logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धुं धुं चलती ई-स्कूटी में लगी आग, दो युवकों नें स्कूटी से कूद कर बचाई अपनी जान गोरमी। गोरमी-पोरसा मार्ग पर गुरुवार को चलती ई-स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दो युवकों ने धुआं निकलते ही वाहन रोक दिया और समय रहते नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ई-स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह सड़क पर ही धू-धू कर जलने लगी।जानकारी के अनुसार बरकापुरा गांव निवासी दो युवक ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। साईं मैरिज हॉल के पास पहुंचते ही स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। युवकों ने खतरा भांपकर तत्काल स्कूटी रोक दी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों युवक सुरक्षित दूरी पर चले गए।कुछ ही देर में पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। मौके पर उसका जला हुआ ढांचा ही बचा। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी लोकल ब्रांड की थी। आग लगने की वजह बैटरी में खराबी, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

10 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

धुं धुं चलती ई-स्कूटी में लगी आग, दो युवकों नें स्कूटी से कूद कर बचाई अपनी जान गोरमी। गोरमी-पोरसा मार्ग पर गुरुवार को चलती ई-स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दो युवकों ने धुआं निकलते ही वाहन रोक दिया और समय रहते नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ई-स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह सड़क पर ही धू-धू कर जलने लगी।जानकारी के अनुसार बरकापुरा गांव निवासी दो युवक ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। साईं मैरिज हॉल के पास पहुंचते ही स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। युवकों ने खतरा भांपकर तत्काल स्कूटी रोक दी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों युवक सुरक्षित दूरी पर चले गए।कुछ ही देर में पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। मौके पर उसका जला हुआ ढांचा ही बचा। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी लोकल ब्रांड की थी। आग लगने की वजह बैटरी में खराबी, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से परा निवासी रमाकांत बने आत्मनिर्भर *उन्नत नस्ल की दो भैंसे बनीं आर्थिक समृद्धि का आधार* *भिण्ड 24 सितम्बर 2026/* भिण्ड जिले के अटेर विकासखंड के ग्राम परा निवासी श्री रमाकांत जोशी मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से आत्मनिर्भर बने हैं। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत प्राप्त उन्नत नस्ल की दो भैसों के माध्यम से समृद्ध जीवन जी रहे हैं और अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। श्री जोशी ने वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत आवेदन किया जिसमें कुल लागत 2 लाख 95 हजार रुपए का 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान और 50 प्रतिशत हितग्राही अंश था। उन्होंने योजना के अंतर्गत अनुदान सहायता से एक मुर्रा और एक जाफराबादी नस्ल की भैंस खरीदी। दोनों भैंसों से उन्हें प्रतिदिन 10-10 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है, जिसे स्थानीय बाजार में बेचकर उन्हें लगभग 02 लाख से अधिक वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। श्री जोशी बताते हैं कि वे अब डेयरी व्यवसाय के विस्तार की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वे शासन की यह योजना से मिली स्थिर आय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना राज्य शासन द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत लाभार्थियों को दो दुधारू भैंस क्रय करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत सामान्‍य वर्ग हेतु 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग हेतु 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। .
    2
    मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से परा निवासी रमाकांत बने आत्मनिर्भर
*उन्नत नस्ल की दो भैंसे बनीं आर्थिक समृद्धि का आधार*
*भिण्ड 24 सितम्बर 2026/*
भिण्ड जिले के अटेर विकासखंड के ग्राम परा निवासी श्री रमाकांत जोशी मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से आत्मनिर्भर बने हैं। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत प्राप्त उन्नत नस्ल की दो भैसों के माध्यम से समृद्ध जीवन जी रहे हैं और अन्य ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
श्री जोशी ने वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत आवेदन किया जिसमें कुल लागत 2 लाख 95 हजार रुपए का 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान और 50 प्रतिशत हितग्राही अंश था। उन्होंने योजना के अंतर्गत अनुदान सहायता से एक मुर्रा और एक जाफराबादी नस्ल की भैंस खरीदी। दोनों भैंसों से उन्हें प्रतिदिन 10-10 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है, जिसे स्थानीय बाजार में बेचकर उन्हें लगभग 02 लाख से अधिक वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। 
श्री जोशी बताते हैं कि वे अब डेयरी व्यवसाय के विस्तार की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वे शासन की यह योजना से मिली स्थिर आय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना राज्य शासन द्वारा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत लाभार्थियों को दो दुधारू भैंस क्रय करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत सामान्‍य वर्ग हेतु 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग हेतु 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। 
.
