logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजाद समाज पार्टी काशीराम इटावा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 24 #सूत्रीय_मांगों को लेकर धरना इटावा। आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय, इटावा पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने, आरक्षण के समर्थन तथा यूजीसी के समर्थन सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए जिलाधिकारी इटावा के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित आजाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डिंपल चक, जिला संयोजक भीम आर्मी मनीषा, युवा मोर्चा जिला संयोजक सुधीर आजाद, किसान मोर्चा जिला संयोजक राजीव यादव, जिला प्रभारी मोहित गौतम, पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, , विधानसभा प्रभारी भरथना विक्की कठेरिया, मंडल सहसंयोजक अतुल गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारतीय सहित जसवंतनगर विधानसभा की पूरी टीम तथा तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने सामाजिक न्याय, आरक्षण एवं सभी वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उचित भागीदारी सुनिश्चित कराने की मांग को मजबूती से उठाया। ✊ आरक्षण के सम्मान में — संपूर्ण भागीदारी हमारा अधिकार! ✊ सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

11 hrs ago
user_राघवेंद्र सिंह रिपोर्टर
राघवेंद्र सिंह रिपोर्टर
Association or organisation भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

आजाद समाज पार्टी काशीराम इटावा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 24 #सूत्रीय_मांगों को लेकर धरना इटावा। आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध के नेतृत्व में संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय, इटावा पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराने, आरक्षण के समर्थन तथा यूजीसी के समर्थन सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए जिलाधिकारी इटावा के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम 24 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी

अभिषेक आजाद, मंडल संयोजक वॉलिंटियर फोर्स लकी जाटव, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित आजाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डिंपल चक, जिला संयोजक भीम आर्मी मनीषा, युवा मोर्चा जिला संयोजक सुधीर आजाद, किसान मोर्चा जिला संयोजक राजीव यादव, जिला प्रभारी मोहित गौतम, पूर्व जिला महासचिव राघवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप, , विधानसभा प्रभारी भरथना विक्की कठेरिया, मंडल सहसंयोजक अतुल गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारतीय सहित जसवंतनगर विधानसभा की पूरी टीम तथा तीनों विधानसभाओं की टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने सामाजिक न्याय, आरक्षण एवं सभी वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उचित भागीदारी सुनिश्चित कराने की मांग को मजबूती से उठाया। ✊ आरक्षण के सम्मान में — संपूर्ण भागीदारी हमारा अधिकार! ✊ सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार *बड़ी खबर* *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
    1
    आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार 
*बड़ी खबर*
*आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बाबा लाड़ी अयोध्या ने जीती ₹81 हजार की कुश्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने किया समापन* औरैया- अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्व. लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय _महादेव दंगल_ का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। *मुख्य मुकाबले* ₹81,000 की कुश्ती में _बाबा लाड़ी पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या_ ने _जग्गा पहलवान, पंजाब_ को हराकर जीत दर्ज की। ₹2,01,000 की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में _भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, हाथरस_ ने _बंटी पहलवान, दिल्ली_ को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया, शरद लखनऊ सहित 40 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि _पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे_ रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष _पवन ठाकुर_, संरक्षक _चंद्रहास पांडेय_, उपाध्यक्ष _रानू भदौरिया_, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। _बाइट - 1. दंगल अध्यक्ष पवन ठाकुर_ _बाइट - 2. विजेता पहलवान रामेश्वर पहलवान_
    4
    *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी*

*बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी*
*बाबा लाड़ी अयोध्या ने जीती ₹81 हजार की कुश्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने किया समापन*
औरैया-
अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्व. लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय _महादेव दंगल_ का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया।
*मुख्य मुकाबले*
₹81,000 की कुश्ती में _बाबा लाड़ी पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या_ ने _जग्गा पहलवान, पंजाब_ को हराकर जीत दर्ज की।
₹2,01,000 की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में _भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, हाथरस_ ने _बंटी पहलवान, दिल्ली_ को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया, शरद लखनऊ सहित 40 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि _पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे_ रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष _पवन ठाकुर_, संरक्षक _चंद्रहास पांडेय_, उपाध्यक्ष _रानू भदौरिया_, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
_बाइट - 1. दंगल अध्यक्ष पवन ठाकुर_
_बाइट - 2. विजेता पहलवान रामेश्वर पहलवान_
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • धुं धुं चलती ई-स्कूटी में लगी आग, दो युवकों नें स्कूटी से कूद कर बचाई अपनी जान गोरमी। गोरमी-पोरसा मार्ग पर गुरुवार को चलती ई-स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दो युवकों ने धुआं निकलते ही वाहन रोक दिया और समय रहते नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ई-स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह सड़क पर ही धू-धू कर जलने लगी।जानकारी के अनुसार बरकापुरा गांव निवासी दो युवक ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। साईं मैरिज हॉल के पास पहुंचते ही स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। युवकों ने खतरा भांपकर तत्काल स्कूटी रोक दी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों युवक सुरक्षित दूरी पर चले गए।कुछ ही देर में पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। मौके पर उसका जला हुआ ढांचा ही बचा। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी लोकल ब्रांड की थी। आग लगने की वजह बैटरी में खराबी, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
    1
    धुं धुं चलती ई-स्कूटी में लगी आग, दो युवकों नें स्कूटी से कूद कर बचाई अपनी जान 
गोरमी। गोरमी-पोरसा मार्ग पर गुरुवार को चलती ई-स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दो युवकों ने धुआं निकलते ही वाहन रोक दिया और समय रहते नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ई-स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह सड़क पर ही धू-धू कर जलने लगी।जानकारी के अनुसार बरकापुरा गांव निवासी दो युवक ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। साईं मैरिज हॉल के पास पहुंचते ही स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। युवकों ने खतरा भांपकर तत्काल स्कूटी रोक दी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों युवक सुरक्षित दूरी पर चले गए।कुछ ही देर में पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। मौके पर उसका जला हुआ ढांचा ही बचा। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी लोकल ब्रांड की थी। आग लगने की वजह बैटरी में खराबी, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 640 वीं अज्ञात महिला के शव की पहचान न होने पर रक्तदाता समूह ने किया अंतिम संस्कार ( *640 वीं* ) अज्ञात महिला के शव की पहचान न हो पाने के कारण, आज दिनांक *22/09/2026* को अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार इटावा जनपद के यमुना घाट पर किया गया 👏👏 *यह अज्ञात महिला का शव दिनांक 18/09/2026 को शाम 05 बजकर 50 मिनट के आसपास इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत "ग्राम कोरेट" के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 1151/28 के समीप मिला था* अज्ञात महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है *कृपया ध्यान दें ,,, यह अज्ञात महिला नीले रंग की साड़ी पहने हुए थी* अज्ञात महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है *प्रथमदृष्टया शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह अज्ञात महिला किसी ट्रेन से यात्रा कर रही हो , बाकी इटावा पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है* ..... भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें... Om Shanti *640* रक्तदाता समूह इटावा *8630128616*
    1
    640 वीं अज्ञात महिला के शव की पहचान न होने पर रक्तदाता समूह ने किया अंतिम संस्कार 
( *640 वीं* ) अज्ञात महिला के शव की पहचान न हो पाने के कारण, आज दिनांक *22/09/2026* को अज्ञात महिला के शव का अंतिम संस्कार इटावा जनपद के यमुना घाट पर किया गया 👏👏 
*यह अज्ञात महिला का शव दिनांक 18/09/2026 को शाम 05 बजकर 50 मिनट के आसपास इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत "ग्राम कोरेट" के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 1151/28 के समीप मिला था* 
अज्ञात महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है 
*कृपया ध्यान दें ,,,  यह अज्ञात महिला नीले रंग की साड़ी पहने हुए थी* 
अज्ञात महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है
*प्रथमदृष्टया शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह अज्ञात महिला किसी ट्रेन से यात्रा कर रही हो , बाकी इटावा पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है* .....
भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें...
Om Shanti 
*640* 
रक्तदाता समूह इटावा 
*8630128616*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गौवध निवारण के अभियोग में वांछित01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार औरैया पुलिस कार्यवाही* - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को एक नफर वांछित अभियुक्त नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया को संम्बंधित मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला इस्लामनगर टडवा बिकू गाँव के पास भीखेपुर वाले रोड से गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष । *अभियोग का विवरण–* 1.मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 अभय प्रताप सिंह थाना अजीतमल जनपद औरैया मह हमराह । 2.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अजीतमल जनपद औरैया 3.का0 अनूप चाहर थाना अजीतमल जनपद औरैया
    1
    *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गौवध निवारण के अभियोग में वांछित01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 
औरैया पुलिस कार्यवाही* - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को एक नफर वांछित अभियुक्त नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया को संम्बंधित  मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला इस्लामनगर टडवा बिकू गाँव के पास भीखेपुर वाले रोड से गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1.नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष ।
*अभियोग का विवरण–* 
1.मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1.उ0नि0 अभय प्रताप सिंह थाना अजीतमल जनपद औरैया मह हमराह ।
2.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अजीतमल जनपद औरैया
3.का0 अनूप चाहर थाना अजीतमल जनपद औरैया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया के तीन बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। मां प्रियंका और देवर आशीष उर्फ डैनी को हाईकोर्ट ने किया बरी। ट्रायल कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। बाल गवाह के बयान में गंभीर विरोधाभास और जांच में मिलीं कई खामियां। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का दोषसिद्धि व सजा का फैसला किया निरस्त। दोनों को बरी करते हुए, अन्य मामले में वांछित न होने पर तत्काल रिहाई के आदेश।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*

