*बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बाबा लाड़ी अयोध्या ने जीती ₹81 हजार की कुश्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने किया समापन* औरैया- अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्व. लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय _महादेव दंगल_ का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। *मुख्य मुकाबले* ₹81,000 की कुश्ती में _बाबा लाड़ी पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या_ ने _जग्गा पहलवान, पंजाब_ को हराकर जीत दर्ज की। ₹2,01,000 की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में _भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, हाथरस_ ने _बंटी पहलवान, दिल्ली_ को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया, शरद लखनऊ सहित 40 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि _पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे_ रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष _पवन ठाकुर_, संरक्षक _चंद्रहास पांडेय_, उपाध्यक्ष _रानू भदौरिया_, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। _बाइट - 1. दंगल अध्यक्ष पवन ठाकुर_ _बाइट - 2. विजेता पहलवान रामेश्वर पहलवान_
*बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बिरूहूँनी दंगल का भव्य समापन, ₹2.1 लाख की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने मारी बाजी* *बाबा लाड़ी अयोध्या ने जीती ₹81 हजार की कुश्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ने किया समापन* औरैया- अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्व. लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय _महादेव दंगल_ का बुधवार
को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। *मुख्य मुकाबले* ₹81,000 की कुश्ती में _बाबा लाड़ी पहलवान, हनुमानगढ़ी अयोध्या_ ने _जग्गा पहलवान, पंजाब_ को हराकर जीत दर्ज की। ₹2,01,000 की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में _भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, हाथरस_ ने _बंटी पहलवान, दिल्ली_ को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद
कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया, शरद लखनऊ सहित 40 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि _पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे_ रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष _पवन ठाकुर_, संरक्षक _चंद्रहास पांडेय_, उपाध्यक्ष _रानू भदौरिया_, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे,
श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, बिपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर, अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। _बाइट - 1. दंगल अध्यक्ष पवन ठाकुर_ _बाइट - 2. विजेता पहलवान रामेश्वर पहलवान_
- *थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा गौवध निवारण के अभियोग में वांछित01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार औरैया पुलिस कार्यवाही* - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, औरैया के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.09.2026 को एक नफर वांछित अभियुक्त नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया को संम्बंधित मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम को मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला इस्लामनगर टडवा बिकू गाँव के पास भीखेपुर वाले रोड से गिरफ्तार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.नईम उर्फ गट्टर पुत्र बाबू बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 40 वर्ष । *अभियोग का विवरण–* 1.मु0 अ0 स0 374/2026 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम थाना अजीतमल जनपद औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.उ0नि0 अभय प्रताप सिंह थाना अजीतमल जनपद औरैया मह हमराह । 2.हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अजीतमल जनपद औरैया 3.का0 अनूप चाहर थाना अजीतमल जनपद औरैया1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया के तीन बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। मां प्रियंका और देवर आशीष उर्फ डैनी को हाईकोर्ट ने किया बरी। ट्रायल कोर्ट ने प्रियंका को फांसी और आशीष को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया। बाल गवाह के बयान में गंभीर विरोधाभास और जांच में मिलीं कई खामियां। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का दोषसिद्धि व सजा का फैसला किया निरस्त। दोनों को बरी करते हुए, अन्य मामले में वांछित न होने पर तत्काल रिहाई के आदेश।1
- *बड़ी खबर* भरथना/इटावा । *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*1
- औरैया: महादेव दंगल का रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूँनी स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महादेव दंगल का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हो गया। इक्यासी हजार रुपये की कुश्ती में बाबा लाड़ी पहलवान हनुमानगढ़ी अयोध्या ने जग्गा पहलवान पंजाब को हराकर जीत दर्ज की। दो लाख एक हजार रुपये की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित कुश्ती में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस ने बंटी पहलवान दिल्ली को पटखनी देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दंगल में रिषभ जालौन, नितिन इरावा, कुशल सैनपुर, प्रशांत अलीगढ़, नीरज बांदा, श्यामवीर दतिया, चांद कानपुर, योगेश अकबरपुर, रिषभ औरैया, अरशद कानपुर, मुकेश जालौन, अमित औरैया, रामगोपाल आगरा, अंकुर मथुरा, शिव पूजन औरैया और शरद लखनऊ सहित चालीस पहलवानों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे रहे। आयोजक कमेटी ने विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पांडेय, उपाध्यक्ष रानू भदौरिया, पंकज भदौरिया, दीपेंद्र राजावत, उमाशंकर कुशवाहा, अतर सिंह, आशीष दुबे, श्याम जी शुक्ला, कुलदीप सिंह, मोनू मिश्रा, अवनीश पाल, महेंद्र राजपूत, दुर्गेश दुबे, अंशु तोमर, अंकित भदौरिया, विपिन भदौरिया, धर्मवीर प्रजापति, लवकुश कुशवाहा, अजय दिवाकर, जगत सक्सेना, अनुज भदौरिया, आनंद तोमर और अंकुश भदौरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। समापन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।1
