* अनुसूचित जाति वर्ग की विधवा भृत्य रानी दोहरे ने सीएमओ पर शासकीय आवास पर कपड़े धुलवाने व मालिश कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि मना करने पर गाली-गलौज कर पोर्टल आईडी बंद करवा दी गई। न्याय न मिलने पर उसने आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। *सीएमओ का पक्ष* "मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कर्मचारी हड़ताल पर थे। मेरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई और जुलाई का वेतन जारी किया गया। नियमानुसार हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाना था, जिसे कर्मचारी पूरा देने का दबाव बना रहे थे। हड़ताल अवधि का वेतन न दिए जाने की सख्ती के कारण कर्मचारी नाराज है,जनहित में शासन आदेश के पालन में सभी कार्य नियमानुसार ही कराए गए मेरे द्वारा किसी महिला को निवास पर बुलाकर कोई भी कार्य नहीं कराए गये ये सिर्फ अनैतिक व्यक्तियों द्वारा अराजकता फैलाने हेतु निराधार आरोप लगाये जा रहे है मेरे द्वारा हड़ताल समय की वेतन न आहरण संबंधित आदेश जारी किये थे साथ ही मुख्यालय पर रहने, मोबाइल बंद होने,ड्रेस में न होने, ई- अटेंडेंस लगाने एवं बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित होने पर कार्यवाही का पत्र जारी करने उपरांत से ही अनैतिक लोगो के द्वारा ऐसा माहौल बनाया जा रहा था जिसके कारण ये प्री प्लान हड़ताल है,हम वरिष्ठ कार्यालय को जरूर अवगत कराएंगे लहार सीएमओ ज्योति सुनहरे2
- *बड़ी खबर* भरथना/इटावा । *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*1