    user_Premrarayan sharma
    Premrarayan sharma
    Graphic designer मेहगांव, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इटावा - गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आना: छितौनी गांव में आस्था का सैलाब, भावुक मन से दी बप्पा को विदाई
    1
    इटावा - गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आना: छितौनी गांव में आस्था का सैलाब, भावुक मन से दी बप्पा को विदाई
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नरसिंह मंदिर मौ परिसर में सेवा संकल्प यात्रा कलश का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया पूजन देशभर में बनारस से गुजरात के लिए सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ।इस दौरान बुधवार को 5 बजे संकल्प यात्रा के कलश का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पूजन किया एवं यात्रा का उद्देश्य लोगों को समझाया।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए
    1
    नरसिंह मंदिर मौ परिसर में सेवा संकल्प यात्रा कलश का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया पूजन
देशभर में बनारस से गुजरात के लिए सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ।इस दौरान बुधवार को 5 बजे संकल्प यात्रा के कलश का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पूजन किया एवं यात्रा का उद्देश्य लोगों को समझाया।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार *बड़ी खबर* *आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
    1
    आज कचहरी परिसर में एंटी krepsan की टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार 
*बड़ी खबर*
*आज कचहरी इटावा में उस समय हड़कंप सा मच गया जब एंटी करप्शन की टीम ने दोपहर डेढ़ बजे के क़रीब जिला पूर्ति कार्यालय में छापा मारकर सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और गाड़ी में बैठाकर आगे की कार्रवाई हेतु ले गए।*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सडक हादसे मे जान गवाने वाले सिपाही के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। आगरा ब्रेकिंग सडक हादसे मे जान गवाने वाले सिपाही के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। चर्चा है हादसे के दौरान कार में सवार थे दो सिपाही, एक महिला चर्चा है कार में मौजूद था सादावर्दी में एक सिपाही और एक पुलिस वर्दी में सिपाही चर्चा है सड़क हादसे के दौरान कार चला रहे वर्दी में सिपाही की हुई थी मौत,कार में पीछे बैठी महिला हुई थी घायल बीती रात इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम । खन्दौली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुआ था सड़क हादसा। हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी कार। सादा वर्दी में सिपाही के साथ एक अन्य महिला का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं पुलिस की जांच हुई तेज
    1
    सडक हादसे मे जान गवाने वाले सिपाही के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल।

आगरा ब्रेकिंग 
सडक हादसे मे जान गवाने वाले सिपाही के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल।
चर्चा है हादसे के दौरान कार में सवार थे दो सिपाही, एक महिला 
चर्चा है कार में मौजूद था सादावर्दी में एक सिपाही और एक पुलिस वर्दी में सिपाही
चर्चा है सड़क हादसे के दौरान कार चला रहे वर्दी में सिपाही की हुई थी मौत,कार में पीछे बैठी महिला हुई थी घायल
बीती रात इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम ।
खन्दौली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुआ था सड़क हादसा।
हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी कार।  
सादा वर्दी में सिपाही के साथ एक अन्य महिला का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पुलिस महकमे में तरह-तरह की  चर्चाएं
पुलिस की जांच हुई तेज
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मांगरोल चौकी के सामने से बेखौफ निकल रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली मांगरोल चौकी के सामने से बेखौफ निकल रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजोरा गांव की संकरी गलियों से होकर गुजरते हैं वाहन, बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को रहता है हादसे का खतरा सेंवढ़ा। मांगरोल चौकी क्षेत्र में रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे भारी वाहन लगातार मांगरोल चौकी के ठीक सामने से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन इन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव बिजोरा की ओर से होते हुए मांगरोल चौकी के सामने से निकलते हैं। जिस रास्ते से यह भारी वाहन गुजरते हैं, वह कई स्थानों पर काफी संकरा है। ऐसे में एक ओर जहां ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पतली गली में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी ग्रामीणों के अनुसार बिजोरा गांव के अंदर से गुजरने वाला रास्ता काफी संकरा है। इसी रास्ते से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को किनारे होने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के निकलने के दौरान सामने से आने वाले वाहन और पैदल राहगीरों को रास्ता देने में परेशानी होती है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। चौकी के सामने से गुजरने पर उठ रहे सवाल मांगरोल चौकी के ठीक सामने से रेत से भरे वाहनों के लगातार गुजरने को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वाहन ओवरलोड हैं या उनके पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं हैं तो संबंधित विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजोरा से मांगरोल चौकी तक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन की जांच की जाए। साथ ही वाहनों की क्षमता, रेत की मात्रा, परिवहन संबंधी दस्तावेज और परमिट की जांच की जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके और सड़क पर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    मांगरोल चौकी के सामने से बेखौफ निकल रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली
मांगरोल चौकी के सामने से बेखौफ निकल रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली
बिजोरा गांव की संकरी गलियों से होकर गुजरते हैं वाहन, बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों को रहता है हादसे का खतरा
सेंवढ़ा। मांगरोल चौकी क्षेत्र में रेत से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे भारी वाहन लगातार मांगरोल चौकी के ठीक सामने से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन इन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
बताया जा रहा है कि रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव बिजोरा की ओर से होते हुए मांगरोल चौकी के सामने से निकलते हैं। जिस रास्ते से यह भारी वाहन गुजरते हैं, वह कई स्थानों पर काफी संकरा है। ऐसे में एक ओर जहां ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क पर दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पतली गली में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार बिजोरा गांव के अंदर से गुजरने वाला रास्ता काफी संकरा है। इसी रास्ते से रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को किनारे होने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के निकलने के दौरान सामने से आने वाले वाहन और पैदल राहगीरों को रास्ता देने में परेशानी होती है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।
चौकी के सामने से गुजरने पर उठ रहे सवाल
मांगरोल चौकी के ठीक सामने से रेत से भरे वाहनों के लगातार गुजरने को लेकर भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि वाहन ओवरलोड हैं या उनके पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं हैं तो संबंधित विभाग द्वारा जांच की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजोरा से मांगरोल चौकी तक रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन की जांच की जाए। साथ ही वाहनों की क्षमता, रेत की मात्रा, परिवहन संबंधी दस्तावेज और परमिट की जांच की जाए। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके और सड़क पर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वानारसी से बड़नगर (गुजरात)सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भब्य स्वागत *सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत* *मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पमाला और शॉल से किया सम्मान* *भिण्ड 23 सितम्बर 2026/* सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का बुधवार को जिले में आगमन हुआ। यात्रा ने भिण्ड जिले के मेहगांव में प्रवेश किया, जहाँ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने यात्रा में शामिल बाईक राइडर्स का शॉल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रेमनारायण शर्मा पत्रकार मेहगांव
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत वानारसी से बड़नगर (गुजरात)सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भब्य स्वागत
*सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) सेवा यात्रा का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत*
*मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पमाला और शॉल से किया सम्मान*
*भिण्ड 23 सितम्बर 2026/*
सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर (गुजरात) तक निकाली जा रही सेवा यात्रा का बुधवार को जिले में आगमन हुआ। 
यात्रा ने भिण्ड जिले के मेहगांव में प्रवेश किया, जहाँ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। 
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने यात्रा में शामिल बाईक राइडर्स का शॉल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
प्रेमनारायण शर्मा पत्रकार मेहगांव
    user_Premrarayan sharma
    Premrarayan sharma
    Graphic designer मेहगांव, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोहद नगर में भ्रमण करने के बाद वैसली नदी में हुई गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित गोहद नगर में बुधवार को लगभग 6:00 बजे भ्रमण करने के बाद बैसली नदी में गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान गोहद प्रशासन ने वैसली नदी पर गोताखोरों की व्यवस्था की एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जगह-जगह पुलिस तैनात की गई
    2
    गोहद नगर में भ्रमण करने के बाद वैसली नदी में हुई गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित
गोहद नगर में बुधवार को लगभग 6:00 बजे भ्रमण करने के बाद बैसली नदी में गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान गोहद प्रशासन ने वैसली नदी पर गोताखोरों की व्यवस्था की एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जगह-जगह पुलिस तैनात की गई
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश से बड़ी दुःखद खबर नोएडा से ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी। उत्तर प्रदेश बड़ी दुःखद खबर नोएडा से ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी। अभी तक 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की पुष्टि हुई है यह बस नोएडा से महोबा जा रही थी। अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और कितने लोगो की जान गई है और कितने घायल है...
    1
    उत्तर प्रदेश से बड़ी दुःखद खबर नोएडा से ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी।

उत्तर प्रदेश 
बड़ी दुःखद खबर नोएडा से 
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात बस में आग लगी।
अभी तक 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की पुष्टि हुई है 
यह बस नोएडा से महोबा जा रही थी।
अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और कितने लोगो की जान गई है और कितने घायल है...
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.