औरैया के तीन बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।

मां प्रियंका और देवर आशीष उर्फ डैनी को हाईकोर्ट ने किया बरी।

ट्रायल कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया।

बाल गवाह के बयान में गंभीर विरोधाभास और जांच में मिलीं कई खामियां।

कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का दोषसिद्धि व सजा का फैसला किया निरस्त।

दोनों को बरी करते हुए, अन्य मामले में वांछित न होने पर तत्काल रिहाई के आदेश।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार। शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई। मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार। पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद। थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*

सहार के पूर्वा सोमवंशी में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार।

शराब के नशे में पिता उम्मेद सिंह पर बेटे रिशू उर्फ ईशू की हत्या का आरोप।

पुलिस के मुताबिक, रुपये चोरी को लेकर विवाद के बाद खंभे से बांधकर की थी पिटाई।

मारपीट में किशोर की मौत के बाद शव चारपाई पर रखकर आरोपी पिता हुआ था फरार।

पुलिस ने 24 सितंबर को आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद।

थाना सहार पुलिस ने BNS की धारा 103(1) में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* औरैया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* - 1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष । *अभियोग का विवरण -* 1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया । *अपराधिक इतिहास-* 1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया । 2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया । *बरामदगी-* 1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा । *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया 4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया 5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया
    1
    *थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार क्षेत्रांर्गत पुर्वा सोमवंश में शराब के नशे में पिता द्वारा 15 वर्षीय पुत्र की हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
औरैया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24.09.2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21.09.2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को समय 15.23 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । 
*पूछताछ विवरण* - पूछताछ में उम्मेद सिंह द्वारा बताया गया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था । दिनांक 21.09.2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का  विवरण* -
1- उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष ।
*अभियोग का विवरण -*
1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया ।
*अपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 66/2019 धारा 279/338 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया ।
2- मु0अ0सं0 24/2026 धारा 106(1)/281 बीएनएसएस थाना सहार जनपद औरैया ।
*बरामदगी-*
1.घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा ।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 श्री गनेश गुप्ता थानाध्यक्ष थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह । 
2- उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया मय हमराह ।
3.कां0 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया
4.कां0 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया
5.कां0 रोहित कुमार थाना सहार जनपद औरैया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी। जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*


नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप।

अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी।

जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के  तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई।

औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.