- औरैया,भाजपाइयों ने किया प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी का जोरदार स्वागत औरैया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी एवं नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का इटावा की ओर से प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत अजीतमल, मुरादगंज व शहर के मंडी गेट पर भाजपाइयों ने नारेबाजी कर दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।अनंतराम टोल प्लाजा पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया,नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने स्मृति चिन दे कर स्वागत किया।वही दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा,भाजपा नेता अवधेश भदौरिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद दोनों नेता पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।गुमराह करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी ने एआई के मुद्दे पर कहा कि भारत सरकार इस प्रकार के भ्रामक पोस्टरों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। जो लोग इसके जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।अखिलेश सरकार पर साधा निशानासपा पर हमला बोलते हुए शंकरलाल लोधी ने कहा कि अखिलेश सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडाराज कायम था, जबकि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, जब सपा सरकार थी, तब हम लोग इस तरह बेफिक्र होकर घूम भी नहीं सकते थे। वहीं, यूपीआई पर चार्ज लगने की अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपीआई पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।दूसरी ओर, जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।2
- सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल सिकंदरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में गुरुवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। गणेश विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा “गणपति बप्पा मोरया, गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु निर्धारित मार्गों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर जुलूस के रूप में निकले। डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भगवान गणेश महोत्सव के मुख्य सदस्य, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बगड़ बाजपेई, नितेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, पूर्व फौजी गौरव शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, बबित मिश्रा, पंकज पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा और सिंटू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।3
- डेरापुर सीएचसी से निकली 102 एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरी की सूचना से मचा हड़कंप खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर से बुधवार तड़के 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस के चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम हैं। सुबह एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में एंबुलेंस के पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति एंबुलेंस को ले गया था और दुर्घटना के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि एंबुलेंस को कौन ले गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।3
- बुढ़वा मंगल पर अपने परिवार के मंदिर से लौटते समय हुई मारपीट *_इटावा ब्रेकिंग :-_* ⏩पड़णाये मन्दिर से अपने बच्चे के साथ पूजा कर लौट रहे सौरभ चौधरी के साथ मारपीट ⏩टैक्सी परमिट Ertiga कार मे शराब का सेवन किये युवकों से ज़ब सौरभ चौधरी ने गाड़ी हटाने को कहा तो इन युवकों ने सौरभ चौधरी के साथ मारपीट कर दी ⏩इकदिल थाना क्षेत्र के ग्वालियर बाई-पास तिराहे पर टेक्सी सवार युवकों व सौरभ चौधरी के बीच हुआ था विवाद ⏩अब सौरभ चौधरी ने अपना बयान जारी करते हुए अपना पक्ष रखा है व कहा है कि ग्वालियर बाईपास लोगों ने इन लोगों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंके ⏩Ertiga सवार इन युवकों ने सौरभ को घेरकर पीटा तो आसपास के लोगों व सौरभ के गांव के लोगों ने सौरभ को पिटता देख बचाया ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि पहले उन्हें पड़णाये मन्दिर पऱ पीटा गया और फ़िर ग्वालियर बाई पास तिराहे पर ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि उन पऱ हमला करने वाले लोग अब उनके खिलाफ लूट की झूठी तहरीर दे रहे है व उन्हे फर्जी मुकदमे मे फंसाना चाहते हैं ⏩सौरभ ने बताया कि उनके ऊपर हमला करने वाला जो व्यक्ति उनके खिलाफ बयान दे रहा हैं वो मोबाइल मे देखकर हमलावरों के नाम बता रहा हैं जो पूर्णतः फर्जी व गलत हैं ⏩सौरभ चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों व इकदिल पुलिस से गुहार लगाई हैं कि उनके साथ घटी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाये व उनके विरुद्ध दिए लूट के फर्जी प्रार्थना पत्र की हर बिंदु से तहकीकात की जाये और जो जितना दोषी पाया जाये उसके विरुद्ध उतनी कार्यवाही की जाये ⏩दिनांक 22 सितंबर शाम 05:00-06:00 बीच की बतायी जा रही घटना ⏩आप भी सुनिए ग्वालियर बाई पास निवासी सौरभ चौधरी को------1
- नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* नवविवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों पंखे से लटका देख मचा हड़कंप। अप्रैल 2026 में हुई थी नवविवाहिता की शादी। जानकारी पर पहुँचे मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। ससुरालीजन घर से हुए फरार,मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि घर में सुबह विवाद होने के तकरीबन 2 घण्टे बाद ही नवविवाहिता की मौत होने की जानकारी सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत किन स्थितियों में हुई। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का मामला।1